प्रिय युवावर्ग,
परिर्वतन का माध्यम तकनीक है एवं विकास व प्रगति इसके लक्ष्य। समाज व राष्ट्र इन्ही से अंकुरीत होकर समृद्ध होते है । इन्हीं आवश्यकताओं को पहचानकर समाज का मुख्य उत्पादक ' युवावर्ग ' को तकनीक सम्पन्न बनाने के लिए वर्ष 2008 मे सुजान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नामक तकनीकी संस्थान की रसलपुर, गया- पटना राष्ट्रीय मार्ग 83 पर आधारशिला रखी गयी , जो आज पल्लवित - पुष्पित होकर निरंतर अपने ज्ञान
- समृद्ध उद्येश्यो की ओर अग्रसर है ।
संस्थान यत्र - तत्र बिखरे मेधावी युवावर्ग का चयन कर इन्हें कौशल प्रदान करने मे कई वर्षो से निरंतर प्रयासरत है।
ये मेरी ओर से,आपके उज्जवल भविष्य के लिए एक ईमानदार प्रयास है एवं आपसे यह अपेक्षा की जाती है कि आप अपनी ओर से विनम्र प्रयास करें एवं तकनीक सम्पन्न बनकर अपने परिवार,समाज एवं राष्ट्र को समृद्ध बनाएँI