08/03/2019
सोलर रूफटॉप पावर प्लांट परियोजना हेतु दिशा निर्देश
वर्ष २०१८-१९ में सोलर रूफटॉप योजना का क्रियान्वयन ऑनलाइन वेबपोर्टल के माध्यम से किया जायेगा जिसमे उपभोगताओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा एवं अनुदान भी उपभोगता द्वारा ऑनलाइन वांछित प्रपत्रों को अपलोड करने पर अवमुक्त किया जायेगा । वर्तमान वर्ष हेतु सोलर रूफटॉप संयंत्रों पर भारत सरकार द्वारा सोलर रूफटॉप संयंत्रों की बेंचमार्क कीमत या निविदा के माध्यम से प्राप्त न्यूनतम कीमत जो भी कम है पर ₹-15000/- प्रति किलोवाट अनुदान दिया जा रहा है । राज्य सरकार द्वारा घरेलु उपभोगताओं को रु- १५०००/- (रु- पंद्रह हजार मात्र ) प्रति किलोवाट एवं अधिकतम रु- ३००००/- ( रु- तीस हजार मात्र ) का अनुदान देय है । इस योजना हेतु पत्र लाभार्थियों का विवरण निम्नानुसार है ।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार दोनों का अनुदान -
१. निजी आवास
केवल भारत सरकार का अनुदान-
२. संस्थाएं तथ शिक्षण संस्थाएं , चिकित्सालय, नर्सिंग होम, प्रशिक्षण संसथान इत्यादि ।
३. सोशल सेक्टर अथवा अनाथालय, सामुदायिक कल्याण केंद्र, स्वमसेवी संस्थाओं केभवन इत्यादि ।
ऑनलाइन आवेदन हेतु दिशा निर्देश निम्नवत हैं -
१. जो उपभोगता अनुदान कार्यक्रम के अंतर्गत सोलर रूफटॉप की स्थापना अपने घरों की छतों या अपने परिषर में करना चाहते हैं , उनको ऑनलाइन आवेदन करना होगा । ऑनलाइन आवेदन करने के समय निम्न प्रपत्रों की आवश्यकता होगी -
क. घरेलु उपभोगता हेतु -
१. विद्यूत बिल की नवीनतम प्रति
२. आधार कार्ड की प्रति
३. उपभोक्ता की नवीनतम फोटोग्राफ
४. बैंक पासबुक की छायाप्रति जिसमे उपभोक्ता का नाम, आधार कार्ड से लिंक बैंक का खाता संख्या , ifsc कोड , इत्यादि का स्पष्ट विवरण आवश्यक है ।
ख. संस्था/ ट्रस्ट / संस्थानों / हॉस्पिटलों/ स्कूलों इत्यादि के लिए -
१. विद्युत बिल की नवीनतम प्रति
२. आधार कार्ड की प्रति
३. उपभोक्ता का नवीनतम फोटोग्राफ
४. संस्था/ ट्रस्ट /संस्थानों / हॉस्पिटलों/ स्कूलों का पंजीकरण प्रमाणपत्र
५. पैन कार्ड ।