Agra speak

Directions

Agra speak विज्ञान और टेक्नोलॉजी से लेकर डिजिटल दुनिया, देश-विदेश की नीतियों, समसामयिक राजनीति और स्थानीय मुद्दो

25/09/2026

🌧️ आगरा में 26 सितंबर को स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित

भारी वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा ने 26 सितंबर 2026 को जनपद के सभी बोर्डों से संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।

विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं आदेश का संज्ञान लें और अनावश्यक आवागमन से बचें।

PAPA NGO की अपील – बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

– दीपक सिंह सरीन

25/09/2026

वाह रे विधायकों....अपने बच्चे प्राइवेट में पढ़ाओगे, तो सरकारी स्कूलों का कैसे होगा विकास.

🏫 श्रीनगर – सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई अनिवार्य करने वाला निजी विधेयक विधानसभा में खारिज

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायक शेख खुर्शीद अहमद द्वारा लाया गया निजी विधेयक ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव में जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई सरकारी शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य करने की व्यवस्था का सुझाव था।

स्कूल शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्य और मेहनती शिक्षक कार्यरत हैं तथा नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभिभावकों पर किसी विशेष प्रकार के विद्यालय को चुनने की बाध्यता कानून के जरिए नहीं थोपी जानी चाहिए। प्रस्तावक ने विधेयक वापस लेने से इनकार किया, जिसके बाद मतदान में वह पारित नहीं हो सका।

यह मुद्दा एक महत्वपूर्ण सवाल जरूर उठाता है – सरकारी स्कूलों में ऐसा विश्वास और गुणवत्ता कैसे विकसित हो कि अभिभावक बिना किसी बाध्यता के स्वयं अपने बच्चों के लिए उन्हें प्राथमिकता दें?

कानूनी अनिवार्यता पर अलग-अलग मत हो सकते हैं, लेकिन सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता, संसाधन, जवाबदेही और अभिभावकों का भरोसा मजबूत करना हर परिस्थिति में महत्वपूर्ण है।

PAPA NGO की बात – सरकारी स्कूलों को इतना सक्षम और सुविधायुक्त बनाया जाना चाहिए कि किसी अभिभावक को वहां बच्चा भेजने के लिए बाध्य करने की जरूरत ही न पड़े। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सबसे मजबूत आधार आदेश नहीं, विश्वास होना चाहिए।

– दीपक सिंह सरीन

16/09/2026
15/09/2026

जय श्री राम, जय बजरंगबली! 🙏

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्राचीन हनुमान मंदिर को JCB से हटाने की कोशिश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहाँ एक तरफ बजरंगबली की मूर्ति के अडिग रहने को चमत्कार मानकर लोग रील्स बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे बुनियादी और तीखे सवाल हैं जिन्हें पूछना बेहद ज़रूरी है:

❓ 1,000 साल पुराने प्राचीन मंदिर पर कार्रवाई क्यों?
❓ क्या हमारा विरोध और श्रद्धा सिर्फ इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया तक सीमित रह गई है?
❓ विकास या जाँच के नाम पर सनातन आस्था के साथ यह दोहरा रवैया क्यों?

इस वीडियो में हमने इस पूरे घटनाक्रम का निष्पक्ष और साहसी विश्लेषण किया है कि कैसे आज भक्त बनने के बजाय धरातल पर धर्म के लिए सवाल पूछना ज़रूरी हो गया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में ज़रूर शेयर करें और अगर आपको यह विश्लेषण सही लगे तो वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें।

11/09/2026

⚖️ नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य शिक्षकों की नियुक्ति और समायोजन पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में स्कूलों और कॉलेजों में न्यूनतम योग्यता पूरी न करने वाले शिक्षकों की नियुक्ति या समायोजन पर रोक लगा दी है. अदालत ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अयोग्य व्यक्तियों की नियुक्ति से विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित होता है.

खबर के अनुसार न्यायालय ने स्पष्ट किया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद अधिनियम 1993 और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 के तहत निर्धारित न्यूनतम योग्यता के बिना शिक्षक नियुक्त नहीं किए जाने चाहिए.

यह मामला असम में शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रांतीयकरण से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका से संबंधित है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि बिना निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी भर्ती प्रक्रिया के अयोग्य व्यक्तियों को सरकारी सेवा में प्रवेश देने से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है.

सवाल सिर्फ नौकरी देने का नहीं – बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी किसे दी जा रही है, यह उससे भी बड़ा सवाल है.

PAPA NGO का पक्ष – शिक्षक भर्ती में योग्यता, पारदर्शिता और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. रिक्त पद जरूर भरे जाएं, लेकिन ऐसे शिक्षकों से जो निर्धारित मानकों को पूरा करते हों और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सकें.

