Jodhpur Discom

  • Home
  • Jodhpur Discom
Call Website

Jodhpur Discom This is the official page of Jodhpur Vidyut Vitran Nigam Limited (JDVVNL), also known as Jodhpur Discom.

बिजली उपभोक्ताओं की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जोधपुर डिस्कॉम सदैव तत्पर है। ⚡कॉल सेंटर और एफआरटी टीम क...
26/10/2026

बिजली उपभोक्ताओं की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जोधपुर डिस्कॉम सदैव तत्पर है। ⚡

कॉल सेंटर और एफआरटी टीम के बेहतर तालमेल से शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में मीटर से चिंगारी निकलने की शिकायत पर टीम ने मात्र 5 मिनट में मौके पर पहुँचकर समस्या का समाधान किया। वहीं, बनाड़ रोड पर खंभे में स्पार्किंग की सूचना पर भी तत्काल कार्रवाई की गई।

जोधपुर डिस्कॉम — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

⚡ जोधपुर डिस्कॉम की स्मार्ट बिलिंग सेवा अब और भी आसान! 📱जोधपुर डिस्कॉम के 15 उपखंडों में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए ...
23/10/2026

⚡ जोधपुर डिस्कॉम की स्मार्ट बिलिंग सेवा अब और भी आसान! 📱

जोधपुर डिस्कॉम के 15 उपखंडों में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए अब बिजली बिल डाउनलोड करना हुआ बेहद आसान। 💡 बिजली मित्र ऐप एवं SMS के माध्यम से घर बैठे ही अपना बिल देखें और डाउनलोड करें। अब हार्ड कॉपी बिल का इंतजार नहीं, डिजिटल सुविधा से जुड़े और स्मार्ट बिलिंग का लाभ उठाएं! ✅

स्मार्ट बिलिंग | डिजिटल सुविधा | आपकी सुविधा ⚡

जोधपुर शहर के सहायक अभियंता कार्यालय A-3 के अंतर्गत सहायक अभियंता श्री चेतन शर्मा के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी...
18/10/2026

जोधपुर शहर के सहायक अभियंता कार्यालय A-3 के अंतर्गत सहायक अभियंता श्री चेतन शर्मा के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी कर्मचारियों एवं FRT टीम द्वारा दीपावली के मद्देनज़र विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के रखरखाव का कार्य किया गया। ⚡

दीपावली के दौरान निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जोधपुर डिस्कॉम की टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि आमजन सुरक्षित एवं रोशनी से भरी दीपावली मना सकें।

दीपावली के मद्देनज़र जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड GSS में जोधपुर डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा विद्युत तंत...
18/10/2026

दीपावली के मद्देनज़र जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड GSS में जोधपुर डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा विद्युत तंत्र के रखरखाव हेतु मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। 🪔⚡

दीपावली के पर्व पर शहरवासियों को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोधपुर डिस्कॉम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान विद्युत संबंधी समस्याओं की संभावना को कम किया जा सके।

आपकी खुशियों की रोशनी बरकरार रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत है। ✨

दशहरा मेले के सुचारू एवं सुरक्षित आयोजन को ध्यान में रखते हुए, जोधपुर शहर के क्षेत्र फतेहपोल से नवचौकिया होकर गुजरने वाल...
18/10/2026

दशहरा मेले के सुचारू एवं सुरक्षित आयोजन को ध्यान में रखते हुए, जोधपुर शहर के क्षेत्र फतेहपोल से नवचौकिया होकर गुजरने वाले मेला मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले विद्युत तारों को सहायक अभियंता श्री गौतम चंद धारीवाल एवं उनकी टीम द्वारा व्यवस्थित किया गया। साथ ही, विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस कार्य भी किया गया।

जनसुरक्षा एवं बेहतर विद्युत व्यवस्था के प्रति समर्पित का सराहनीय प्रयास। ⚡

सौर ऊर्जा योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को राहत देने और प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में डिस्कॉम चेयरमैन श्रीमती आरती डो...
17/10/2026

सौर ऊर्जा योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को राहत देने और प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में डिस्कॉम चेयरमैन श्रीमती आरती डोगरा जी की एक महत्वपूर्ण पहल। 1 नवंबर से आवेदन, दस्तावेज़ों की जाँच और सब्सिडी संबंधी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे अनावश्यक कागजी कार्रवाई कम होगी और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी। ⚡☀️

🏆 कृषि फीडरों के सौरकरण में जोधपुर डिस्कॉम को स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड-2026 ⚡☀️प्रधानमंत्री पीएम-कुसुम योजना के तहत कृषि फीडरो...
27/09/2026

