Bharat Talks

Bharat Talks Social and political issues

13/07/2026

योगी आदित्यनाथ का प्रकृति संरक्षण पर बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री MYogiAdityanath ने प्रकृति संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से लगातार छेड़छाड़ का परिणाम यह है कि आज कई शहरों का अस्तित्व संकट में है और वर्षा का पैटर्न भी तेजी से बदल रहा है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि हर लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।

11/07/2026

अमित शाह ने साझा की पुस्तकों के साथ अपनी दोस्ती की कहानी

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर शुरू हो रहा यह पुस्तकालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, विचार और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि किसी देश के भविष्य का आकलन उसकी कृषि, उद्योग या बाज़ारों से नहीं, बल्कि उसकी लाइब्रेरियों में आने वाले युवाओं की संख्या और ज्ञान के प्रति उनकी रुचि से होता है। पुस्तकालय ही वह स्थान हैं जहाँ से जागरूक, संवेदनशील और सशक्त समाज का निर्माण होता है।

11/07/2026

'ड्रोन हब' बनेगा आंध्र प्रदेश: राजनाथ सिंह

विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह के दौरान रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि जिस तरह सूरत को 'डायमंड सिटी' और बेंगलुरु को 'सिलिकॉन वैली' के नाम से जाना जाता है, उसी तरह भविष्य में आंध्र प्रदेश का यह क्षेत्र देश के 'ड्रोन हब' के रूप में पहचाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुरनूल में आठ ड्रोन कंपनियों के समूह द्वारा विकसित की जा रही 'ड्रोन सिटी' इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारत को रक्षा तकनीक और स्वदेशी ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

11/07/2026

बड़ा कलंक है अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी:नृपेंद्र मिश्रा

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दान चोरी के मामले पर कहा कि यह पूरी तरह चढ़ावे की चोरी का मामला है। उन्होंने कहा कि मंदिर के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने भी इसे सभी के लिए कलंक बताया है।
नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में ऐसी घटना होना हम सभी के लिए गहरी शर्मिंदगी का विषय है। उन्होंने इसे प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ा मामला बताते हुए विश्वास जताया कि व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और राम मंदिर की गरिमा सर्वोपरि है तथा पारदर्शी और सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

10/07/2026

बांकीपुर उपचुनाव से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने लिया नाम वापस

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक कारणों की वजह से वह विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना पत्र सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनकर जो विश्वास जताया, उसके लिए वह केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा, पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव लड़ने में असमर्थ हूं। मैं आगे भी भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की सेवा करता रहूंगा।

10/07/2026

बिहार के लिए यही समय है—अभी नहीं तो कभी नहीं!

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Kumar Jha ने कहा है कि बिहार और केंद्र—दोनों जगह एनडीए की सरकार है। पिछले वर्षों में सड़क, पुल, रेल, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है। अब अगला लक्ष्य केवल विकास नहीं, बल्कि बिहार की ऊंची छलांग होना चाहिए।
बिहार के पास प्रतिभा भी है, संसाधन भी हैं और अवसर भी। जरूरत है सही दिशा, तेज़ फैसलों और सामूहिक संकल्प की।

10/07/2026

योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर करारा हमला

सीएम MYogiAdityanath ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण में हर स्तर पर बाधा खड़ी की। प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने का प्रयास किया और रामभक्तों पर गोलियां तक चलवाईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद करोड़ों श्रद्धालुओं का सदियों पुराना सपना साकार हुआ और आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य एवं दिव्य मंदिर राष्ट्र की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनकर खड़ा है।
जो राम का विरोध करते थे, आज वही राम मंदिर की भव्यता देख रहे हैं।

09/07/2026

राम मंदिर दान घोटाले पर संजय राउत का बड़ा आरोप — असली आरोपियों के नाम तक नहीं शामिल

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद Sanjay Raut ने राम मंदिर दान राशि चोरी मामले में SIT की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा, पूरा मामला धोखाधड़ी है। SIT ने असली आरोपियों चंपत राय और गोपाल राय का नाम तक नहीं लिया है।

09/07/2026

सरकार और समाज साथ चलें, तभी होगा समृद्ध भारत का निर्माण: रेखा गुप्ता

हनीवेल के 'सक्षम एजुकेशन' पहल के उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने शिक्षा और सामाजिक भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी राज्य का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब सरकार और समाज मिलकर काम करें।

उन्होंने कहा कि केवल सरकार के प्रयासों से विकास का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज, संस्थानों और प्रत्येक नागरिक को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सरकार और जनता की साझेदारी ही मजबूत, शिक्षित और विकसित भारत की नींव है।

09/07/2026

क्रिकेट से कूटनीति तक: मेलबर्न से पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को दी नई उड़ान

मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट को भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों की सबसे प्रभावी राजनयिक भाषा बताते हुए कहा कि, आज जब हम मेलबर्न में हैं तो खेल की बात न करना वैसा ही होगा जैसे क्रिकेट में टॉस के बाद मैच ही शुरू न करना।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों में ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े खेल आयोजनों से खेल सहयोग और भी मजबूत होगा। इससे खिलाड़ियों के आदान-प्रदान, आधुनिक खेल अवसंरचना के विकास और नई खेल संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Address

F115, 2nd Floor, Bhagwan Nagar
Chennai
110014

Telephone

+91-44-24988822

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Talks posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat Talks:

Shortcuts

Share