NarDev Technology

NarDev Technology NarDev Technology is transforming the way data centres, Unified Communication, Wireless networking,

19/10/2022

छंटनी के दौर में बड़ा ऐलान- ये Tech Mahindra कंपनी देगी 3000 लोगों को jobs.
Mahindra Group की आईटी फर्म टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने गुजरात में अत्याधुनिक डिजिटल इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के साथ करार किया है. इसके तहत कंपनी की अपने परिचालन का विस्तार करने की तैयारी कर रही है.

वैश्विक स्तर पर बढ़ते मंदी (Recession) के जोखिम के बीच जहां दुनिया भर की कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है, वहीं एक भारतीय कंपनी ने हजारों लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया है. देश की पांचवीं सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने गुजरात में 3,000 लोगों को नियुक्त करने की घोषणा की है.

गुजरात सरकार के साख एमओयू
पीटीआई के मुताबिक, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने मंगलवार को अपनी IT/ITeS सर्विस पॉलिसी के तहत गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए. कंपनी की ओर से प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सी पी गुरनानी (CP Gurnani) ने कहा कि यह करार कंपनी को उद्यमों की बदलती इंजीनियरिंग जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाने का काम करेगा.

अगले 5 साल के लिए बनाया प्लान
दिग्गज भारतीय आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने ये 3000 नौकरियां चरणबद्ध तरीके से अगले पांच साल में देने का प्लान तैयार किया है. कंपनी के बयान में कहा गया कि टेक महिंद्रा ऐसी डिजिटल इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे कारोबार करने वाले लोग अधिक संपर्क बनाकर डिजिटल परिवर्तन की चुनौतियों पर नजर रख पाएंगे. वह डिजिटल उत्पादों का निर्माण करते हुए इनकम के नए सोर्स तैयार कर सकेंगे

राज्य सरकार ने पेश की है पॉलिसी
गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने राज्य में आईटी और आईटी से जुड़े अन्य सेक्टर्स की पॉलिसी (2022-27) पेश की है. इससे राज्य में डिजिटल नवप्रवर्तन में तेजी आई है. यह छोटे और मझोले कारोबारों को सशक्त बनाते हुए उन्हें डिजिटलीकरण के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में योगदान करने में सक्षम बनाने का काम करेगी. इस पॉलिसी के तहत अब तक राज्य सरकार ने देश और विदेश की 15 शीर्ष आईटी कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं.

दुनिया भर की कंपनियां मंदी के साये में
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक (World Bank) समेत कई एजेंसियों और एक्सपर्ट्स ने वैश्विक स्तर पर मंदी का जोखिम बढ़ने की चेतावनी दी है. मंदी की आहट के चलते दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है. कुछ का जिक्र करें तो चीन की अलीबाबा (Alibaba) ने 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया.

वहीं रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट (Wallmart) ने 200, भारत में टेक सेक्टर की तीसरी बड़ी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिस (HCL Technologies) ने वैश्विक स्तर पर 350 कर्मचारियों की छंटनी की है. जबकि, फेसबुक (Facebook) और बायजू (Byju's) समेत कई कंपनियों ने अपने यहां छंटनी की तैयारी कर ली है.

19/10/2022

Recession in IT in India?

Recession: सबसे ज्यादा असर टेक कंपनियों (Tech Companies) में आईटी सर्विसेज से होने वाली हायरिंग पर देखा जा रहा है, जहां पर रिक्रूटमेंट में 20 परसेंट तक की कमी देखी जा रही है. कंपनियां अपने परमानेंट कर्मचारियों को नौकरी पर बनाए रखने की जद्दोजहद में लगी हैं।
दुनिया की दिग्गज एजेंसियों ने मंदी (Recession) की आशंका को जताते हुए बार-बार ये कहा है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था (Economy) बना रहेगा और इस पर मंदी का असर नहीं होगा. लेकिन अब KPMG के एक सर्वे में टॉप CEOs की राय के आधार पर दावा किया गया है कि अगले 12 महीनों में भारत में भी मंदी आ सकती है. KPMG 2022 India CEO Outlook सर्वे में 66% भारतीय CEOs ने अगले 12 महीनों में मंदी की आशंका जताई है. वहीं दुनियाभर में 86% CEOs ने कहा है कि वो मंदी का असर देखने लगे हैं।