🏆 कृषि फीडरों के सौरकरण में जोधपुर डिस्कॉम को स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड-2026 ⚡☀️

प्रधानमंत्री पीएम-कुसुम योजना के तहत कृषि फीडरों के सौरकरण में उल्लेखनीय कार्य के लिए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) को Power & Energy श्रेणी में SKOCH Gold Award-2026 से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में SKOCH समूह के चेयरमैन समीर कोचर ने यह सम्मान डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल को प्रदान किया।
☀️ कुसुम-A एवं C की संयुक्त प्रगति में राजस्थान देश में प्रथम
⚡ जोधपुर डिस्कॉम द्वारा अब तक 3,821 मेगावाट क्षमता के 1,663 सौर संयंत्र चालू
🌾 इससे 1.50 लाख से अधिक कृषि पंप लाभान्वित
📊 2,848 सौर संयंत्रों के लिए 6,195 मेगावाट क्षमता के बिजली खरीद समझौते
💰 योजना के माध्यम से लगभग ₹21,693 करोड़ का निवेश
🔎 करीब 11,500 बोलियों की तकनीकी एवं वित्तीय जांच की गई।

कृषि फीडरों के सौरकरण से किसानों को दिन के समय विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति, सिंचाई में सुविधा तथा सौर परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है।
यह उपलब्धि नवाचार, तकनीकी दक्षता, बेहतर योजना क्रियान्वयन और टीम JDVVNL की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
सतत ऊर्जा • बेहतर विद्युत आपूर्ति • किसान हित • हरित राजस्थान 🌱⚡

⚡ सुरक्षा प्रशिक्षण से सशक्त तकनीकी टीमसुरक्षा पहले, सेवा सर्वोपरि। 🦺⚡जोधपुर डिस्कॉम सिटी सर्किल के 33 नवनियुक्त तकनीकी ...
24/09/2026

⚡ सुरक्षा प्रशिक्षण से सशक्त तकनीकी टीम

सुरक्षा पहले, सेवा सर्वोपरि। 🦺⚡

जोधपुर डिस्कॉम सिटी सर्किल के 33 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को 10 दिवसीय व्यावहारिक सुरक्षा एवं इंडक्शन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा उपकरणों का सही उपयोग, Permit to Work, Earthing System तथा 33/11 केवी जीएसएस एवं विद्युत लाइनों के सुरक्षित रखरखाव सहित विभिन्न तकनीकी एवं उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी दी गई।

सुरक्षित कार्यप्रणाली, कुशल तकनीकी टीम और बेहतर विद्युत सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम। ⚡💪

राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी के जोधपुर आगमन एवं रोड शो के मद्देनज़र जोधपुर शहर के सहायक अभियंता कार्यालय C-1 ...
06/09/2026

राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी के जोधपुर आगमन एवं रोड शो के मद्देनज़र जोधपुर शहर के सहायक अभियंता कार्यालय C-1 के अंतर्गत सहायक अभियंता श्री गौतमचंद धारीवाल, कनिष्ठ अभियंता श्री नरेश नागौरी एवं FRT टीम द्वारा भीतरी शहर क्षेत्र में विशेष विद्युत मेंटेनेंस एवं सुरक्षा कार्य किया गया।

इस दौरान रोड शो के मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत लाइनों, ढीले एवं नीचे लटके तारों, कटे हुए तारों तथा अन्य विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थित करने का कार्य किया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त किया गया।

इसके अतिरिक्त संबंधित ट्रांसफार्मरों एवं विद्युत उपकरणों की आवश्यक मेंटेनेंस भी की गई, ताकि कार्यक्रम के दौरान विद्युत व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे और किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी असुविधा अथवा दुर्घटना की संभावना न रहे।

जोधपुर डिस्कॉम की टीम द्वारा सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया गया।

⚡ स्मार्ट मीटर — सुरक्षित बिजली, स्मार्ट सुविधा! ⚡जोधपुर डिस्कॉम द्वारा स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली खप...
04/09/2026

⚡ स्मार्ट मीटर — सुरक्षित बिजली, स्मार्ट सुविधा! ⚡

जोधपुर डिस्कॉम द्वारा स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की रियल-टाइम जानकारी, बिजली बचत के सुझाव और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्मार्ट मीटर तकनीक से बिजली सेवाओं में पारदर्शिता, सुरक्षा और उपभोक्ता सुविधा को बढ़ावा मिल रहा है। 📱⚡

स्मार्ट मीटर अपनाएं, बिजली बचाएं और सुरक्षित रहें।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jodhpur Discom posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed engineering company?

Share