S.E. OnM Mppkvvcl Chhatarpur

S.E. OnM Mppkvvcl Chhatarpur Electricity Distribution

31/05/2026

छतरपुर शहर रखरखाव टीम (City Maintenance Team) द्वारा एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया गया। आज रात्रि 10:00 बजे चौबे कॉलोनी, पुराने आईटीआई कॉलेज के पास स्थापित 200 KVA का ट्रांसफार्मर अचानक फेल हो गया था।
​गंभीरता को देखते हुए टीम ने बिना समय गंवाए रात्रि में ही मोर्चा संभाला और महज 2 घंटे के भीतर, रात 12:00 बजे खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सफलतापूर्वक सुचारू कर दिया। रात्रि सेवा में समर्पित हमारी टीम पर हमें गर्व है!

MP East Discom, Jabalpur PRO Jansampark Chattarpur, Pradhuman Singh Tomar

​ #छतरपुर_बिजली_विभाग

आज मुख्य अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सागर क्षेत्र द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय छतरपुर के मी...
12/04/2026

आज मुख्य अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सागर क्षेत्र द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय छतरपुर के मीटिंग हॉल में मध्य प्रदेश शासन की समाधान योजना , राजस्व पैरामीटर की प्रगति, गुणवतता पूर्ण विद्युत आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयावधि में निराकरण करने सहित समस्त बिंदुओं पर समीक्षा की गयी. समाधान योजना में प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर वितरण केंद्रों प्रभारियों पर कार्यवाही की गई ,शेष वितरण केंद्र प्रभारियों को प्रगति बढ़ाने एवं लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए गए ।
साथ ही मुख्य अभियंता डी कुमार सागर क्षेत्र द्वारा कदारी गाँव में समाधान योजना में शिविर में पहुंचकर कर ग्राम सरपंच की उपस्थिति में उपभोक्ताओं से बकाया बिल की राशि जमा करने हेतु अपील कर प्रेरित किया गया,
मुख्य अभियंता द्वारा 33/11 के वी उपकेंद्र गंज का औचक निरीक्षण किया गया, उपकेंद्र में साफ़ सफाई रखने, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने व नियमों का पालन करने सहित सभी रिकार्ड संधारित करने हेतु निर्देश दिए गए .
MP East Discom, Jabalpur PRO Jansampark Chattarpur

12/02/2026

बागेश्वर धाम में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन संपन्न

खजुराहो संभाग अंतर्गत बागेश्वर धाम में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधिवत भूमि पूजन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

यह उपकेंद्र क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
PRO Jansampark Chattarpur

https://www.facebook.com/reel/26405473915703718?sfnsn=wiwspwa&mibextid=6AJuK9

Address

Chhatarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when S.E. OnM Mppkvvcl Chhatarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category