IT सेक्टर पर होगा सबसे ज्यादा असर!
अमेरिका (America) और यूरोप में जिस तरह से मंदी के संकेत मिलने लगे हैं और आने वाले दिनों में इसके गहराने की आशंका है उसे देखते हुए सबसे ज्यादा भारत के IT सेक्टर पर पड़ने का डर है. भारत की ग्रोथ स्टोरी के लिहाज से IT सेक्टर का काफी बड़ा रोल है. खासकर कोरोना के 2 साल के दौरान जब IT कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे तो उस दौरान इनके खर्चे काफी घटने से इनके पास काफी रकम जमा हुई थी. रियल एस्टेट (Real Estate) कारोबारियों का दावा है कि जिस भी घर में दोनों पति पत्नी मिलकर हर महीने कम से कम 3 लाख रुपये कमा रहे थे, वो उनके खरीदारों में शामिल थे. इससे घरों की बिक्री ने भी कोरोना काल के बावजूद गति पकड़ी थी. कुछ इसी तरह का ट्रेंड कारों की बिक्री में भी देखने को मिला है जहां पर IT सेक्टर के लोगों की भारी तादाद है. लेकिन अब भारत के IT सेक्टर पर पश्चिमी देशों की मंदी का असर दिखने लगा है. हाल ही में आई TCS, विप्रो, इंफोसिस जैसी दिग्गज IT कंपनियों के नतीजों से ये जाहिर हो रहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में IT सेक्टर में हायरिंग घटकर आधी रह गई है।

इनकम घटने से परेशान आईटी कंपनियों ने खर्च में कटौती करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही हायरिंग पर भी कई जगह रोक लगा दी गई है. सबसे ज्यादा असर टेक कंपनियों (Tech Companies) में आईटी सर्विसेज से होने वाली हायरिंग पर देखा जा रहा है जहां पर रिक्रूटमेंट में 20 परसेंट तक की कमी देखी जा रही है. कंपनियां अपने परमानेंट कर्मचारियों को नौकरी पर बनाए रखने की जद्दोजहद में लगी हैं और नए कर्मचारियों की भर्ती की योजना को ठंडे बस्ते में डाल रही हैं. इनकी योजनाओं में बदलाव से 30 हजार आईटी प्रोफेशनल्स पर असर देखा जा रहा है. इंफोसिस, टेक महिंद्रा, केपजेमिनी जैसी बड़ी आईटी कंपनियों में कर्मचारियों को रखने में देरी की वजह से हालात खराब हुए हैं. यहां तक की कई जगह हायरिंग के बावजूद कर्मचारियों को रखने में देरी हो रही है।

रियल एस्टेट-ऑटो सेक्टर के पस्त होने से भारत को झटका!
IT सेक्टर के हालात खराब होने से भारत की ग्रोथ स्टोरी को झटका लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसकी वजह है कि अगर घर खरीदारों की संख्या में कमी आई तो रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार रुक जाएगी और इस सेक्टर से जुड़ी सीमेंट-स्टील समेत 250 से ज्यादा इंडस्ट्रीज में संकट पैदा हो सकता है. इसी तरह भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर 10 करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराता है. ये रोजगार केवल ऑटो प्लांट्स में काम करने वालों की वजह से नहीं है बल्कि इसमें कार शोरुम, मैकेनिक और पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी तक शामिल हैं. ऐसे में अगर IT सेक्टर का ये संकट गहराते हुए दूसरे सेक्टर्स को भी ज्यादा प्रभावित करेगा तो फिर भारत के लिए मंदी में आने का खतरा बढ़ जाएगा।
आधे से ज्यादा CEOs के पास मंदी से निपटने का फॉर्मूला!
भारत के CEOs में से 55 फ़ीसदी के पास मंदी का मुकाबला करने की योजनाएं तैयार है. KPMG 2022 इंडिया सीईओ आउटलुक सर्वे के मुताबिक अब दुनिया भर के CEOs अपने कारोबार और आर्थिक नजरिए को 3 साल लंबी प्लानिंग के साथ देख रहे हैं. CEOs का अनुमान है कि जिओ पॉलिटिकल अनिश्चितताओं की वजह से कारोबारी रणनीति और सप्लाई चेन अगले 3 साल तक प्रभावित हो सकती हैं. भारत के 75 फ़ीसदी से ज्यादा CEOs रिस्क मैनेजमेंट प्रोसेस को जिओ पॉलिटिकल खतरे के मद्देनजर सुधारने में लगे हैं।

