26/08/2018
☆★ ऐ राखी तुझे सलाम ★☆
बीती रैना ज़िल्लत की,
बिगुल बजा, हुआ युद्ध विराम !
नई सुबह फ़िर आई है,
ले कर बहना का पैग़ाम ।।
कल तड़के सैनिक चौकी में,
आया था मेरा टेलीग्राम !
घर आने को कहा था उसने,
ले कर अर्ज़ी अपने नाम ।।
साथ ही उसने भेजे थे,
कुछ किशमिश, पिस्ते-बादाम,
बेसन के लड्डू भेजे थे,
अपने राजा भईया के नाम ।।
हे बहना...
मैं मर कर भी,
तेरा कर्ज़ चुका न पाऊंगा ।
अपनी सूनी क़लाई देख कर,
बस रोता ही रह जाऊंगा ।
पर इस रक्षाबंधन में,
मैं घर को आ न पाऊंगा !
मैं घर को आ न पाऊंगा ।।
मग़र प्यार भरा ऐ मेरी बहना,
सुन मेरा ये पैग़ाम है !
तेरी इस अनमोल राखी को,
अविरल मेरा प्रणाम है,
दिल से मेरा सलाम है ♡♥🙏
📝 मेरी क़लम से...
👉 सीमा पर तैनात BSF के जवानों को समर्पित 🙏🙏