18/10/2025
नाबालिग छात्रा से खलिलाबाद का लाइनमैन बादल खान ने किया दुष्कर्म,दोस्त ने आरोपी के साथ मिलकर पिलाया नशीला पानी
संतकबीरनगर। 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा से एक लाइनमैन ने रेप किया। आरोप है कि छात्रा को लाइनमैन ने नशीला पानी पिलाकर बेहोशी की हालत में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विद्युत विभाग के संविदा कर्मी लाइनमैन बादल खान के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, खलीलाबाद क्षेत्र की निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी तितौवा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। यह कोचिंग सेंटर बदरे आलम निवासी मड़या के मकान में संचालित होता है। दोस्त और आरोपी ने मिलकर पिलाया नशीला पानी महिला का आरोप है कि 17 अक्टूबर को उनकी बेटी कोचिंग गई थी। वहां से उसकी दोस्त उसे सेंटर से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में ले गई। जहां पहले से मौजूद बदरे आलम उर्फ बादल खान और उसकी दोस्त ने मिलकर छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी बेहोशी की हालत में बदरे आलम ने उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गया। कुछ देर बाद तब उसे होश आया तो उसे साजिशकर्ता दोस्त ने ही जिला अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया। जानकारी होने पर हम सभी अस्पताल पहुंचे। लेकिन अधिक रक्त बहता देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के सामने शीलता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल पर पहुंचे इंस्पेक्टर पंकज कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से हुई घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह ने भी छात्रा के परिजनों से बात की और घटना की पूरी जानकारी ली।