एक गलत शिक्षक नियुक्ति केवल एक पद का सवाल नहीं, कई पीढ़ियों की शिक्षा पर असर डाल सकती है.

– दीपक सिंह सरीन

11/09/2026
06/09/2026

#जय बागेश्वर बाला जी #जय बागेश्वर धाम सरकार #सीताराम हनुमान सीता राम ...

06/09/2026

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, ०६ सितम्बर २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१२
सूर्यास्त: 🌅 ०६:३९
चन्द्रोदय: 🌝 २५:३२
चन्द्रास्त: 🌜 १५:०९
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🗻 शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 दशमी (१९:२९ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 आर्द्रा (१९:५२ से पुनर्वसु)
योग 👉 सिद्धि (०९:४५ से व्यतीपात)
प्रथम करण 👉 वणिज (०८:४१ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (१९:२९ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:४०
अमृत काल 👉 १०:३३ से १२:०३
विजय मुहूर्त 👉 १४:२१ से १५:१२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३४ से १८:५६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३४ से १९:४२
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:३८
राहुकाल 👉 १६:५९ से १८:३४
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:१५ से १३:५०
दुर्मुहूर्त 👉 १६:५३ से १७:४३
होमाहुति 👉 राहु
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 स्वर्ग (०८:४१ से १९:२९)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१९:२९ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - उद्वेग २ - चर
३ - लाभ ४ - अमृत
५ - काल ६ - शुभ
७ - रोग ८ - उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - शुभ २ - अमृत
३ - चर ४ - रोग
५ - काल ६ - लाभ
७ - उद्वेग ८ - शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १९:५२ तक जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (घ, ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (के, को) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह - २८:३० से ०६:४९
कन्या - ०६:४९ से ०९:०७
तुला - ०९:०७ से ११:२८
वृश्चिक - ११:२८ से १३:४७
धनु - १३:४७ से १५:५१
मकर - १५:५१ से १७:३२
कुम्भ - १७:३२ से १८:५८
मीन - १८:५८ से २०:२१
मेष - २०:२१ से २१:५५
वृषभ - २१:५५ से २३:५०
मिथुन - २३:५० से २६:०५+
कर्क - २६:०५+ से २८:२६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक - ०५:५६ से ०६:४९
अग्नि पञ्चक - ०६:४९ से ०९:०७
शुभ मुहूर्त - ०९:०७ से ११:२८
रज पञ्चक - ११:२८ से १३:४७
शुभ मुहूर्त - १३:४७ से १५:५१
चोर पञ्चक - १५:५१ से १७:३२
शुभ मुहूर्त - १७:३२ से १८:५८
रोग पञ्चक - १८:५८ से १९:२९
शुभ मुहूर्त - १९:२९ से १९:५२
मृत्यु पञ्चक - १९:५२ से २०:२१
रोग पञ्चक - २०:२१ से २१:५५
शुभ मुहूर्त - २१:५५ से २३:५०
मृत्यु पञ्चक - २३:५० से २६:०५+
अग्नि पञ्चक - २६:०५+ से २८:२६+
शुभ मुहूर्त - २८:२६+ से २९:५७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको लाभ की सम्भावना दिन के आरंभ से ही रहेगी कुछ शुभ प्रसंग घटने पर मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त आय बनाने के लिये जोड़ तोड़ करेंगे इसमें सफलता मिलेगी लेकिन विलंब से। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उदासीन रहने के कारण अधीरता आएगी जल्दबाजी से बचें धन लाभ विलंब से सही लेकिन होगा जरूर। व्यापार में विस्तार कर सकते है लेकिन नया व्यवसाय आरम्भ करने के लिये एक दिन और प्रतीक्षा करें। पारिवारिक सदस्य आपके निर्णय की प्रतीक्षा में रहेंगे किसी को निराश नही करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। सेहत में आपकी गलती से शिथिलता आएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा। आज आप जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसके आरम्भ में पहले खराब सेहत बाधा डालेगी आरम्भ होने के बाद भी सरकारी अथवा अन्य आर्थिक कारणों से बीच मे छोड़ना पड़ा सकता है। कार्य क्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी सहकर्मी अथवा कर्मचारी आपकी अनदेखी का फायदा उठाने से चूकेंगे नही लोग अपना हित साधने के लिये आपके नुकसान की परवाह नही करेंगे। धन को लेकर आज कुछ ना कुछ समस्या लगी रहेगी। सही समय पर कार्य पूर्ण ना होने पर आगे के व्यावसायिक व्यवहार प्रभावित होंगे। परिजन अथवा अन्य बाहरी व्यक्ति किसी बात का बदला ले सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन से आप कुछ अधिक आशा लगाए रहेंगे दिन के मध्यान तक दिनचार्य सुव्यवस्थित रहेगी लेकिन मध्यान बाद से स्वभाव में लापरवाही आने के कारण अव्यवस्था बढ़ेगी। धन लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा परन्तु आशानुकूल ना होने पर मन उदास भी रहेगा। आपका मनमौजी व्यवहार स्नेहीजन से संबंध में कड़वाहट लायेगा। किसी से किया वादा अंत समय मे तोड़ने पर कलह की स्थिति बनेगी। धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन पूजा पाठ केवल औपचारिकता पूर्ति के लिये ही करेंगे। