11/11/2025
माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी, आपके प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक शब्दों के लिए हृदय से धन्यवाद। आपके प्रोत्साहन, दूरदर्शी मार्गदर्शन और नेतृत्व ने इफको को विश्व सहकारिता जगत में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। आपकी प्रेरणा से हम नवाचार और नैनो तकनीक के माध्यम से कृषि के सतत विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। आपके अमूल्य शब्द हमारे लिए गर्व, उत्साह और प्रगति की निरंतर प्रेरणा बने रहेंगे। कृषि और सहकारिता के समृद्ध भविष्य की इस यात्रा में आपका स्नेह और मार्गदर्शन यूँ ही प्राप्त होता रहे, यही हमारी हार्दिक कामना है।