25/01/2024
https://www.youtube.com/watch?v=H0sGayO3Mwc
नितीश कुमार और बन्दर-गुलाटी !
==============================
बुजुर्गों ने कहा है -'' एक साधे सब सधे और सब साधे सब जाए !
सियासत में उस्तादों के उस्ताद नितीश कुमार की पाला बदल निति इस दफा वो गुल खिलाएगी कि सब साधे सर्वस्व जाय साबित होगा !
तारीख 19 -08 -2022 को लग्न मंगल नक्षत्र बुद्ध और केतु के भाग में जेडीयू और राजद के गठजोड़ में नितीश कुमार और तेजस्वी यादव ने चार मिनटों के अंतराल पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की शपथ उठाई थी ! नितीश कुमार का भागेश केतु मुकर्रर हुआ जबकि तेजस्वी का शुक्र भागेश कायम हुआ ! नितीश कुमार की बनिस्बत तेजस्वी खुश-नसीब नहीं साबित हुए क्योकि उनके लग्न का भागेश शुक्र एक शुभ ग्रह होकर भी बुरे ग्रहों के प्रभाव में दिखता है ! इस ज्योतिषीय तथ्यों का लब्बोलुआब यह है कि तेजस्वी यादव की उपमुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में है ! समस्त हिन्दुस्थान में पलटू राम के नाम से कुख्यात हो चुके बिहार सूबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एक दफा फिर से बंदर गुलाटी मारने वाले है !
अजब-गजब तक़दीर के मालिक है नितीश कुमार क्योकि शादी-दर-शादी जब कभी भी हो दूल्हा हर हमेशा नितीश कुमार और बाराती हमेश की तरह भारतीय जनता पार्टी या फिर राष्ट्रीय जनता दल [ लालू ] ही होते है !
तेजस्वी यादव के कुंडली में वक्ती तौर पर राजयोग समाप्ति के संयोग बनते दीखते है ! शपथ ग्रहण की कुंडली का ग्रह कुयोग उन्हें फिलवक्त
उपमुख्यमन्त्र बने नहीं रहने देगा ! आयन्दा भविष्य में उन्हें अपने जीवन में कई दूसरे किस्म की दुश्वारियों से दो-चार भी होना पडेगा ! मेरी
शुभकामनाएं भी शायद अपना कोई अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ पाएगी !
खुश-नसीब नितीश कुमार आयन्दा भविष्य में 2024 के अंत तक सूबे के मुख्यमंत्री काबिज रहेंगे ! यह जुदा बात है कि वक्ती तौर पर वो सूबे के
आला-ऐ-हुक्म बने रहेंगे मगर तदुपरांत वो वर्तमान रुतबे को कायम नहीं रख सकेंगें ! केंद्रीय राजनीति के नाम पर वो बिहार सूबे से रुखसत कर दिए जाएंगे ! बिहार उन्हें छोड़ना होगा ! भाजपा उनके खिलाफ साजिश रचेगी और जेडीयू पार्टी को डकार जायेगी ! जेडीयू दो फाड़ में टुकड़े-टुकड़े हो जायेगी ! एक इधर गिरेगा तो दूजा कंही और गिरेगा !
बिलाशक ! नितीश कुमार के सियासी जिंदगी की यह आखिरी बन्दर गुलाटी साबित होगी लिहाजा उन्हें चाहिए कि वो जितनी मर्जी हो उतनी बड़ी गुलाटी इस मर्तवा मार लेनी चाहिए क्योकि यह उनकीआखिरी बंदर गुलाटी जो ठहरी !
शुक्रिया ! शेषफिर !
Nitish Kumar and Bandar Gulati | नितीश कुमार और बंदर गुलाटीबिहार में राजनीतिक दलों के बीच सरगर्मी तेज है।काई नहीं जानता कि सरकार रहेग....