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी परन्तु मन की चंचलता उचित लाभ से दूर रखेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा मौज शौक पर बिना विचारे खर्च करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले वरना बाद में पछताना पड़ेगा परिस्थितियां आज हानिकारक बनी हुई है सही दिशा में जा रहा काम भी किसी की गलती से बिगड़ने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती नुकसान कराएगी। धन को लेकर दो पक्षो में खींचतान की स्थिति बनेंगी धर्य से काम लें अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का असहयोगी व्यवहार अखरेगा। काम के समय आज सभी पीठ दिखाएंगे केवल घर के सदस्य ही कठिन परिस्थिति में साथ देंगे। पारिवारिक वातावरण भी किसी ना किसी कारण उखड़ा सा रहेगा। आरोग्य में कमी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन राज-समाज मे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। आज कुछ ना करने पर भी आपका व्यक्तित्त्व बढ़ा हुआ रहेगा। लेकिन थोड़ी सी प्रशंसा पाकर अहम की भावना भी आएगी अपने से छोटो को अहमियत नही देंगे जहां से स्वार्थ सिद्धि की संभावना रहेगी वहां चापलूसी करने से भी नही चूकेंगे परन्तु जहां कोई लाभ नजर नही आएगा वहां देखेंगे तक नही। कार्य व्यवसाय में बुद्धि चातुर्य से लाभ कमाएंगे लेकिन किसी ना किसी कारण कुछ समय के लिये अशांति बनेगी। नौकरो अथवा सहकर्मियों पर ज्यादा दबाव डालने पर अकेले काम करने की नौबत आ सकती है। गृहस्थ जीवन मे आप हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन शन्ति रहेगी। सेहत आज कुछ बेहतर बनेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कार्यो में सफलता दिलाने वाला रहेगा परन्तु सफलता को धन के साथ ना जोड़े अन्यथा दुखी होना पड़ेगा। आर्थिके दृष्टिकोण से दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा परन्तु इसके लिये सहयोग की आवश्यकता भी पड़ेगी। वैसे तो आज आप व्यवहारिक ही रहेंगे लेकिन उच्चवर्गीय लोगो के साथ संपर्क में में अभिमान जगायेगा जो आगे के लिये स्नेह संबंधों में खटास ला सकता है। कार्य क्षेत्र पर सरकारी सहयोग पाने के लिये दिन उत्तम है प्रयास में कमी ना रखें। नौकरी वालो पर अधिकारी कृपा दृष्टि रखेंगे लेकिन ज्यादा उत्सुक ना हो इसके पीछे बड़ा स्वार्थ हो सकता है। परिवार का वातावरण आपकी अनदेखी के कारण अशान्त होगा स्वतः ही सामान्य भी हो जाएगा। सेहत में कुछ समय के लिये नरमी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। धर्म कर्म के प्रति आज निष्ठा रहेगी दान पुण्य करने के अवसर सुलभ होंगे इनका लाभ निकट भविष्य में किसी भी रूप में अवश्य मिलेगा। कार्य-व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक दयनीय रहेगी इसके बाद एक आध सौदे मिलने से खर्च निकालने लायक आय हो जाएगी ज्यादा धन कमाने की कामना से आज डोर रहना ही बेहतर रहेगा सहज रूप से जितना मिले उसमे संतोष करें अन्यथा कोई नई मुसीबत आ सकती है। संध्या का समय व्यवसायी वर्ग के लिये सुखद रहेगा भविष्य से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। घर की सुख शांति वाणी पर नियंत्रण पर निर्भर रहेगी। पेट संबंधित विकार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप कुछ अभाव का अनुभव करेंगे फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेना ही बेहतर समझेंगे। