19/11/2025
महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त का हस्तांतरण कार्यक्रम का प्रसारण किया जो कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में 18000 करोड़ को सम्मान राशि का हस्तांतरण कोयंबटूर, तमिलनाडु में किया गया। केंद्र के कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर. के. सिंह तथा उपनिदेशक कृषि श्री धनंजय सिंह ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मत्स्य, पशुपालन, डेयरी व अल्पसंख्यक श्री जॉर्ज कुरियन जी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री संजय सिंह जी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री जॉर्ज कुरियन जी द्वारा उपस्थित किसानों एवं अन्य का धन्यवाद दिया तथा सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों को बताया साथ ही बताया कि अब तक पी एम किसान सम्मान निधि के तहत रु 3 लाख 90 हजार करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है । मंच का संचालन केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उपनिदेशक कृषि श्री धनंजय सिंह ने किसानों को फसल बीमा तथा पीएम किसान सम्मान निधि सम्बंधित जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत श्री धर्मेंद्र सिंह जी ग्राम जंगल सुभान अली को फल शाक भाजी व पॉलीहाउस निर्माण हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। केंद्र के मृदा विशेषज्ञ डॉ संदीप प्रकाश उपाध्याय, पशुपालन विशेषज्ञ डॉ विवेक प्रताप सिंह, गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ श्वेता सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र, प्रताप सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ श्वेता श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, गौरव सिंह तथा शुभम पांडे उपस्थित रहे ।