इंजी. अनिल यादव

इंजी. अनिल यादव Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from इंजी. अनिल यादव, Construction Company, 951 Premnagar Shikohabad, Firozabad.

01/08/2021
​लड़की- अरे अब पहले से पता थोड़े ही चलता हैं, कौन कैसा हैं ? किसके दिल में क्या हैं ? लड़का- क्यों पता क्यों नहीं चलता? ...
14/10/2016

​लड़की- अरे अब पहले से पता थोड़े ही चलता हैं, कौन कैसा हैं ? किसके दिल में क्या हैं ? लड़का- क्यों पता क्यों नहीं चलता? मुझे कैसे पता चल गया ? मैंने तो बिना बात किये सिर्फ फेसबुक आईडी और कॉमेन्ट देखकर बता दिया. लड़की- अरे तुम तो सब पर शक करते हो. तुम सबकी एक-एक बात पर दिमाग चलाते हो. [ 85 more words ]

https://eranilyadav.wordpress.com/2016/10/14/ek-ladki-ka-sabse-pyara-dost-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be

​लड़की- अरे अब पहले से पता थोड़े ही चलता हैं, कौन कैसा हैं ? किसके दिल में क्या हैं ? लड़का- क्यों पता क्यों नहीं चलता? मुझे कैसे पता चल गया ? मैंने तो बिना बात किये सिर्फ फेसबुक आईडी और कॉमेन्ट दे…

​ ठण्ड और बढ़ती जा रही थी।भयंकर बर्फ के बीच अपनी पोस्ट पर मुस्तेदी से पहरा देते हुए रूपेश और अकबर पल भर के लिए भी आँख नही...
03/10/2016

