The Science of Everything by Dev

Directions

The Science of Everything by Dev The Science of Everything by Dev

26/10/2026

Gilhari.....

25/10/2026

Monkey

24/10/2026

Lion Teacher...

18/10/2026

Memory.........

16/10/2026

Tractor Race........

Rescue
10/10/2026

Rescue

07/10/2026

5 करोड़ लेकर दर्शन करने के आरोपों पर विराट कोहली की सफाई, कहा- प्रेमानंद महाराज पर पूरी श्रद्धा है

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अपने शिष्य की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम पर कई संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं.इसी कड़ी में ये भी कहा गया कि विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर पहली बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लाया गया था. अब इन आरोपों पर पूर्व भारतीय कप्तान ने कड़ा एतराज जताया है.

5 करोड़ देकर विराट दर्शन करने आए: दिनेश फलाहारी
दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने आरोप लगाया था कि विराट कोहली और उनकी पत्नी को प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. विराट कोहली की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के विपरीत बताया गया है.

विराट कोहली की ओर से पांच करोड़ लेकर दर्शन करने के आरोपों पर आधिकारिक बयान सामने आया है.

विराट कोहली के प्रवक्ता ने साफ किया कि प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात पूरी तरह आस्था-श्रद्धा और सम्मान का विषय है. जारी बयान में कहा गया:

फालाहारी महाराज दिनेश शर्मा के विराट कोहली पर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे-आधारहीन और गलत हैं. विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से पूरी तरह से अपनी गहरी आस्था और महाराज जी के प्रति सम्मान के कारण मिलते हैं. हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि ऐसी खबरों या आरोपों को फैलाने से पहले जानकारी की पुष्टि कर लें. खासकर तब जब सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े बयान बिना तथ्यों की पुष्टि के दिए जाते हैं.

विराट कोहली और उनके पूरे परिवार की प्रेमानंद महाराज पर गहरी आस्था है.

प्रेमानंद महाराज से लेकर विराट की जिंदगी में कितना फर्क?
आपको पता होगा कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों बच्चों वामिका-अकाय के साथ कई बार केली कुंज आश्रम में मुलाकात कर चुके हैं. विराट के अलावा भी कई सेलिब्रिटी भी महाराज के पास दर्शन करने जाते रहे हैं. प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं. वह अब अपने प्रोफेशनल करियर में पहले से ज्यादा सफल और फोकस हो चुके हैं. मैदान के बाहर भी उनके व्यव्हार में फर्क देखा जा सकता है. खाली समय में भी हाथों में काउंटर लेकर 'राधा-राधा' जपनाम करते हैं.

03/10/2026

Car Care Tips: टंकी फुल कराकर कार चलाना पड़ सकता है भारी, माइलेज से लेकर इंजन तक पर पड़ सकता है असर; जानें क्या है सही तरीका

ar Care Tips: आज के समय में कार चलाने वाले ज्यादातर लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही टंकी फुल कराते हैं. हालांकि, कुछ लोगों को शौक होता है कि वे अपनी कार की टंकी फुल कराकर चलते हैं तो वहीं, कुछ लोग टंकी फुल कराकर बार-बार पेट्रोल भरवाने का झझट खत्म करते हैं.

कई लोगों का मानना है कि कार में हमेशा ज्यादा पेट्रोल या डीजल रखना उसके लिए बेहतर होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टंकी फुल कराने का तरीका भी आपकी कार की देखभाल, फ्यूल की खपत और फ्यूल सिस्टम पर असर डाल सकता है?

टंकी को पूरी तरह से फुल कराना सही नहीं माना जाता है. खासकर अगर टैंक को उसकी क्षमता से भी ऊपर तक भर दिया जाए, तो इससे बाइक के अन्य भी कुछ हिस्सों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. चलिए बताते हैं आपको ऐसा करने से बाइक पर किन तरीकों से असर पड़ता है.

1. धूप में बढ़ सकती है समस्या

अगर आप कार की टंकी को फुल कराकर बाइक को तेज धूप में लंबे समय तक खड़ा रखते हैं तो ऐसी स्थिति में कई बार धूप पेट्रोल के संपर्क में आ सकता है, जिससे कुछ मामलों में आग तक लग सकती है. अगर ओवरफिल की गई बाइक को तेज धूप में लंबे समय तक खड़ा रखा जाए, तो गर्मी के कारण पेट्रोल का आयतन बढ़ सकता है.

2. कम हो सकती है माइलेज

अगर आप कार की टंकी को फुल करकर चलाने के शौकीन हैं तो ऐसे में आपकी बाइक की माइलेज पर प्रभाव पड़ सकता है. दरअसल, पेट्रोल का वजन ज्यादा होता है और अगर टंकी पूरी तरह से भर दी जाए तो बाइक पर ज्यादा दबाव पड़ता है. हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में इसका माइलेज पर असर बहुत कम होता है, लेकिन लगातार अगर आप पेट्रोल टैंक को फुल कराकर चलेंगे तो इससे माइलेज कम हो सकती है.

3. वेंट सिस्टम हो सकता है प्रभावित

ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि कार की टंकी को अगर जरूरत से ज्यादा फिल करा लिया जाए तो ऐसे में वेंट सिस्टम पर दबाव बन सकता है. अगर पेट्रोल बार-बार क्षमता से ज्यादा भर दिया जाए, तो यह सिस्टम प्रभावित हो सकता है, जिससे पेट्रोल की सप्लाई में भी कई बार बाधा आ सकती है.

⚛ विज्ञान और प्रौद्योगिकी

02/10/2026

भारत के इस हथियार से अमेरिका में मच गई थी खलबली, अचानक बजने लगे थे खुफिया एजेंसियों के फोन....

