लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई LUB kishangarh

  • Home
  • India
  • Madanganj
  • लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई LUB kishangarh

लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई LUB kishangarh लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम श्रेणी के उद्यो

5 से 8 फरवरी 2026 को होने वाली INDIA STONEMART 2026 प्रदर्शनी के प्रमोशन हेतु किशनगढ मार्बल एसोसिएशन में सेमीनार का आयोज...
27/12/2025

5 से 8 फरवरी 2026 को होने वाली INDIA STONEMART 2026 प्रदर्शनी के प्रमोशन हेतु किशनगढ मार्बल एसोसिएशन में सेमीनार का आयोजन हुआ, जिसमें लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्टोनमार्ट 2026 के संयोजक श्री नटवरलाल अजमेरा, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री नरेश पारीक, सीडॉस के वाइस चेयर मेन श्री दीपक अजमेरा सीडोस के CEO श्री मुकुल रस्तोगी एवं ODOP के सलाहकार श्री राजेन्द्र बालोटिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित हुये। जयपुर से आए अतिथियों का स्वागत किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुधीर जैन एवं महामंत्री श्री शशिकांत पाटोदिया ने किया।

श्री नटवरलाल अजमेरा ने अपने संबोधन में बताया कि स्टोन मार्ट 2026 में 7 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस बार विशेष आकर्षण में स्वामी नारायण मंदिर भी राजस्थान के पत्थरों पर भव्य कलात्मक नक्काशी का प्रदर्शन करेगा। स्टोन मार्ट 2026 में गत प्रदर्शनी से डेढ़ गुना अधिक एरिया में स्टॉल प्रदर्शित होगी।

सीडोस के वाइस चेयरमैन श्री दीपक अजमेरा ने बताया कि नवाचार के तहत स्टोनमार्ट नाम से एक ऐप शीघ्र ही मुख्यमंत्री के द्वारा जारी किया जाएगा, जिसमें स्टोन इण्डस्ट्री के उद्यमी निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा कर डिजिटल स्टॉल पर अपने प्रोडक्ट बेच सकेंगे।

श्री नरेश पारीक ने लघु उद्योग भारती द्वारा स्टोन इण्डस्ट्री के लिए किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया, जिसमें संगठन के प्रयासों से चाइना के मशीन एवं टूल्स निर्माताओं के लिए एक स्टोनमार्ट में एक अलग पवैलियन की अनुमति संभव हुई तथा कहा कि स्टोन मार्ट एग्जीबीशन में सभी का सहयोग अपेक्षित है।

श्री राजेन्द्र बालोटिया ने राजस्थान सरकार की ओडीओपी, रिप्स एवं अन्य स्कीमों की जानकारी दी। श्री सुधीर जैन ने स्टोन मार्ट में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, सचिव श्री अनिल मूंदड़ा, राजेश गोयल, पवन अग्रवाल, पवन बंगाली, महेन्द्र पाटनी, श्री सत्यनारायण बंसल, अशोक मालू, श्री विनोद जैन, हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद समूह के संयोजक श्री अनिरुद्ध जैन, खोड़ा गणेश इकाई अध्यक्ष श्री राजेश बाफना सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

आभार

लघु उद्योग भारती
किशनगढ़





20/11/2025
औद्योगिक समस्याओं के निराकरण और सुझावों के लिए गठित कमेटी में लघु उद्योग भारती के सदस्यों को नामित करने हेतु राजस्थान के...
18/09/2025

औद्योगिक समस्याओं के निराकरण और सुझावों के लिए गठित कमेटी में लघु उद्योग भारती के सदस्यों को नामित करने हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और उद्योग विभाग का हार्दिक आभार...

उद्योग टाइम्स में प्रकाशित हुई GSTF सेमिनार की झलकियां...स्टोन इण्डस्ट्री को समर्पित रहा विशेषांक...आर के ‌मार्बल्स पर व...
13/02/2025

उद्योग टाइम्स में प्रकाशित हुई GSTF सेमिनार की झलकियां...

स्टोन इण्डस्ट्री को समर्पित रहा विशेषांक...

आर के ‌मार्बल्स पर विशेष लेख: उत्कृष्टता, नवाचार और विकास की एक विरासत...

किशनगढ़ ने दी मार्बल को विश्वस्तरीय पहचान: मुकेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, राजस्थान

बिना मार्बल एवं ग्रेनाइट खानों के किशनगढ़ बना विश्व की सबसे बड़ी मार्बल मंडी: उमेश गोयल, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, किशनगढ़

उद्योग टाइम्स का जनवरी एडीशन डाउनलोड करने के लिए दिये गये लिंक पर क्लिक करें....

https://lubindia.com/udyog_times.php

सादर!लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई ने आज 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस श्री नरेश बजाज के औद्योगिक परिसर कमल स्टोनेक्...
15/08/2024

सादर!

लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई ने आज 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस श्री नरेश बजाज के औद्योगिक परिसर कमल स्टोनेक्स प्रा लि में ध्वजारोहण कर मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय साहित्य परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ विपिनचंद्र, लघु उद्योग भारती के चित्तौड़ प्रांत महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक श्री महिपाल चौधरी, रीको किशनगढ़ के सीनियर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनंजय विश्वकर्मा, प्रांत सहमंत्री श्री दीपक शर्मा, मुख्य इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज द्वारा झंडारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया।
इसके पश्चात् इकाई सचिव अनिल मूंदड़ा ने साधारण सभा की बैठक का आह्वान किया, जिसकी विधिवत शुरुआत दीप प्रज्जवलन कर की गई। इकाई सचिव ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। महिला इकाई ने संगठन मंत्र का वाचन किया। मुख्य इकाई सचिव मूंदड़ा ने किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इकाई कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश भोमावत ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। महिला इकाई की ओर से सचिव श्रीमती रिंकू मालपानी द्वारा प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज ने स्वागत भाषण दिया और दिसंबर माह में महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं की एक एग्जीबिशन आयोजित करने की घोषणा की।
पुलिस उप अधीक्षक श्री महिपाल चौधरी ने अपने उद्बोधन में बताया कि जनहितार्थ सभी कार्यों की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की ही नहीं अपितु आम नागरिक भी स्वयं अपनी जिम्मेदारी तय कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है।
रीको के एस आर एम श्री विश्वकर्मा ने बताया कि किशनगढ़ मंडी की औद्योगिक दृष्टिकोण से राजस्थान में अपनी एक अलग पहचान है, शीघ्र ही पावरलूम, मार्बल एवं ग्रेनाइट के पश्चात टाइल्स निर्माण हेतु सरकार द्वारा इस क्षेत्र में रीको के सहयोग से एक औद्योगिक हब तैयार होगा। इसके पश्चात महिला इकाई ने एक सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
प्रांत महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि के तहत् जिन हूतात्माओं ने अपना बलिदान दिया, उनके बलिदान को ध्यान में रखते हुए हम राष्ट्र को संभाल कर एवं संजो कर रखें, जिसके लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह सामाजिक, नैतिक, आर्थिक सभी मोर्चों पर भारत को सशक्त बनाएं। लघु उद्योग भारती इसे लेकर अपनी अहम भूमिका निभा रही है। आर्थिक मोर्चे पर हम सभी उद्यमी भारत को समृद्ध एवं स्वावलंबी बनाने के लिए कृत संकल्पित है।
डॉ विपिन चंद्र ने बताया कि राष्ट्रभक्ति सभी सद्गुणों की जननी है, राष्ट्र जीवन के भविष्य एवं स्थायित्व के लिए अपने इतिहास से सीख लेना आवश्यक है।
इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वर्ष भर किए गए सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्य एवं सदस्यों की समस्याओं के निराकरण के लिए किए गए प्रयासों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमी बंधुओं एवं भगिनियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की ।

आभार

सचिव
लघु उद्योग भारती
किशनगढ़

78 वे स्वाधीनता दिवस पर आयोजित समारोह की झलकियां
15/08/2024

78 वे स्वाधीनता दिवस पर आयोजित समारोह की झलकियां

     लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई ने आज 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस श्री नरेश बजाज के औद्योगिक परिसर कमल स्टोनेक्...
15/08/2024



लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई ने आज 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस श्री नरेश बजाज के औद्योगिक परिसर कमल स्टोनेक्स प्रा लि में ध्वजारोहण कर मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय साहित्य परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ विपिनचंद्र, लघु उद्योग भारती के चित्तौड़ प्रांत महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक श्री महिपाल चौधरी, रीको किशनगढ़ के सीनियर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनंजय विश्वकर्मा, प्रांत सहमंत्री श्री दीपक शर्मा, मुख्य इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज द्वारा झंडारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया।
इसके पश्चात् इकाई सचिव श्री अनिल मूंदड़ा ने साधारण सभा की बैठक का आह्वान किया, जिसकी विधिवत शुरुआत दीप प्रज्जवलन कर की गई। इकाई सचिव ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। महिला इकाई ने संगठन मंत्र का वाचन किया। मुख्य इकाई सचिव श्री मूंदड़ा ने किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इकाई कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश भोमावत ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। महिला इकाई की ओर से सचिव श्रीमती रिंकू मालपानी द्वारा प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज ने स्वागत भाषण दिया और दिसंबर माह में महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं की एक एग्जीबिशन आयोजित करने की घोषणा की।
पुलिस उप अधीक्षक श्री महिपाल चौधरी ने अपने उद्बोधन में बताया कि जनहितार्थ सभी कार्यों की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की ही नहीं अपितु आम नागरिक भी स्वयं अपनी जिम्मेदारी तय कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है।
रीको के एस आर एम श्री विश्वकर्मा ने बताया कि किशनगढ़ मंडी की औद्योगिक दृष्टिकोण से राजस्थान में अपनी एक अलग पहचान है, शीघ्र ही पावरलूम, मार्बल एवं ग्रेनाइट के पश्चात टाइल्स निर्माण हेतु सरकार द्वारा इस क्षेत्र में रीको के सहयोग से एक औद्योगिक हब तैयार होगा। इसके पश्चात महिला इकाई ने एक सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
प्रांत महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि के तहत् जिन हूतात्माओं ने अपना बलिदान दिया, उनके बलिदान को ध्यान में रखते हुए हम राष्ट्र को संभाल कर एवं संजो कर रखें, जिसके लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह सामाजिक, नैतिक, आर्थिक सभी मोर्चों पर भारत को सशक्त बनाएं। लघु उद्योग भारती इसे लेकर अपनी अहम भूमिका निभा रही है। आर्थिक मोर्चे पर हम सभी उद्यमी भारत को समृद्ध एवं स्वावलंबी बनाने के लिए कृत संकल्पित है।
डॉ विपिन चंद्र ने बताया कि राष्ट्रभक्ति सभी सद्गुणों की जननी है, राष्ट्र जीवन के भविष्य एवं स्थायित्व के लिए अपने इतिहास से सीख लेना आवश्यक है।
इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वर्ष भर किए गए सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्य एवं सदस्यों की समस्याओं के निराकरण के लिए किए गए प्रयासों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमी बंधुओं एवं भगिनियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की ।