​ ठण्ड और बढ़ती जा रही थी।भयंकर बर्फ के बीच अपनी पोस्ट पर मुस्तेदी से पहरा देते हुए रूपेश और अकबर पल भर के लिए भी आँख नही झपका सकते थे।...........आज वाक़ई में हाथ पैर जम् ही जायेंगे...रूपेश बोला,....रात के करीब 12 बजने को थे। और दोनों सामने नज़र जमाये एक दूसरे को हिम्मत और दिलासा दे रहे थे।.... "हाँ यार लेकिन सैनिक का खून इतना गर्म होता है कि ये बर्फ भी उसके इरादों को नही जमा सकती'...... अकबर ने जोश से भरकर कहा।...... कुछ देर खामोशी छाई रही फिर रूपेश ने चुप्पी तोड़ते हुये बोला......." अकबर भाईजान, हम लोगो की जिंदगी भी इन जंगलो और पहाड़ों में रम सी गई है....देश की हिफाज़त करते करते हम भी एक दम सख्त और पत्थरदिल हो जाते हैं......जज़्बातों के लिए कोई जगह नही..."...... " यही तो फर्क है एक सैनिक और आम इंसान में.....हमारे लिए हमारा कर्तव्य पहले, 24 घण्टे हथेली पर जान लिए सिर्फ देश की हिफाज़त और कुछ नही।......सच पूछो तो बहुत अच्छा लगता है कि इस मिटटी का कुछ तो कर्ज उतार रहे हैं हम...अरे हाँ अगले महीने दिवाली है इस बार तो सबके साथ मनाएंगे आप दिवाली."....अकबर ने कहा... "हाँ भाईजान,इस दिवाली को अपने घर पर खूब जोर शोर से मनाऊंगा.....जबसे फ़ौज़ में आये हैं, घर वालों के साथ कोई त्यौहार पूरी तरह नही माना पाए...इस बार सारे अरमान निकालूंगा..... बेटी के साथ पहली दिवाली होगी ये................ और फिर भाईजान जीयेंगे एक दिन अपनी जिंदगी भी जब नमक का कर्ज अदा कर देंगे.....मेने तो बहुत कुछ सोच रखा है,यदि जिंदगी ने साथ दिया तो यहाँ से जाने के बाद शहर में ही सेटल होऊंगा....माँ बाउजी और बीवी बच्चों समेत इस बदलती दुनिया को नजदीक से देखूंगा....गाँव में अब कुछ नही रखा, खेती भी अब पहले जैसी नही होती, बस मेहनत ही हाथ रहती है।"......रूपेश ने सोचते हुए बोला................................ये सुनकर अकबर भी अपने भविष्य के सपने बुनने लगा......." में भी अम्मी के पास रहूंगा....बचपन में अब्बू के गुज़र जाने के बाद अम्मी ने बड़ी मेहनत से मुझे पाला....अब्बू की दिली ख्वाहिश थी की में फ़ौज़ में जाऊं, अम्मी ने भी उनकी इस ख्वाहिश को पूरा करने में कोई कसर नही छोड़ी....जब मेरा सिलेक्शन आर्मी में हुआ तब अम्मी ने पूरे गाँव में मिठाई बंटवाई थी..... "पता है अकबर भाईजान मेरी छोटी सी गुड़िया का मेरे जीवन में आना मेरी जिंदगी का सबसे हसीन पल है, बहुत प्यार करता हूँ में उससे.".....रूपेश के चेहरे पर अचानक चमक आ गई...........ये सुनकर अकबर बोला...." में तो अभी कुंवारा ही हूँ भाई, अम्मी का खत आया था कह रहीं थीं इस बार छुट्टी में आओगे तो एक लड़की देख रखी है ,बस तुम्हारी हाँ का इंतज़ार है, .......अब तो में भी सोच रहा हूँ जल्द ही निकाह कर लूँ, अम्मी को भी आराम हो जाएगा, और मेरे पीछे वो अकेली नही रहेंगी, बड़ी चिंता रहती है उनकी."........... रूपेश हंसते हुए बोला.." हा हा हा .....अम्मी की चिंता है या अपनी भाईजान..."..... " हा हा हा ....नही भाई दोनों की है.".... अकबर ने भी चुटकी ली............. खून को जमा देने वाली ठंड में लिपटी वो रात धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी। रूपेश और अकबर आपसी बात में ठंड के असर को कम करने की जी तोड़ कोशिश कर रहे थे।ऐसा लगता था दोनो ही अपनी जिंदगियों की तमाम बातें उसी रात एक दूसरे से शेयर करना चाहते थे। थर्मस में से चाय निकालकर दोनों पीते पीते बात कर रहे थे। " आपकी शादी कैसे हुई भाईजान, भाभीजान क्या खुद की पसन्द थी या घर वालो की.."... अकबर ने कहा... "नही भाई अपनी पसंद से तो एक नेकर भी नही खरीद सका आज तक में, लड़की क्या पसन्द करूँगा......हा हा हा ..... बस माँ बाऊजी ने जिसका हाथ पकड़ा दिया उसी के हो गए..... लेकिन बहुत खूबसूरत और प्यारी है मेरी उर्मी.... बहुत प्यार करता हूँ में उसे, जब भी छुट्टियों में जाता हूँ, सबके लिए कुछ ना कुछ ले जाता हूँ, लेकिन अपने प्यार के लिए कोई ख़ास तोहफा नही ले जा पाया......सोचता हूँ अबकी बार दिवाली की छुट्टियों में जब जाऊंगा, तो एक सुन्दर सी साडी और नेकलेस खरीदूंगा उसके लिए, बहुत खुश होगी, सबके लिए कितना कुछ करती है लेकिन कभी खुद के लिए कुछ नही माँगा....इस बार उसकी सारी इक्छा पूरी कर दूंगा।....................इस दिवाली सबको खुश कर दूंगा...बहुत प्लान हैं ..".......... " जरूर करना भाई, आखिर बीवी ही तो अपने सुख दुख की सच्ची साथी होती है, मेने भी अपनी होने वाली बेगम को लेकर कई सपने संजो रखे हैं.......में भी यहाँ से जाने के बाद खुद का धंदा करूँगा, ईमानदारी की दो रोटी मिलती रहे और उसे बनाने वाली हमे देखती रहे, और क्या चाहिए जीवन में, अल्लाह अपने बन्दों को खैरियत से रखे बस इसी मुकाम पर जिंदगी मुक्कमल है।"......अकबर हथेलियों को आपस में रगड़ते हुए बोला........ अब रात के 3 बजने को थे, अकबर की नज़र दूर अँधेरे में बर्फ की जमीन पर रेंगती कुछ मानवीय आकृतियों पर पड़ी, दोनों सतर्क हो गए, रूपेश ने वायरलेस पर मैसेज कर बाकी दूसरी पोस्ट को अलर्ट कर दिया। दोनों धीरे धीरे उन सायों का पीछा करने लगे। कुछ दूरी पर बर्फ के अंदर एक सुरंग के रास्ते वो साये अंदर चले गए। दोनों ने देखा की 20-25 घुसपेठिये थे। साथ में कंधे पर बैग्स में विस्फोटक सामान लादे थे, और आगे की योजना बना रहे थे। उनलोगों की बाते सुनकर दोनों अंदर तक दहल गये। आतंकवादियों का प्लान बहुत खतरनाक था। ऐसा लगता था जैसे इस दिवाली देश में कई जगह धमाके करने की योजना थी उनकी। रूपेश ने धीरे से अकबर से कहा....."अगर ये अपने इरादों में कामयाब हो गए तो गज़ब हो जाएगा।.... इनके पास बम और दूसरे हथियार हैं।हमे इनको यहीं रोकना होगा। ......... दोनों ने आँखों में कुछ इशारा किया ......... और आगे बढ़ गए....... अगले दिन सुबह उन सभी आतंकवादियों की खून से लथपथ लाशें पड़ीं थीं.....और पास में ही 2 सैनिको के शव........शहीद सैनिकों के शवों को तिरंगे में लपेटकर हेडक्वार्टर लाया गया।... आतंकवादियों की बहुत बड़ी साज़िश नाकाम हो चुकी थी...... दिवाली आ चुकी थी और सारा देश दिवाली की ख़ुशीयों में डूब चुका था... चारों तरफ बधाइयां और शुभकामनाओं का दौर जोरो पर था.............*जय हिंद*

