01/04/2026
🚨 अपराध की कमाई से ‘रॉयल लाइफ’ का सपना चकनाचूर 🚨
होली के दौरान एक खाली मकान में लाखों के जेवरात व मोबाइल चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा चोरी के समान और चोरी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया।
सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से पुलिस ने अभियुक्त को गौचर बैरियर पर चेकिंग के दौरान दबोचा। अभियुक्त ने चोरी के कुछ जेवर हरिद्वार में बेचकर बाइक खरीदना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल, स्मार्ट वॉच व मोटरसाइकिल बरामद की गई।
👏 पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस टीम को ₹2,500 नगद पुरस्कार घोषित किया गया।