08/04/2026
गोपालगंज - भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने गंग दयाल यादव को किया गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया। सभी से की जा रही है गहन पूछताछ। गंग दयाल यादव पूर्व में भी ज़मीनी विवाद के मामले में जा चुका है जेल। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप की गई कार्रवाई। एसपी विनय तिवारी ने किया स्पष्ट, अवैध कब्जा और भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी। दोषियों के खिलाफ जारी रहेगी सख्त कार्रवाई।