https://eranilyadav.wordpress.com/2016/10/03/%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-sainik

​ ठण्ड और बढ़ती जा रही थी।भयंकर बर्फ के बीच अपनी पोस्ट पर मुस्तेदी से पहरा देते हुए रूपेश और अकबर पल भर के लिए भी आँख नही झपका सकते थे।………..आज वाक़ई में हाथ पैर जम् ही जायेंगे& #8230…

​भारत को बार बार परमाणु बम कि धमकी देने वाले पाकिस्तान का हमेशा से यही रवैया रहा है कि जब वो भातीय सेना से किसी भी मुद्द...
30/09/2016

​भारत को बार बार परमाणु बम कि धमकी देने वाले पाकिस्तान का हमेशा से यही रवैया रहा है कि जब वो भातीय सेना से किसी भी मुद्दे पर डरा हुआ होता है तो वो एक ही धमकी देता है कि भारत पर बम मार देगा । मगर ये बात पाकिस्तान अच्छी तरह से जानता है कि वो चाह कर भी भारत पर परमाणु हथियार से हमला नहीं कर सकता । हाल ही में हुए उरी में आतंकी हमले बाद पाकिस्तान इतना डर गया था कि उसने अपने हाइवे पर भी F-16 उड़ाने शुरू कर दिये थे । भारत के हमले डर से पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि अगर भारत ने उसपर हमला किया तो वो परमाणु बम से हमला कर देगा ।फिर इस पर भारत के रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा था कि ये केवल गीदड़भभकी है क्यूंकि परिकर को भी पता है पाकिस्तान चाह कर भी ऐसा नहीं कर सकता । पाकिस्तान के परमाणु बम 6 जगहों पर मौजूद हैं । 1) खुजदार डिपो बलूचिस्तान 2)मसरूर डिपो नॅशनल कराची। 3)नेशनल डिफेंस कॉम्प्लेक्स,फतेहजंग,पंजाब4)सरगोधा डिपो ,पंजाब5)शंका दारा मिसाइल कॉम्प्लेक्स,6)तबरेला अंडरग्राउंड डिपोपाकिस्तान के 6 में से 4 ठिकाने पर तो दुनिया कि सबसे तेज़ मिसाइल ब्रंहोस के निशाने पर हैं ।और बलूचिस्तान और कराची वाले डिपो अग्नि के निशाने पर है । परमाणु हमला करने के लिए पाकिस्तान के पास केवल दो ही विकल्प हैं या तो वो F -16 या JF -17 से लाकर बम फोड़े, पाकिस्तान के इन दो जहाजों में इतनी ताकत नहीं हैं कि वो भारत के लड़ाकू विमानों को पीछे छोडकर आ पाये । अंत में पाकिस्तान के पास केवल एक ही विकल्प बचता है कि शाहीन-3 मिसाइल से भारत पर हमला करे । पाकिस्तान अगर ऐसा करता है तो उसे इतनी दूर तक पहुंचने से पहले भारत के पास पर्याप्त समय रहता है उसे आकाश मिसाइल से मार गिराए ।