कम असर वाली मंदी कुछ समय के लिए आएगी!
गुड न्यूज ये है कि भारत के 82 फीसदी से ज्यादा CEOs को भरोसा है कि शॉर्ट टर्म में वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आने से वो ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे. कंपनियों के इन मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का मानना है कि लॉन्ग टर्म में देश का ग्रोथ आउटलुक शानदार है और देश की बड़ी आबादी की मांग और खपत के कारण उन्हें शॉर्ट टर्म की चुनौतियों से मिलने में मदद मिलेगी. हालांकि शॉर्ट टर्म में कंपनियों के मुनाफे में कमी के साथ ही भारत की जीडीपी में गिरावट की आशंका इन CEOs को भी है क्योंकि इस मियाद में वैश्विक मंदी का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

बढ़ गया CEOs का आत्मविश्वास
देश में CEOs का आत्मविश्वास बीते कुछ वक्त में बढ़ा है. इस साल की शुरुआत में फरवरी में CEOs का कॉन्फिडेंस लेवल 52 था जो अब बढ़कर 57 पर पहुंच गया है. दुनिया भर में छाए राजनीतिक और आर्थिक मुश्किलों के बावजूद भी उसका मुकाबला करने की क्षमता के बारे में भरोसा बढ़ना कारोबारी माहौल के लिए काफी पॉजिटिव खबर है।

18/10/2022

TRAI Order: टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने आज एक नया आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत अब टेलीकॉम कंपनियों को हर हाल में 30 दिनों वाला कम से कम एक प्लान ऑफर करना ही होगा. कंज्यूमर्स की शिकायत के बाद ट्राई ने यह फैसला लिया है|

ट्राई ने अप्रैल के महीने में इस संबंध में कंपनियों को निर्देश जारी किया था कि उन्हें प्लान वाउचर और प्लान वाउचर रिन्यूअल कैटिगरी में कम से कम एक ऐसा टैरिफ लाना होगा जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होगी. आदेश के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों के एक महीने की वैलिडिटी वाले कुछ प्लान्स लॉन्च किए हैं।

अब ट्राई ने इन प्लान्स की लिस्ट जारी की है. यूजर्स की शिकायत के बाद TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे रिचार्ज प्लान्स जारी करने का आदेश किया था. इससे पहले तक ज्यादातर प्लान्स में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी. हालांकि, 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स अभी भी मौजूद हैं।

एयरटेल के पोर्टफोलियो में 128 रुपये और 131 रुपये के दो प्लान्स शामिल हैं. 128 रुपये में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसमें लोकल और STD कॉल्स 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से मिलती हैं।

वहीं नेशनल वीडियो कॉल 5 पैसे प्रति सेकेंड, डेटा 50 पैसे प्रति MB और SMS (1 रुपये लोकल और 1.5 रुपये STD) के रेट से मिलेगा. 131 रुपये के प्लान में आपको ये सभी सर्विसेस एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेंगी।

30 दिनों की वैलिडिटी के साथ BSNL का रिचार्ज प्लान 199 रुपये में आता है, जबकि एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 229 रुपये है. वहीं MTNL की बात करें तो, कंपनी 151 रुपये और 97 रुपये के दो प्लान्स ऑफर करती है।

जियो ने भी TRAI के आदेश के बाद अपने पोर्टफोलियो में दो प्लान्स जोड़े हैं. एक महीने की वैलिडिटी वाला जियो प्लान 259 रुपये में आता है. इस रिचार्ज प्लान में आपको डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

वहीं 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 296 रुपये में आता है. इस प्लान में कंज्यूमर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी के लिए 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS मिलते हैं. साथ में कंज्यूमर्स जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी हासिल कर सकते हैं।

TRAI Order Vi के रिचार्ज प्लान्स
वोडाफोन आइडिया (Vi) का 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 137 रुपये का है. इसमें कंज्यूमर्स को 10 लोकल नाइट मिनट्स, 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के रेट से कॉलिंग, 1 रुपये और 1.5 रुपये के रेट से लोकल व STD SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. एक महीने के लिए ये सभी सर्विसेस 141 रुपये के रिचार्ज प्लान में मिलेंगी.

इस तरह से आप अपना TRAI Order में आवेदन कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

17/10/2021

Note: This post is only for B.Tech( Experienced and Freshers candidates) Professionals.

