06/05/2020
* उपयोगी जानकारी *
❇ * प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के उपचार के लिए वैक्सीन निर्माण, दवा की खोज, निदान और परीक्षण की मौजूदा स्थिति पर टास्क फोर्स मीटिंग की अध्यक्षता की। *
❇ * आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवाएं फीचर फोन और लैंडलाइन पर उपलब्ध हैं। 1921 पर मिस्ड कॉल दें। *
❇ * ICMR ने अब तक 12,76,781 नमूनों का परीक्षण किया। *
❇ * प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 39 करोड लोगों को 5 मई 2020 तक 34,800 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। *
❇ * अप्रैल 2020 के लिए 60.33 करोड़ लाभार्थियों को 30.16 एलएमटी खाद्यान्न वितरित किया गया। *
❇ * मई 2020 के लिए 12.39 करोड़ लाभार्थियों को 6.19 एलएमटी खाद्यान्न वितरित किया गया है। *
❇ * विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को 2.42 एलएमटी दालों की आपूर्ति की गई। *
❇ * 4.82 करोड़ पीएमयूवाई सिलेंडर लाभार्थियों को वितरित किए गए हैं। *
❇ * लॉकडाउन के दौरान समाप्त हुए मोटर वाहन से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों की वैधता की अवधि 30 जून तक बढ़ाई गई। *
❇ * लाइफलाइन उडान के तहत 443 उड़ानें संचालित, 821.07 टन आवश्यक और चिकित्सा कार्गो का परिवहन। *
❇ * कोविड-19 से संबंधि सवाल, मार्गदर्शन और मदद के लिए 24x7 टोल फ्री नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर कॉल करें। *