https://eranilyadav.wordpress.com/2016/09/30/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%81-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%b0

​भारत को बार बार परमाणु बम कि धमकी देने वाले पाकिस्तान का हमेशा से यही रवैया रहा है कि जब वो भातीय सेना से किसी भी मुद्दे पर डरा हुआ होता है तो वो एक ही धमकी देता है कि भारत पर बम मार देगा । मगर ये…

पाकिस्तान के साथ 56 वर्ष पहले किये गये सिंधु जल समझौते को रद्द करने की संभावना पर भारत ने गंभीरता से विचार करना शुरू कर ...
26/09/2016

पाकिस्तान के साथ 56 वर्ष पहले किये गये सिंधु जल समझौते को रद्द करने की संभावना पर भारत ने गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं इस मुद्दे पर पूरे हालात को समझने के लिए सोमवार को बैठक बुलाई है। बैठक में जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारी वर्ष 1960 में किये गये इस समझौते के तमाम पहलुओं के बारे में मोदी को बताएंगे। पहले ही एक खबर प्रकाशित की थी कि शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने अपने अधिकारियों के साथ सिंधु जल समझौते को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी। लेकिन अब पीएम ने जब इस मामले में पूरी जानकारी लेने के लिए अधिकारियों को बुला लिया है तो साफ है कि भारत की मंशा इस बारे में सिर्फ चेतावनी देने की नहीं है। सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक सिंधु नदी जल बंटवारे समझौते को रद्द करना एक बहुत ही अहम फैसला होगा। इस बारे में हम कोई भी कदम जल्दबाजी में नहीं उठा सकते। वैसे भी इस फैसले के कई पहलुओं पर गंभीरता से विचार करना होगा। यह एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। इन सब मुद्दों के बारे में पीएम को सीधे तौर पर सोमवार को होने वाली बैठक में जानकारी दी जाएगी। सिंधु जल समझौते के निरस्त करने की बात गुरुवार को तब आई थी जब विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कोई भी समझौता आपसी भरोसे व विश्वास से चलता है। जब विश्वास ही नहीं रहेगा तो समझौते का क्या मतलब है। विदेश मंत्रालय के इस बयान को पहली बार भारत की तरफ से पाकिस्तान को इस समझौते को रद्द करने की धमकी के तौर पर देखा गया था। उसके बाद उमा भारती ने इस पर बैठक बुला कर यह जता दिया था कि भारत का रुख इस बार कुछ और है। और अब पीएम के स्तर पर बुलाई गई बैठक पूरे हालात की गंभीरता को दर्शाती है।बताते चलें कि इस समझौते के लागू होने के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच दो बार बड़े युद्ध हो चुके हैं लेकिन अभी तक भारत ने इस रद्द करने की बात नहीं कही है। वैसे कई बार इस तरह की मांग उठती रहती है। हाल ही में भाजपा के बुजुर्ग नेता व पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक आलेख लिख कर यह मांग की ती कि भारत को तत्काल प्रभाव से सिंधु जल समझौते को रद्द करने का कदम उठाने चाहिए। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में इस समझौते का काफी महत्व है क्योंकि उसे इसके जरिए ही झेलम, चेनाब व सिंधु नदी का 80 फीसद पानी मिलता है।

https://eranilyadav.wordpress.com/2016/09/26/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%81-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95

