03/12/2023
आज दिनांक 03/12/2023 को ग्राम रोहना, तहसील रसड़ा , जनपद बलिया में कृषि सूचना तंत्र के सुदृद्धिकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम योजनांतर्गत, "विकास खंडस्तरीय कृषि निवेश मेला" का आयोजन कृषि विभाग जनपद बलिया द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में 'देवोदय फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड' ने प्रतिभाग करते हुए अपनी भविष्य की कार्ययोजना एवं वर्तमान में कंपनी के सदस्यों के द्वारा की जा रहीं कृषि एवं कृषि में आने वाली समस्यायों के बारे में कृषि अधिकारियों को अवगत कराया। कृषि निवेश मेले में आधुनिक कृषि के विभिन्न आयामों, मृदा परीक्षण, खाद्य प्रशंस्करण एवं पराली प्रबंधन पर विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया, जिससे मेले में उपस्थित किसान बंधुओ को काफ़ी लाभ हुआ।
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक रसड़ा के ADO-AG श्री धीरज गुप्ता, कृषि रक्षा इकाई के श्री अशोक यादव , वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री हरिशंकर वर्मा एवं. श्री गोपाल राम यादव , श्री श्याम नारायण सिंह वरिष्ठ प्रा. स. , श्री बिपेंद्र सिंह , श्री वशिष्ठ नारायण सिंह B.T.M., श्री अजय कुमार सिंह A.T.M. ,श्री विकास सिंह (ग्रा. रो. सेवक रोहना) एवं काफ़ी संख्या में किसान बन्धु तथा देवोदय फार्मर प्रोडूसर कंपनी के सदस्यगण सम्मलित हुए।
इस कार्यक्रम का संचालन श्री जयहिंद यादव(प्रा. स.) एवं अध्यक्षता श्री प्रेमचंद सिंह (रसड़ा विधानसभा संयोजक) ने किया तथा इस मेले का सम्पूर्ण आयोजन श्री सत्येंद्र यादव (T.A.C.)के देख रेख में संपन्न हुआ।