America On India ASAT Test: मार्च 2019 में भारत ने जब ‘मिशन शक्ति’ के तहत अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को एंटी-सैटेलाइट मिसाइल से मार गिराया था, तब अमेरिका को इसकी पूरी जानकारी पहले से नहीं थी.

अब पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रश ने उस समय का अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पता था कि भारत मिसाइल टेस्ट करने वाला है, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह एंटी-सैटेलाइट टेस्ट होगा.

ग्रश ने यह बात पॉडकास्टर जो रोगन के साथ बातचीत में बताई. उस समय वह अमेरिकी नेशनल रिकॉनिसेंस ऑफिस (NRO) के ऑपरेशन सेंटर में तैनात थे. उनके मुताबिक, टेस्ट की जानकारी सामने आने के बाद अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के बीच तुरंत हलचल शुरू हो गई और सैटेलाइट से बने मलबे को लेकर भी चिंता बढ़ गई.

टेस्ट की खबर मिलते ही बजने लगे सिक्योर फोन

डेविड ग्रश ने बताया कि उनके ऑफिस में कई सिक्योर फोन थे और टेस्ट के बाद उन्होंने तुरंत अलग-अलग अधिकारियों और नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से संपर्क करना शुरू किया. उनका कहना था कि अमेरिकी एजेंसियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि भारत इतना बड़ा एंटी-सैटेलाइट टेस्ट करने वाला है.

हालांकि, भारत ने ओडिशा के तट के पास मिसाइल टेस्ट के लिए पहले ही NOTAM जारी किया था. इसका मतलब था कि अमेरिका को मिसाइल परीक्षण की जानकारी थी, लेकिन यह पता नहीं था कि इसका निशाना अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च 2019 को देश को संबोधित कर मिशन की सफलता की जानकारी दी थी.

ग्रश के मुताबिक, टेस्ट के बाद NRO के अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए कि सैटेलाइट के टुकड़े किस दिशा में जा रहे हैं और क्या किसी अमेरिकी सैटेलाइट को अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है.

क्या था मिशन शक्ति?

27 मार्च 2019 को भारत ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ‘मिशन शक्ति’ के तहत एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का परीक्षण किया था. DRDO की ओर से विकसित इंटरसेप्टर मिसाइल ने लो अर्थ ऑर्बिट में मौजूद भारतीय सैटेलाइट को ‘हिट-टू-किल’ तकनीक से नष्ट किया था. इस परीक्षण के साथ भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता दिखाने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया.

इस मिशन में जिस सैटेलाइट को निशाना बनाया गया था, वह Microsat-R था. इसे करीब 300 किलोमीटर की ऊंचाई वाली निचली कक्षा में रखा गया था. भारत ने इस ऊंचाई को इसलिए चुना था ताकि परीक्षण से बना मलबा ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में न रहे और धीरे-धीरे पृथ्वी के वायुमंडल में वापस आ जाए.

सैटेलाइट के मलबे को लेकर अमेरिका को थी चिंता

सैटेलाइट के नष्ट होने के बाद उसके कई टुकड़े अंतरिक्ष में फैल गए थे. अमेरिकी सैन्य सेंसरों ने इस मलबे को ट्रैक करना शुरू किया. रिपोर्टों के मुताबिक, शुरुआती दौर में कम से कम 270 टुकड़ों को ट्रैक किया गया था. अमेरिका की चिंता यह थी कि इनमें से कोई टुकड़ा दूसरे सैटेलाइट या अंतरिक्ष में मौजूद किसी महत्वपूर्ण सिस्टम के लिए खतरा न बन जाए.

डेविड ग्रश ने भी बताया कि NRO में सबसे बड़ी चिंता मलबे को लेकर थी, क्योंकि अमेरिका के जासूसी सैटेलाइट अंतरिक्ष में काम करते हैं. उन्होंने कहा कि उस समय ऑर्बिटल एनालिस्ट से मलबे की दिशा और संभावित खतरे की जानकारी जुटाई गई थी.

भारत ने उस समय कहा था कि मिशन को जानबूझकर निचली कक्षा में किया गया, ताकि मलबा कुछ ही हफ्तों में नीचे आकर खत्म हो जाए. विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा था कि भारत का मकसद अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ शुरू करना नहीं है.

मिशन शक्ति से दुनिया को मिला बड़ा संदेश

मिशन शक्ति भारत के लिए अंतरिक्ष सुरक्षा के लिहाज से एक अहम तकनीकी उपलब्धि थी. इस परीक्षण ने दिखाया कि भारत के पास अंतरिक्ष में किसी सैटेलाइट को इंटरसेप्ट करने और नष्ट करने की क्षमता मौजूद है. सरकार ने उस समय इसे भारत की अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी क्षमता के प्रदर्शन के तौर पर बताया था.

डेविड ग्रश का हालिया बयान यह जरूर बताता है कि अमेरिका को मिसाइल परीक्षण की जानकारी होने के बावजूद उसके वास्तविक उद्देश्य का पहले से पता नहीं था. टेस्ट की घोषणा के बाद अमेरिकी खुफिया तंत्र ने तुरंत हालात का आकलन किया और अंतरिक्ष में फैले मलबे पर नजर रखनी शुरू कर दी.

मिशन शक्ति के करीब सात साल बाद सामने आया ग्रश का यह अनुभव 2019 के उस परीक्षण की संवेदनशीलता को एक बार फिर चर्चा में ले आया है. उस समय भारत ने पहली बार खुले तौर पर अपनी एंटी-सैटेलाइट क्षमता का प्रदर्शन किया था और इसके साथ ही वह उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया था, जिनके पास यह तकनीक है.

02/10/2026

To Lucknow

Address

House No 289
Hathras
204101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Science of Everything by Dev posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share