Taneja sabun udyog

Taneja sabun udyog HERBAL PRODUDUCTS .SOAP& DITTERGENT POWDER FOR DAILY NEED

24/08/2025
कहीं ऐसा तो नहीं कर रहे जिससे गाड़ी का रंग ही उड़ जाए?हर हफ्ते कार वॉश करवाना अच्छी बात है,लेकिन अगर तरीका गलत है, तो गा...
01/08/2025

कहीं ऐसा तो नहीं कर रहे जिससे गाड़ी का रंग ही उड़ जाए?
हर हफ्ते कार वॉश करवाना अच्छी बात है,
लेकिन अगर तरीका गलत है, तो गाड़ी की चमक धीरे-धीरे गायब हो जाती है।

1. टैंकर का पानी यूज़ हो रहा है?
उसमें होता है हार्ड वाटर यानी नमक।
ये धीरे-धीरे पेंट की चमक खत्म कर देता है।
जैसे नमक वाला पानी कपड़ों को पीला कर देता है।

2. वही एक पुराना कपड़ा हर कार पर चल रहा है?
गंदा या खुरदुरा कपड़ा कार की बॉडी पर महीन स्क्रैच छोड़ता है,
जो दूर से भले न दिखे, लेकिन चमक कम कर देता है।

3. कार वॉश के बाद कोई प्रोटेक्शन नहीं?
कोटिंग, वैक्स या सीलेंट न लगवाने का मतलब है
आपने कार को धूप, बारिश और धूल के हवाले कर दिया।

समझदारी क्या है?
साफ मीठा पानी (RO या बोरिंग) यूज़ करवाएं
नया माइक्रोफाइबर कपड़ा हो
हर महीने वैक्सिंग या कोटिंग करवाएं

जो लोग कहते हैं, मेरी कार हर टाइम चमकती है —
वो सिर्फ धोते नहीं, ध्यान भी रखते हैं।

20/07/2025
मिष्टीदोई" (मीठा दही) एक प्रसिद्ध व परंपरागत बंगाली मिष्टान्न है। इसे बनाना काफी आसान है। पुराने समय मे इसे केवल "खजूर ग...
09/03/2025

मिष्टीदोई" (मीठा दही) एक प्रसिद्ध व परंपरागत बंगाली मिष्टान्न है। इसे बनाना काफी आसान है। पुराने समय मे इसे केवल "खजूर गुड" के साथ बनाया जाता था, पर अब गुड व चीनी दोने इस्तेमाल किए जाते हैं।

👉आवश्यक सामग्री -

शुद्ध गाय का दूध - 1 लिटर
चीनी - 100 ग्राम
खजूर का गुड़ - 50 ग्राम
जमाने हेतु ताजा दही - 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून

👉विधी -
सबसे पहले दूध को मोटे तले वाले बर्तन में गर्म करें, व धीमी आंच पर पकाते हुए गाढ़ा करे जब तक कि दूध आधा न रह जाये।

अब एक बर्तन में चीनी और गुड़ को 1/2 कप पानी डाल कर गरम करे व घुल जाने पर ठंडा कर के दूध में डालकर मिलाये

इस पूरे दूध को धीमी आंच पर 5 मिनट और पकाये, फिर आंच बंद कर देंं व उसे गुनगुना होने तक ठंडा करें,व उसमे इलायची पाउडर मिलाऐं।

अब एक कटोरी मे दही व आधा कप दूध मिक्स करके शेष गाढे दूध मे मिला दें।

अब इस दूध को मिट्टी के कुल्हडों मे या स्टील की कटोरियों मे डालकर ढक कर गर्म जगह पर रख दें, सुबह तक मिष्टी दोई तैयार मिलेगा।

परंपरागत तरीके से मिष्टीदोई को मिट्टी के अलग अलग आकार के कुल्हडों मे ही जमाया व बेचा जाता है।
साभार

सेहत का खजाना कच्ची हल्दी का अचार 👇👇👇कच्ची हल्दी 250 ग्राम,अदरक 100 ग्राम,हरी मिर्च 100 ग्राम लीजिए। कच्ची हल्दी,अदरक, ह...
15/02/2025

सेहत का खजाना कच्ची हल्दी का अचार 👇👇👇
कच्ची हल्दी 250 ग्राम,अदरक 100 ग्राम,हरी मिर्च 100 ग्राम लीजिए। कच्ची हल्दी,अदरक, हरी मिर्च को धोकर धूप या हवा में सुखा लीजिए।

👉अब हल्दी और अदरक को बारीक छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और हरी मिर्च को लम्बे आकार में काट लें या साबुत ही रहने दीजिए।

👉अब एक बर्तन में हल्दी,अदरक,हरी मिर्च को रखें उसमें 100 ग्राम शुद्ध सरसों तेल पहले पकाएं फिर ठंडा करके डालें

👉अब तवा में 1 छोटी चम्मच सौंफ, 1 छोटी चम्मच मेथी,1 छोटी चम्मच अजवायन,1 छोटी चम्मच मंग्रेल,1 छोटी चम्मच राई को हल्का सुनहरा होने तक भूनें फिर मोटा कूट लें या साबुत ही रहने दीजिए इसे डालें।