पाकिस्तान के साथ 56 वर्ष पहले किये गये सिंधु जल समझौते को रद्द करने की संभावना पर भारत ने गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं इस मुद्दे पर पूरे हालात को समझने के लिए स…

अचानक से एक फोन कॉल मेरे पास आई । सामने से एक बहुत तीखे स्वर में एक लड़की की आवाज आई । "अनिल बोल रहे हो क्या ?" मेरे मन म...
16/09/2016

अचानक से एक फोन कॉल मेरे पास आई । सामने से एक बहुत तीखे स्वर में एक लड़की की आवाज आई । "अनिल बोल रहे हो क्या ?" मेरे मन में संशय के स्थान ने घेरा बना लिया था फिर भी बस इतना बोल पाया की "आप कौन?" । प्रत्योत्तर में बस इतना सुनने को मिला की "नहीं पहचाना ?" [ 55 more words ]

https://eranilyadav.wordpress.com/2016/09/16/aakhir-kyon-ek-phone-call-aayi-%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a5%9e%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%86

अचानक से एक फोन कॉल मेरे पास आई । सामने से एक बहुत तीखे स्वर में एक लड़की की आवाज आई । “अनिल बोल रहे हो क्या ?” मेरे मन में संशय के स्थान ने घेरा बना लिया था फिर भी बस इतना बोल पाया की &…

​ अभी तो आई है तू और तुरंत जाने की बात कर रही है. 10 मिनट और रुक जा ना...............कुलदीप ने निर्मल से मनुहार किया ! त...
07/09/2016

​ अभी तो आई है तू और तुरंत जाने की बात कर रही है. 10 मिनट और रुक जा ना...............कुलदीप ने निर्मल से मनुहार किया ! तुझे तो बस हर काम में 10 मिनट कहने की आदत है............दो घंटे हो गये निकले हुए घर से माँ-बाबूजी पूछेंगे तो क्या बताऊँगी.....निर्मल ने कुलदीप पर बरसते हुए कहा... --तू अपने बाप से डरती काहे को है ...बाप ही है तेरा लादेन नहीं [ 35 more words ]

https://eranilyadav.wordpress.com/2016/09/07/%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87

​ अभी तो आई है तू और तुरंत जाने की बात कर रही है. 10 मिनट और रुक जा ना……………कुलदीप ने निर्मल से मनुहार किया ! तुझे तो बस हर काम में 10 मिनट कहने की आदत है………

​‘ नहीं, नहीं ! मैंने कुछ नहीं किया | ’ “ कुछ नहीं किया ? अरे तूने तो सरेआम कत्ल किया है नैतिकता का | ” ‘ लेकिन वो मेरी ...
06/09/2016

​‘ नहीं, नहीं ! मैंने कुछ नहीं किया | ’ “ कुछ नहीं किया ? अरे तूने तो सरेआम कत्ल किया है नैतिकता का | ” ‘ लेकिन वो मेरी मजबूरी थी | ’ “ मजबूरी ? कैसी मजबूरी ? ” ‘ वहां नैतिकता का पालन करना मेरे चरित्र और करियर दोनों के लिए घातक सिद्ध हो सकता था | ’ [ 35 more words ]

https://eranilyadav.wordpress.com/2016/09/06/kya-main-gunahgaar-hoon-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%81

 ​‘ नहीं, नहीं ! मैंने कुछ नहीं किया | ’ “ कुछ नहीं किया ? अरे तूने तो सरेआम कत्ल किया है नैतिकता का | ” ‘ लेकिन वो मेरी मजबूरी थी | ’ “ मजबूरी ? कैसी मजबूरी ? ” ‘ वहां नैतिकता का पालन करना मे…

Address

951 Premnagar Shikohabad
Firozabad
283251

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when इंजी. अनिल यादव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share