सादर प्रकाशनार्थआज दिनांक 05 मार्च 2024, मंगलवार को राजस्थान सरकार द्वारा MLUPY/RIPS स्कीम के तहत मिलने वाली इंटरेस्ट सब...
05/03/2024

सादर प्रकाशनार्थ

आज दिनांक 05 मार्च 2024, मंगलवार को राजस्थान सरकार द्वारा MLUPY/RIPS स्कीम के तहत मिलने वाली इंटरेस्ट सब्सिडी से वंचित उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल लघु उद्योग भारती, राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में श्री हिमांशु गुप्ता - मुख्य सचिव, उद्योग विभाग, जयपुर के साथ एक शिष्टाचार भेंट की।
इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि उद्योग विभाग के सचिव श्री गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य की समस्या को ध्यान से सुना, जिसमें मुख्यतः एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए गए ऋण के क्रमांक कोड को गलत मानते हुए विभाग द्वारा ऋण अनुदान स्वीकृत होने के पश्चात इन इकाइयों को अपात्र घोषित कर दिया, जबकि बैंक द्वारा इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर दिया गया।
मार्च 2021 से अगस्त 2021 तक जिला उद्योग केंद्र द्वारा ऑनलाइन पोर्टल बंद रखा गया एवं ऋण अनुदान की फाइलें जमा नहीं की, बाद में फाइल जमा नहीं होने की बात कह कर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया।
इसके अतिरिक्त अधिकांश उद्यमियों द्वारा जिला उद्योग केन्द्र को सब्सिडी के लिए आवश्यक कागजात एवं कार्रवाई के पश्चात भी पात्र एवं अपात्र होने के संशय की समस्या से अवगत कराया।
इस पर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को उचित कार्यवाही का दिशा निर्देश दिया एवं उद्यमियों को इस समस्या के शीघ्र निस्तारण को लेकर आश्वस्त किया।
इस प्रतिनिधि मंडल में, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र खुराना एवं श्री नटवरलाल अजमेरा, किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, श्री प्रदीप पापड़ीवाल, श्री कमल अग्रवाल, श्री राजेश गोयल, श्री गोविन्द बंग, श्री पंकज गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।

आप सभी को प्रभु श्री राम के अति पावन, अलौकिक और ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवम मंगलकामनाएं ।प्र...
22/01/2024

आप सभी को प्रभु श्री राम के अति पावन, अलौकिक और ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवम मंगलकामनाएं ।
प्रभु की असीम कृपा हम सभी के हृदय में आध्यात्मिक जागृति और असीम आनंद का सृजन करे।

आज दिनांक 8 जनवरी 2024 को लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान सरकार के उद्योग राज्य मंत्री म...
08/01/2024

आज दिनांक 8 जनवरी 2024 को लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान सरकार के उद्योग राज्य मंत्री माननीय श्री के के बिश्नोई जी के साथ एक शिष्टाचार भेंट की। किशनगढ़ इकाई द्वारा क्षेत्र की औद्योगिक समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर माननीय मंत्री जी ने संगठन को आश्वस्त किया कि लघु उद्योग भारती द्वारा प्रस्तुत की गई सभी समस्याओं एवं सुझावों पर अमल किया जाएगा और क्षेत्र के उद्यमियों को राहत प्रदान की जाएगी। किशनगढ़ इकाई के प्रतिनिधिमंडल में प्रांत सह सचिव श्री दीपक शर्मा, इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, सचिव श्री अनिल मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष प्रकाश भोमावत, श्री सुनील बल्दवा, श्री किशन बंग, श्री महेंद्र पाटनी, श्री मनोज अग्रवाल, श्री प्रशांत पहाड़िया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Address

मातृछाया, जीवन ज्योति नगर, मदनगंज किशनगढ़
Madanganj
305801

Telephone

+919414212825

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई LUB kishangarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई LUB kishangarh:

Share