This post is going to help to boost your career in Telecom IT domain.

Hello Friends,

Hope you are doing well!

I'm a tutor or mentor in IMS Telecom domain,.we provide training and certification to Engineers.

I'm going to start new batch for IMS Testing.

If anyone is interested to joining this session, you can confirm your availability and you can share your contact details in comment box or in personal chat box. Accordingly I'll share link to join this session.

As per candidate's convenience, this Session will be conducted on every Sat-sun.

Incase if you missed our session you can like and follow our page on below mentioned link from that link you can cover your missed session.

https://www.facebook.com/nardevgroup/

In this session I'll cover below topics:
LTE Architecture
LTE attach Procedure
Default and dedicated Bearer
EPC Architecture
IMS architecture
IMS Nodes
IMS interfaces
PCRF and other charging functionalities
SIP/IMS flow to SIP/ IMS Call flow
IMS to PSTN Call flow
Call Hold procedure
Emergency call procedure
SIP Headers
Diameter AVPs for TCP and SCTP
GTP
SRVCC
IMS Nodesetc

*Charges are applied

NarDev Technology is transforming the way data centres, Unified Communication, Wireless networking,

Ongoing Telecommunication project:RTD Tower Infrastructure.OLT ODSC InstallationHEX ODC InstallationSolar Infrastructure...
23/01/2021

Ongoing Telecommunication project:

RTD Tower Infrastructure.
OLT ODSC Installation
HEX ODC Installation
Solar Infrastructure for Tower
UBR-WIFI Installation
Axis Bank Routers configuration.

For more update visit:

www.nardevtechnology.com

18/07/2019

Hi All,

We need Engineers/Technicians/Riggers for Vodafone-Idea/Bharati interested candidates can drop their no. In comment box.
FARMTOCLI Certified candidates preferred.
Freshers also can apply.

Company Name: NarDev Technology Pvt Ltd
Position: Engineers/Technicians/Riggers.
Exp: 0 Months to 3 Yrs
Location: Madhya Paresh(Indore, Bhopal).
Salary: 10K to 17K + Accomdation+ TA.

For more updates visit and like
https://www.facebook.com/nardevgroup/

Thank you..

NarDev Technology is transforming the way data centres, Unified Communication, Wireless networking,

https://www.facebook.com/1405682796340098/posts/2343240619250973/
23/04/2019

https://www.facebook.com/1405682796340098/posts/2343240619250973/



Chinese technology firm Huawei released its quarterly financials for the first time ever, stating its first quarter revenue rose 39 percent to 179.7 billion yuan ($26.81 billion).

Huawei is based in Shenzen, China, and is the world's biggest telecoms equipment maker, and one of the biggest smartphone makers.

Huawei said its net profit margin was around 8 percent for the quarter, which it added was slightly higher than the same period last year. Huawei did not disclose its actual net profit.

The limited results announcement comes at a time when Washington has intensified a campaign against unlisted Huawei, alleging its equipment could be used for espionage and urging U.S. allies to ban it from building next-generation 5G mobile networks.

Huawei has repeatedly denied the allegations and launched an unprecedented media blitz by opening up its campus to journalists and making its typically low-key founder, Ren Zhengfei, available for media interviews.

The Chinese firm, which is also the world's No. 3 smartphone maker, said last week the number of contracts it has won to provide 5G telecoms gear increased further despite the U.S. campaign.

By the end of March, Huawei said it had signed 40 commercial 5G contracts with carriers, shipped more than 70,000 5G base stations to markets around the world and expects to have shipped 100,000 by May.

Huawei's network business saw its first drop in revenue in two years in 2018. But Ren Zhengfei said in an interview with CNBC earlier this month that network equipment sales rose 15 percent while sales of the consumer business increased by more than 70 percent in the first quarter.

"These figures show that we are still growing, not declining," Ren said.

Guo Ping, rotating chairman of the company, has said he expects all three business groups - consumer, carrier and enterprise - to post double-digit growth this year.

Huawei also said on Monday it had shipped 59 million smartphones in the first quarter.

It did not disclose year-ago comparable figures, but according to market research firm Strategy Analytics, Huawei shipped 39.3 million smartphones in the first quarter of 2018.

Address

Sadabad
Hathras
281306

Opening Hours

Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

9967427797

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NarDev Technology posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NarDev Technology:

Share