12/11/2026
BIFS परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है!
मेधा शर्मा जी वर्ष 2022-23 के सत्र में (BIFS) परिवार के साथ एडमिशन काउंसलर के रूप में जुड़ी थीं। उस दौरान उनका संस्थान के प्रति समर्पण, सहयोग और सभी के साथ आत्मीय जुड़ाव हमेशा यादगार रहा।
आज उनका पुनः कॉलेज आगमन हुआ, जहाँ उनसे मुलाकात कर पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। वर्तमान में मेधा जी नोएडा की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में कार्यरत हैं और अपने करियर में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
BIFS परिवार के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि संस्थान से जुड़े पुराने साथी आज भी अपने जुड़ाव और अपनत्व को बनाए हुए हैं।
रिश्ते केवल कार्यकाल से नहीं, बल्कि यादों, अनुभवों और अपनत्व से बनते हैं।
मेधा जी, आपके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए बीएफएस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। आप हमेशा हमारे परिवार का एक अभिन्न हिस्सा रहेंगी।
एक बार BIFS परिवार, हमेशा BIFS परिवार! ❤️
BIFS – Bharat Institute of Fire & Safety, Haldwani