👉अब 4 नींबू के रस निचोड़कर डालिए और स्वाद अनुसार सेंधा या सादा नमक डालकर सभी को चम्मच से अच्छी तरह मिलाकर कांच की शीशी में भरकर 3 से 4 दिन धूप दिखाइए।

👉आपका बहुत ही हेल्दी कच्ची हल्दी का अचार तैयार हैं इसे खाना शुरू कीजिए इस अचार में यदि पानी ना जाये तो लगभग 1 साल तक एकदम मस्त रहेगा।

👉यह अचार हर उम्र के लोगों को खाना चाहिए
कच्ची हल्दी का अचार पाचन तंत्र को सुधारता है, सूजन कम करता है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। यह रक्त शुद्ध करने, गठिया और दर्द में राहत, और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। हल्दी के एंटीऑक्सिडेंट गुण दिल और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं।
🙏

12/02/2025

#आहार के नियम भारतीय 12 महीनों अनुसार

#चैत्र ( मार्च-अप्रैल) – इस महीने में चने का सेवन करे क्योकि चना आपके रक्त संचार और रक्त को शुद्ध करता है एवं कई बीमारियों से भी बचाता है। चैत्र के महीने में नित्य नीम की 4 – 5 कोमल पतियों का उपयोग भी करना चाहिए इससे आप इस महीने के सभी दोषों से बच सकते है। नीम की पतियों को चबाने से शरीर में स्थित दोष शरीर से हटते है।

#वैशाख (अप्रैल – मई)- वैशाख महीने में गर्मी की शुरुआत हो जाती है। बेल का इस्तेमाल इस महीने में अवश्य करना चाहिए जो आपको स्वस्थ रखेगा। वैशाख के महीने में तेल का उपयोग बिल्कुल न करे क्योकि इससे आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है।

#ज्येष्ठ (मई-जून) – भारत में इस महीने में सबसे अधिक गर्मी होती है। ज्येष्ठ के महीने में दोपहर में सोना स्वास्थ्य वर्द्धक होता है , ठंडी छाछ , लस्सी, ज्यूस और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। बासी खाना, गरिष्ठ भोजन एवं गर्म चीजो का सेवन न करे। इनके प्रयोग से आपका शरीर रोग ग्रस्त हो सकता है।

#अषाढ़ (जून-जुलाई) – आषाढ़ के महीने में आम , पुराने गेंहू, सत्तु , जौ, भात, खीर, ठन्डे पदार्थ , ककड़ी, पलवल, करेला आदि का उपयोग करे व आषाढ़ के महीने में भी गर्म प्रकृति की चीजों का प्रयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

#श्रावण (जूलाई-अगस्त) – श्रावण के महीने में हरड का इस्तेमाल करना चाहिए। श्रावण में हरी सब्जियों का त्याग करे एव दूध का इस्तेमाल भी कम करे। भोजन की मात्रा भी कम ले – पुराने चावल, पुराने गेंहू, खिचड़ी, दही एवं हलके सुपाच्य भोजन को अपनाएं।

#भाद्रपद (अगस्त-सितम्बर) – इस महीने में हलके सुपाच्य भोजन का इस्तेमाल कर वर्षा का मौसम् होने के कारण आपकी जठराग्नि भी मंद होती है इसलिए भोजन सुपाच्य ग्रहण करे।

#आश्विन (सितम्बर-अक्टूबर) – इस महीने में दूध , घी, गुड़ , नारियल, मुन्नका, गोभी आदि का सेवन कर सकते है। ये गरिष्ठ भोजन है लेकिन फिर भी इस महीने में पच जाते है क्योकि इस महीने में हमारी जठराग्नि तेज होती है।

#कार्तिक (अक्टूबर-नवम्बर) – कार्तिक महीने में गरम दूध, गुड, घी, शक्कर, मुली आदि का उपयोग करे। ठंडे पेय पदार्थो का प्रयोग छोड़ दे। छाछ, लस्सी, ठंडा दही, ठंडा फ्रूट ज्यूस आदि का सेवन न करे , इनसे आपके स्वास्थ्य को हानि हो सकती है।

#अगहन (नवम्बर-दिसम्बर) – इस महीने में ठंडी और अधिक गरम वस्तुओ का प्रयोग न करे।

#पौष (दिसम्बर-जनवरी) – इस ऋतू में दूध, खोया एवं खोये से बने पदार्थ, गौंद के लाडू, गुड़, तिल, घी, आलू, आंवला आदि का प्रयोग करे, ये पदार्थ आपके शरीर को स्वास्थ्य देंगे। ठन्डे पदार्थ, पुराना अन्न, मोठ, कटु और रुक्ष भोजन का उपयोग न करे।

#माघ (जनवरी-फ़रवरी) – इस महीने में भी आप गरम और गरिष्ठ भोजन का इस्तेमाल कर सकते है। घी, नए अन्न, गौंद के लड्डू आदि का प्रयोग कर सकते है।

#फाल्गुन (फरवरी-मार्च) – इस महीने में गुड का उपयोग करे। सुबह के समय योग एवं स्नान का नियम बना ले। चने का उपयोग न करे।

Address

7 Km Sirsa Road
Hisar
125001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

9728107727

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Taneja sabun udyog posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share