Mohammad Ali Taj

Call Directions

Mohammad Ali Taj Mohammad Ali Taj
poet orator motivator sanchalak

08/10/2026
30/06/2026

ग़ज़ा के इन बुज़ुर्ग का नाम जमील मिकदाद है।

जहाँ चारों ओर तबाही और मलबा है, वहीं उन्होंने अपने लिए एक ऐसी ख़िदमत चुनी है जिसने दुनिया भर के लोगों का दिल छू लिया।

जब बमबारी में मस्जिदें क्षतिग्रस्त हुईं, तो कई क़ुरआन-ए-करीम (मुसहफ़) भी मलबे में दब गए।

रिपोर्टों के अनुसार, नए मुसहफ़ों की उपलब्धता भी बेहद सीमित है।

ऐसे में जमील मिकदाद दिन-रात मलबे से क़ुरआन के पन्नों को बड़ी एहतियात से निकालते हैं, उन्हें साफ़ करते हैं, जोड़ते हैं और दोबारा पढ़ने लायक बनाने की कोशिश करते हैं।

न कोई शोहरत...

न कोई लालच...

बस एक ही मक़सद—

अल्लाह के कलाम की ख़िदमत।

उनका यह अमल हमें हज़रत इमाम बिश्र अल-हाफ़ी का मशहूर वाक़िया याद दिलाता है।

रिवायतों के अनुसार, एक बार उन्हें रास्ते में "बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम" लिखा हुआ काग़ज़ मिला।

उन्होंने उसे अदब के साथ उठाया, साफ़ किया और इत्र लगाकर एक ऊँची और पाक जगह पर रख दिया।

इसी घटना के बाद उनकी ज़िंदगी में बड़ा बदलाव आया और वे तौबा करके इल्म, इबादत और ज़ुह्द की राह पर चल पड़े।

आज ग़ज़ा के मलबे के बीच जमील मिकदाद का यह अमल भी हमें यही पैग़ाम देता है कि...

अल्लाह के कलाम का अदब, मोमिन की पहचान है।

🤲 दुआ:

या अल्लाह! जमील मिकदाद की इस ख़िदमत को अपनी बारगाह में क़ुबूल फ़रमा, उन्हें दीन व दुनिया की भलाई अता फ़रमा और अपने कलाम की ख़िदमत करने वालों को बेहतरीन अज्र नसीब फ़रमा। आमीन।

22/06/2026

रेलवे गेट मैन की 12 घंटे की ड्यूटी करते हुए सेल्फ स्टडी कर राजू कुशवाहा ने BPSC में 72वां रैंक हासिल कर DSP बन बढ़ाया जिले का मान, समस्तीपुर के रोसड़ा से हुई पढ़ाई-लिखाई

मूल रूप से बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत मलमल्ला गांव के रहने वाले हैं राजू

12 वर्ष पहले पिता कैलाश महतो के असामयिक निधन के बाद अपने मौसा राम चरित्र महतो के पास समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड के ढरहा गांव में रहकर की पढ़ाई, मौसा ने भी किया सहयोग

रेलवे ग्रुप-डी में नौकरी ज्वाइन करने के बाद भी करते रहे बीपीएससी की तैयारी

22/06/2026

युद्ध और तबाही के बीच फिलिस्तीन के गाजा से हौसले, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस इलाके में छात्रों ने बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी हाई स्कूल की परीक्षाएं देना शुरू कर दिया है।

मलबे, टूटे हुए भवनों और खस्ताहाल टेंटों के बीच बैठकर परीक्षा दे रहे इन बच्चों की तस्वीरें दुनिया भर में लोगों का ध्यान खींच रही हैं। तमाम मुश्किलों और संसाधनों की कमी के बावजूद ये छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं और अपने भविष्य के सपनों को जिंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं।

इन बच्चों ने साबित कर दिया है कि हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, शिक्षा के प्रति समर्पण और मजबूत इरादों को आसानी से नहीं तोड़ा जा सकता। युद्ध की भयावह परिस्थितियों में भी उनका यह जज्बा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये बच्चे पूरी दुनिया को यह संदेश दे रहे हैं कि ज्ञान और शिक्षा की चाहत किसी भी संकट से बड़ी होती है।

गाजा के इन छात्रों का संघर्ष केवल परीक्षा देने का नहीं, बल्कि उम्मीद, हिम्मत और बेहतर भविष्य के सपनों को जिंदा रखने का संघर्ष है।

❤️ इन बच्चों के हौसले को सलाम।

12/06/2026

"यूपी में अक्सर अपनी दबंग कार्यशैली से चर्चा में रहने वाले मंसूर अहमद के मामले में हाई कोर्ट ने एक बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। 19 मार्च को इलाहाबाद पुलिस द्वारा मंसूर अहमद को 8 दिनों तक गैर-कानूनी हिरासत में रखने और फर्जी तरीके से जेल भेजने का मामला अब पुलिस प्रशासन पर ही भारी पड़ गया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह 6 हफ़्तों के भीतर मंसूर अहमद को 2 लाख रुपये का मुआवज़ा दे। सबसे बड़ी बात यह है कि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यह पैसा सरकारी खजाने से नहीं, बल्कि दोषी तत्कालीन एसीपी की सैलरी से वसूला जाएगा। यह फैसला उन पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो वर्दी की ताकत का गलत इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा करते हैं।"

28/03/2026

Address

GANJDUNDWARA
Ganjdundwara
207242

Telephone

+919557496730

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mohammad Ali Taj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share