03/04/2018
नमस्कार ||
आज के इस व्यस्त जीवन में हमारे समाज की Youth के लिए बेरोज़गारी एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है जिसका मूल कारण बच्चों में जानकारी की कमी देखी गयी है कई बार जानकारी के अभाव में हमारे समाज के बच्चे कई Opportunities से वंचित रह जाते हैं |
इसके साथ ही आज के इस तेज़ रफ़्तार समय में कंप्यूटर साक्षरता कितनी अनिवार्य है इस सत्य से हम सभी भली भाँती परिचित हैं | दाखिले से लेकर परीक्षा तक और नौकरी से लेकर छोकरी तक अब सब ऑनलाइन मिलता है |
ऐसे में शिक्षा का अत्यधिक व्यवसायीकरण होने के कारण अपने समाज के मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अपने बच्चों को कंप्यूटर साक्षरता के लिए अच्छी कोचिंग्स या कॉलेजेस में पढ़ाना अत्यंत कठिन और खर्चीला हो गया है जिस कारण बच्चों की Education और Employment दोनों पर ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है ऐसे में मैं सेतु माहेश्वरी (Assistant Professor Computer Science Branch) अपने समाज की ओर से एक उत्तम प्रयास की शुरुआत कर रहा हूँ ताकि समाज के सभी वर्ग के बच्चे और लोग ऑनलाइन निशुल्क शिक्षा ले सके | इसके लिए मैं आप सभी को अपने Youtube Channel जिसका नाम “कंप्यूटर साइंस बाई सेतु माहेश्वरी” है के through जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करूँगा | अतः नौकरियों से सम्बंधित एवं Computer सम्बंधित किसी भी जानकारी की आवश्यकता हो तो अपनी Request समाज के ग्रुप पे अथवा Youtube Channel “Computer Science by Setu Maheshwari” के comment box में लिख कर भेजें, यह प्रयास समाज की यथा संभव सहायता कर सके अतः समस्त समाज विशेषकर युवा वर्ग इस प्रयास में सक्रीय रूप से भाग लेकर इस “माहेश्वरी साक्षरता मिशन” का पूरा पूरा लाभ प्राप्त करें यह प्रयास एक कार्यकर्ता द्वारा समाज को समर्पित है | अतः आप स्वयं Subscribe करें और अधिक से अधिक लोगों के बीच में इसे शेयर करें ताकि पूरे समाज को इस “माहेश्वरी साक्षरता मिशन” का लाभ मिल सके |