04/11/2026
दिनांक 04.11.2026 को बीसीसीएल मुख्यालय में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यरत कर्मियों के पदोन्नति पत्र वितरण एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सीएमडी द्वारा मुख्यालय के 93 कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश एवं 105 लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री राजेश कुमार सहित मुख्यालय के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.11.2026 को बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों एवं मुख्यालय में कुल 943 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई थी।
यह पहल कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने तथा अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से प्रभावित परिवारों को सहयोग प्रदान करने की बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।