15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव – संचरण अंचल, पटना (पूर्वी)
15 अगस्त 2026 को संचरण अंचल, पटना (पूर्वी) में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।
इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) के निदेशक (ओ एंड एम) श्री ए के सिंह, निदेशक (परियोजना) श्री डी के सिंह, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (NBPDCL) के निदेशक (ओ एंड एम) श्री विजय कुमार की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह से समारोह का आनंद लिया।
ध्वजारोहण, विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री अश्विनी कुमार द्वारा किया गया।
तदुपरांत निदेशक (ओ एंड एम) श्री ए के सिंह के द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित चित्रकला नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कर्मचारियों के बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया | यह प्रतियोगिता बच्चों को प्रोत्साहित करने और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी जीवंत एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी उपस्थित लोग एकसाथ दोपहर के भोज में शामिल हुए, जिससे उत्सव का समापन आनंदमय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर मुख्यालय एवं विभिन्न अन्य कार्यालयों के अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया |