08/06/2021
सरकारी स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती में नया विवाद खड़ा हो गया है। उच्चतर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में मैरिट लिस्ट में आए बॉयो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी और बॉयोकेमिस्ट्री से पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को अब अपात्र बताया जा रहा है। आलम यह है कि कॉलेजों में पढ़ाने के लिए पात्र इन्हीं अभ्यर्थियों को अतिथि शिक्षक के लिए पात्र माना जा रहा है लेकिन नियमित भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में इन्हें अपात्र बताकर बाहर किया जा रहा है।