19/04/2026
उषाराज चैरिटेबल ट्रस्ट, इंदौर द्वारा आज (19 अप्रैल 2026) अक्षय तृतीया तथा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन दिवस पर *माँ गंगा अस्थि विसर्जन योजना* का शुभारंभ ट्रस्ट अध्यक्ष धीरज गर्ग, माता श्रीमति उषा राजेंद्र गर्ग तथा श्री कृष्णगोपाल श्रीवास्तव जी ( गुरुजी, वर्ल्ड चैम्पियन, दतिया ) द्वारा किया गया है ।
उषाराज चैरिटेबल ट्रस्ट, इंदौर एक सामाजिक सेवा ट्रस्ट है, जो अनेक प्रकार के निस्वार्थ सामाजिक सेवा कार्यों में संलग्न है। ट्रस्ट द्वारा *माँ गंगा अस्थि विसर्जन योजना* प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के अंतर्गत इंदौर शहर तथा जल्द ही मध्य प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के सभी शमशान घाटों से ऐसे अस्थि-कलश एकत्रित करेगी जो या तो लावारिस रखे हुए है, या किसी कारणवश जिनका विसर्जन नहीं हो पा रहा है, तथा इन अस्थि-कलशों को वाराणसी (काशी / बनारस) ले जाकर वैदिक विधि-विधान से योग्य ब्राह्मणों द्वारा समुचित विधि विधान से पवित्र माँ गंगा नदी में विसर्जन किया जायेगा तथा उनकी शांति व मुक्ति हेतु प्रार्थना की जाएगी।
इस योजना की जानकारी एवं अस्थि-संग्रहण हेतु आवेदन के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार की गयी है या Maa Ganga Asti Visarjan Yojna (MGAVY) को सर्च व डाउनलोड कर, वहाँ से कोई भी व्यक्ति या संस्था अस्थि-संग्रहण हेतु तथा इस योजना के समर्पित टीम का हिस्सा बनने के लिए आवेदन कर सकते है।
सादर धन्यवाद, जय हिंद 🙏