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की इच्छाओं को मारना आंतरिक दुख का कारण बनेगा। आज परोपकार और आध्यात्म की भावना रहने से अपने कार्य छोड़ औरो की सहायता को तत्पर रहेंगे इसके पीछे कुछ स्वार्थ भी अवश्य रहेगा। कार्य क्षेत्र से लाभ की आशा अन्य दिनों की तुलना में कम रहेगी दिनचार्य को भी उसी अनुसार रखेंगे। संध्या के आस पास थोड़ा बहुत धन मिलने से संतोष होगा लेकिन परिजन आपसे असंतुष्ट ही रहेंगे। सेहत आज लगभग ठीक ही रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आरंभ से ही मानसिक रूप से स्फूर्ति रहेगी सेहत उत्तम रहने पर भी आलस्य नही जाएगा। लेकिन दिनचार्य गई गति धीमी होने पर भी मध्यान बाद गंभीरता से कार्य कर कमियों की भरपाई कर लेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता निश्चित रहेगी लेकिन कार्य आरंभ से पहले भ्रमित होने से बचें अन्य किसी से मार्गदर्शन की अपेक्षा ना रखें वरना कुछ उल्टा ही होगा। धन की आमद में पिछले दिनों से सुधार होगा दैनिक खर्च आसानी से निकल जायेंगे भविष्य के लिये संचय भी कर सकेंगे। नए व्यवसाय अथवा व्यवसाय विस्तार के लिये निवेश अत्यंत शुभ रहेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति में विलंब होने पर गुस्सा करेंगे पूर्ति होने के बाद उत्साहित रहेंगे। असन्तुलित खान-पान अथवा दिनचार्य नए रोग को जन्म देगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सम्पन्नता कारक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का निर्णय लेने में दुविधा होगी लेकिन परिजन अथवा अन्य किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन इससे बाहर निकलेगा। कार्य-व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने पर प्रतिस्पर्धा के बाद भी संतोषजनक लाभ पा लेंगे धन के साथ ही अन्य सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी। लेकिन ध्यान रहे आज छोटी मोटी बातो पर बहस करने से बचें अन्यथा भविष्य के लाभदायक संबंध खराब हो सकते है। नौकरी पेशा लोग अन्य लोगो से बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होंगे। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार लाभ मिलेगा पर इसके बीचे कुछ निजी स्वार्थ भी रहेगा। आरोग्य के ऊपर खर्च होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके व्यक्तित्त्व में विकास होगा अधिकांश कार्यो को देखभाल कर ही करेंगे वाणी में मिठास रहेगी लेकिन मन मे कड़वाहट परिजनो से नही छुपा सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर किस पुरानी बात को लेकर वैर भाव बढेगा लेकिन विवेक जाग्रत रहने के कारण स्थिति गंभीर नही हो सकेगी। काम-धंधे से आज चालाकी से ही लाभ कमाया जा सकता है परंतु प्रलोभन से बचे अन्यथा पुराने व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। धन लाभ समय रहेगा। नौकरी करने वाले अपनी विद्या बुद्धि के बल से उन्नति पाएंगे सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे परन्तु घर मे आपकी छवि कुटिल जैसी रहेगी। घरेलू कामो की अनदेखी अशान्ति फैला सकती है। सेहत मानसिक परिश्रम अधिक रहने के कारण विपरीत रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। दिन का पहला भाग नासमझी के कारण व्यर्थ खराब होगा। परिजनो से बिना कारण के ही फटकार सुननी पड़ेगी स्वभाव में उद्दंडता तो रहेगी परन्तु स्थिति को भांप विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज मानसिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा जो निर्णय सही लग रहे होंगे वह अंत समय मे गलत सिद्ध होंगे धन संबंधित व्यवहार आज देख भाल कर ही करें विवाद होने की आशंका है। कार्य क्षेत्र पर भी गरमा गरमी का माहौल बनेगा जिसका सीधा असर काम पर पड़ेगा धन लाभ में कमी आने से भी परेशान रहेंगे। संध्या का समय घर मे मौन रहकर बिताये धैर्य खोने पर विवाद बढ़ सकता है।
dialoge

आज सभी स्कूल की छुट्टी रहेगी।
05/09/2026

आज सभी स्कूल की छुट्टी रहेगी।

🌧️ आगरा – भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. मानसून के सक्रिय रहने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है.

बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले –
तेज बारिश के दौरान जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, खुले नाले, बिजली के तार और स्कूल वाहनों के आवागमन जैसी परिस्थितियां बच्चों के लिए जोखिम बढ़ा सकती हैं. ऐसे में समय रहते स्कूल बंद करने का निर्णय महत्वपूर्ण है.

PAPA NGO की अभिभावकों से अपील –
अवकाश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने दें. मौसम खराब होने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों और सूचनाओं पर ध्यान रखें.

शिक्षा जरूरी है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है.

– दीपक सिंह सरीन

Address

Sulahkul Nagar, Maruti Estate
Agra
282010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agra speak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share