25/09/2024
RAISE फाउंडेशन के स्टार्टअप Woodman ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में अपनी लकड़ी की बाइक से बटोरी सुर्खियां
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024, जो 25 से 29 सितंबर तक नोएडा के इंडिया एक्सपो एंड मार्ट में चलेगा, इस साल कई अनोखे नवाचार और उत्पादों का मंच बना। रेज फ़ाउंडेशन के प्रोफ़ेसर इंचार्ज, डॉ ईशान भारद्वाज ने बताया कि जुनैद सैफ़ी का Woodman, जो RAISE फाउंडेशन, REC बिजनौर द्वारा समर्थित स्टार्टअप है, ने अपनी अनोखी लकड़ी की बाइक से सबका ध्यान खींच लिया। Woodman को Innovation Hub उत्तर प्रदेश के स्टॉल पर एक प्रमुख स्थान दिया गया, जहां इसकी लकड़ी की बाइक मुख्य आकर्षण रही।
यह पर्यावरण के अनुकूल और आकर्षक डिज़ाइन वाली लकड़ी की बाइक मेले में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र रही। लोगों ने इसके अनूठे डिज़ाइन और टिकाऊपन की जमकर तारीफ की, जो पारंपरिक हस्तशिल्प और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल है। Woodman की इस क्रांतिकारी सोच ने दिखाया कि पुराने शिल्पों को नई तकनीक और विचारों के साथ कैसे नया रूप दिया जा सकता है।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजके निदेशक प्रोफ़ नीलेंद्र बादल ने इस स्टार्टअपकी सराहना करते हुए कहा की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि सही मंच और समर्थन मिलने पर छोटे शहरों के स्टार्टअप भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
बता दें कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो नोएडा में आयोजित हो रहा है, UPITS 2024 का दूसरा संस्करण अब पिछले संस्करण से बड़ा होने वाला है। पहुंच, व्यवसाय और संभावनाओं के मामले में इसकी बड़ी आकांक्षाएं हैं। इस भव्य शो में उत्तर प्रदेश में निर्मित बहुत सारे उत्पाद प्रदर्शित किए जारहे हैं और वैश्विक बाजार में इनकी अपार संभावनाएं हैं। शो में, योग्य उत्पादों को भारत और विदेश से B2B और B2C खरीदार मिलेंगे, और सरकारी एजेंसियों सहित अन्य हितधारक सभी के लिए इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए उत्पादों की खोज करेंगे।