07/09/2025
भिंड 06 सितंबर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (तकनीकी) श्री डी.पी.एस. यादव द्वारा शनिवार को भिंड वृत्त अंतर्गत आई.टी.आई. जोन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने संभाग के उप महाप्रबंधक सहित प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधकों को 33/11 सब स्टेशन, वितरण ट्रांसफार्मर एवं लाइनों के व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्यूज ऑफ कॉल शिकायतों के निराकरण समय को कम करने के साथ ही ट्रांसफार्मर फेल्योर दर को कम किया जाए। श्री यादव ने विद्युत चोरी और अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए सघन चेकिंग, बकायादारों उपभोक्ताओं का पोल टू पोल डिस्कनेक्शन, उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और बिलिंग दक्षता को बढ़ाते हुए सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों को कम करने तथा आर.डी.एस.एस. एवं विभिन्न योजनांतर्गत चल रहे विद्युतीय निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पर भिंड वृत्त के महाप्रबंधक एवं अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित थे।
fansMpmkvvcl BhopalJansampark Madhya PradeshCM Madhya PradeshDepartment of Energy Madhya PradeshPradhuman Singh TomarMPMKVVCL (Central Discom)Bhopal CityEnergy Departmentसंविदा बिजली कर्मचारीNew & Renewable Energy Department, Madhya PradeshMPMKVVCL City Circle GwaliorCity Circle Mpmkvvcl BhopalMadhya Pradesh Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Co. Ltd - MPEBMPEB IndorePatrika Madhya PradeshRAMJI SOLAR EnergyDanik Bhaskar