13/06/2026
अगर आप लोग भी अपने घर पर नौकरानी रखते हैं तो एक बार उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कर लें
दिल्ली के शाहदरा में एक बिजनेसमैन ने घर पर खाना बनाने के लिए एक नौकरानी को हायर किया,, नौकरानी 2 दिन तो सही चली, तीसरे दिन उसने ग्रह स्वामी को जन्नत के दर्शन करा दिए
जन्नत के दर्शन के बाद नौकरानी ने गृह स्वामी को कोल्ड ड्रिंक में कुछ ऐसा पिलाया कि स्वामी जी वहीं पड़े रह गए और जन्नत की हूर उनके बंगले से सोना चांदी और पैसा सब लेकर फरार हो गई
स्वामी जी के साले साहब दिल्ली पुलिस में ही एक बड़े अधिकारी हैं पहले तो उन्होंने जीजा जी को जमकर सुनाई,, अब कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया
सभी लोगों से अपील है कि घर में कोई भी नौकर रखे तो उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करायें