27/02/2024
सोमवार, दिनांक 26 फरवरी 2024 को अपराह्न 3.00 बजे से 5.00 बजे तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार जी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, एसीईओ, प्रोजेक्ट मैनेजर आदि, उद्योग से संबंधित सभी अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, NPCL, UPSIDA, NOIDA, ESIC, पुलिस विभाग आदि अन्य विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए I
इस बार की उद्योगबंधु गोष्ठी GNIDA के उद्यमियों की समस्याओं पर केंद्रित रही। गोष्ठी में कार्यसूची का संचालन सुश्री मेघा रूपम जी, ACEO, GNIDA ( Industries) की अनुमति से डीआईसी उपायुक्त श्री अनिल कुमार जी ने किया । सुश्री मेघा रूपम जी ने अपना कॉन्टैक्ट नंबर 8800996680 सभी से साझा किया । इसके साथ उन्होंने उद्यमियों को भरोसा दिया कि आप उन्हें किसी भी गंभीर समस्या में किसी भी वक्त whatapp संदेश भेज सकते हैं, निश्चित कार्यवाही की जाएगी ।
गोष्ठी की आगे की कार्यवाही सीईओ, GNIDA श्री रवि कुमार जी के साथ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार जी के सम्मलित होने पर पुन: शुरू हुई ।
टॉय सिटी, महिला उद्यमी पार्क, उद्योग विहार 1 एंड 2, इकोटेक 3 की जल निकासी पर काम चल रहा है । इन क्षेत्रो में सड़को की जर्जर हालत, कूड़ा निस्तारण, जल भराव पर सभी ने कड़े शब्दों में बात रखी, कि प्राधिकरण के जेई से ऊपर के लेवल का कोई भी अधिकारी क्षेत्र में जाता ही नही है, वास्तव में कोई भी सुधार नहीं आया है, निरीक्षण की जिम्मेदारी सुश्री मेघा रूपम जी ने श्री विशु जी को दी है, वो खुद इकोटेक 3 के सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे ।
इस क्षेत्र में रात्रि में प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने की समय सीमा 31मार्च बताई गई । श्री चेतराम जी इस कार्य की प्रगति रिपोर्ट देंगे ।
ईएसआईसी हॉस्पिटल के लिए प्लॉट आवंटन के लिए दिल्ली से सेंट्रल टीम के अधिकारी एवम GNIDA अधिकारी पुन मंत्रणा करेंगे ।
दादरी कुलसेरा सड़क का डामरीकरण अभी फोरी तौर पर GNIDA करेगा । जल्द ही गड्ढा मुक्ति कार्य शुरू हो जाएगा, श्री हिमांशु जी ( GNIDA ) इस कार्य को सुपरवाइज करेंगे ।
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर चेयरमैन श्री राकेश बंसल जी ने उद्योगबंधु कार्यसूची क्रमानुसार निम्न बिंदुओं पर अपनी बात रखी :
1. उद्यमियों के पेंडिंग भुगतान एवम पेनल्टी व ब्याज आदि देनदारियों के लिए उद्योग के लिए भी एक ओटीएस योजना लाने का अनुरोध किया, जिस पर विचार करने की संस्तुति की गई ।
2. प्लॉट No. 165 , उद्योग विहार एक्टन, इकोटेक-2, के ट्रांसफर का मुद्दा रखा, श्री महेश त्यागी जी ने इस बिंदु पर विस्तार से बताया, जिसको नोट किया गया ।
3. इकोटेक-2 एक्सटन के वैकल्पिक मार्ग में वित्त प्रावधान के बारे में जानकारी देने के लिए कहा ।
4. जगत फार्म के सामने मुख्य सड़क पर FOB की मांग रखी ।
5. बिना जल प्रदाय, बिना पाइपलाइन और कनेक्शन के जल उपभोग के बिल्स का मुद्दा सभी ने पुरजोर तरीके से रखा ।
6. लीज रेंट, non payment, नकली रसीदें , कंप्लीशन आदि के मुद्दे भी रखे गए ।
7. GNIDA व निवेश मित्र पोर्टल की गंभीर खामियों (नॉन अपडेशन) पर भी बात रही गई।
8. औद्योगिक क्षेत्रों में खाली पड़े भूखंडों में बरसात के बाद उगे हुए झाड़ झांकड़, कचरा सूखने के बाद , अक्सर आगजनी का कारण बनते हैं आस पास के उद्योगों को बामुश्किल आग से बचाया गया है, इस तरह के खाली भूखंडों का रखरखाव साफ सफाई प्राधिकरण कराए इसमें जो भी खर्चा आए वो आवंटी से वसूला जाय ।
साफ सफाई प्राधिकरण कराए इसमें जो भी खर्चा आए वो आवंटी से वसूला जाय ।
9) आगजनी की घटनाओं में त्वरित अग्निशन करने हेतु फायर टेंडर्स को दुबारा भरने की सुविधा हेतू ओवर हेड एवम भूमिगत जल संग्रहण / भंडारण, टैंक , पंपिंग सिस्टम्स लगाए जाएं, जिससे अग्निशन करने में सहूलियत होगी ।
सीईओ जी ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी निश्चित की गई है । स्टाफ को चुस्त बनाया जा रहा है I कुछ समय लगेगा, लेकिन सभी मुद्दों को हल करेंगे । कभी भी, कोई भी उद्यमी सीधे उनसे आकार मिल सकता है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार जी ने इस गोष्ठी का आयोजन ग्रेटर नोएडा के कार्यालय में कराने के लिए सीईओ श्री रवि कुमार जी का आभार जताया, सभी ने करतल ध्वनि से समर्थन किया ।
आईआईए ग्रेटर नोएडा से चैप्टर चेयरमैन श्री राकेश बंसल, सचिव श्री सरबजीत सिंह, श्री महेश त्यागी, श्री अजय राणा, श्री जगदीश सिंह, श्री विजय गोएल, श्री दीपक आहूजा, श्री राकेश मेहरा (अनमोल) एवम श्री के पी सिंह जी ने प्रतिभाग किया