10/06/2026
NEET, CBSE, SSC एवं CUET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं, कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ NSUI द्वारा बिलासपुर सांसद निवास का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
देश के करोड़ों मेहनती छात्रों के भविष्य, सपनों और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए NSUI लगातार संघर्ष कर रही है।
छात्र विरोधी नीतियों, परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य पर हो रहे प्रहार के खिलाफ यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता।