22/07/2020
बहुत ही दुख हो रहा है कि हमारे अजीत गांव को आज बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। हमारे गांव के सपूत श्री शंकर लाल जी जीवाराम जी पोण कंपाउंडर अजीत जिन्हें हम सबका काकू के नाम से जानते थे, आज उनका दुर्घटना में निधन हो गया ऐसी सूचना मिली उसे मानने के लिए एक बार तो दिल ही नहीं कर रहा था, जब सब जगह से पता किया कि यह बात सच है तो बहुत दुख हुआ जिसे शब्दों में प्रकट भी नहीं कर सकता हूं ।कहने को तो वह हमारे अजीत के कंपाउंडर थे लेकिन साहब वह कंपाउंडर ही नहीं थे अजीत के सपूत पुत्र भी थे अजीत में 36 कोम के लोक लाडले थे 36 कोम की सभी जातियों में अपनी सेवा निरंतर देते थे। कभी भी किसी को भी कोई भी समय भली रात का 1:00 बजे दो बजे 3:00 बजे जब भी कोई मरीज इनके यहां जाता था ,वह उनके साथ अपना बैग उठाकर तुरंत रवाना हो जाते थे ना सर्दी के मौसम में ना बोलते थे ना गर्मी के मौसम में ना बोलते थे ऐसे सेवाभावी अजीत के सपूत वीर पुत्र श्री कंपाउंडर साहब को मैं हार्दिक हार्दिक हार्दिक अपनी आत्मीयता के साथ दिल की गहराइयों से हार्दिक श्रद्धांजलि देना चाहता हूं मैं ही नहीं मेरे पूरे परिवार की तरफ से काकू को हार्दिक श्रद्धांजलि काकू आपकी सेवा के लिए अजीत गांव हमेशा आपका ऋणी रहेगा और शायद ही आपके जैसा हमें कोई और मिल पाएगा आपकी कमी, कभी पूरी नहीं हो पाएगी आप तो आप ही थे बस आप यादों में रहे गए हैं🙏🙏🙏🙏miss you kaku