27/07/2026
> बहुत थक गया हूँ कहीं गिरकर सो जाने दो,
> जो होता है, बस हो जाने दो,
> अब बस की कुछ नहीं, बस यूँ ही भीगी पलकें बंद हो जाने दो,
>
> ज़माने से छुप कर नहीं आना,
> कंधा लगा न पाओगी दूर से देखते जाना,
>
> कई रस्में अधूरी हैं निभा सको तो निभा जाना,
> कई कसमें अधूरी सही, हो सके तो ये भी तोड़ जाना,
>
> ना आ सको तो नहीं आना,
> मेरे आख़िरी सफ़र में मेरी हमसफ़र मौत बन कर आएगी,
> मुझे रोकना नहीं वो तुमसे ही नहीं सबसे छीन कर ले जाएगी,
>
> अलविदा कहकर हाथ नहीं उठाना,
> आँसुओं को पलकें झुका ज़रूर छुपाना,
>
> माज़ी हिसाब ज़रूर माँगेगी,
> यादों के तूफ़ान को हरदम, हरपल रोकते जाना,
>
> हो सके तो हमारी मोहब्बत से मुकर जाना,
> कौन मर गया कहकर लौट जाना, लौट जाना, लौट जाना।