Mppkvvcl Jabalpur Region

Directions Website

Mppkvvcl  Jabalpur Region CE JR

आज दिनांक 7/10/26 को आदरणीय मुख्य अभियंता महोदय जबलपुर क्षेत्र , आदरणीय अधीक्षण अभियंता महोदय जबलपुर वृत्त , आदरणीय कार्...
07/10/2026

आज दिनांक 7/10/26 को आदरणीय मुख्य अभियंता महोदय जबलपुर क्षेत्र , आदरणीय अधीक्षण अभियंता महोदय जबलपुर वृत्त , आदरणीय कार्यपालन अभियंता महोदया जबलपुर एवं सहायक अभियंता महोदय अधारताल उपसंभाग द्वारा वितरण केंद्र कुंडम का औचक निरीक्षण किया गया l आदरणीय महोदय द्वारा वितरण केंद्र संबंधित समस्त कार्यों एवं दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए वितरण केंद्र अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता और समस्त स्टाफ की कार्य प्रणाली की जांच की गई l आदरणीय महोदय द्वारा वितरण केंद्र अंतर्गत 33 एवं 11 लाइनों के रखरखाव , ट्रांसफार्मर का रिप्लेसमेंट और रख रखाव, राजस्व संग्रहण लक्ष की पूर्ति , कैश डिमांड की पूर्ति, वार्षिक ग्रोथ, बिलिंग एफिशियंसी में हुई कमी , A T एंड C हानि , कलेक्शन एफिशियंसी को बढ़ाने हेतु सार्थक प्रयास , कैटेगरी वाइस एरियर पर की गई कारवाही , 50000 एवं 100000 से ऊपर के बकाया वाले की गई कारवाही की जानकारी , पंप की बकाया राशि होने की जानकारी , पंचनामा प्रगति अपेक्षित न होने कर आवश्यक कारवाही के निर्देश , DRA सम्बंधित कारवाही की विस्तृत जानकारी एवं बांटे गए नोटिस की पावती का अवलोकन , 2 लाख से ऊपर के बकाया पंचनामा का कारण , सभी फीडरों के पोस्ट मानसून मेंटेनेंस एवं spec मॉड्यूल में एंट्री करना सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर स्पष्ट निर्देश दिए गए l आदरणीय महोदय द्वारा 33/11 केवी कुण्डम उपकेंद्र का भौतिक सत्यापन कर सबस्टेशन में साफ सफाई न होने और स्क्रैप मटेरिल पड़े होने पर नाराजगी व्यक्त की गई l आदरणीय महोदय द्वारा भविष्य में विजिट कर दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित होने का आश्वासन लिया गए और लक्ष पूर्ति न होने पर कठोर दंडात्मक कारवाही होने की बात की गई l

आज दिनांक 07/10/2026 को CE JR से  माननीय अधीक्षण अभियंता सर एवं टीम के साथ एवं नरसिंहपुर वृत्त के माननीय अधीक्षण अभियंता...
07/10/2026

आज दिनांक 07/10/2026 को CE JR से माननीय अधीक्षण अभियंता सर एवं टीम के साथ एवं नरसिंहपुर वृत्त के माननीय अधीक्षण अभियंता सर की उपस्थिति में करकबेल DC का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान B-फार्म, फॉर्म C, कुर्की रजिस्टर, बैंक शीज, सीसीबी रजिस्टर, CM हेल्पलाइन,1912 complaint , NSC पेंडिंग,o&m एवं विजिलेंस चेकिंग रजिस्टर एवं 2 लाख से अधिक बकाया राशि के विरुद्ध कार्यवाही की जाँच , DTR फेलियर की जनकारी, ₹5,000 से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं की सूची एवं उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा राजस्व संग्रहण संबंधी जानकारी की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों एवं कार्यों की आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत गणेश नगर में जागरूकता शिविर आयोजित lजबलपुर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर...
21/08/2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत गणेश नगर में जागरूकता शिविर आयोजित l

जबलपुर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज शहर संभाग विजयनगर के अंतर्गत आने वाली अवैध कॉलोनी गणेश नगर में अस्थायी विद्युत कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में उपभोक्ताओं को वर्तमान में प्रचलित सुगम विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत अस्थायी विद्युत कनेक्शन से स्थायी विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित नियमों एवं संबंधित प्रावधानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें नियमानुसार विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जबलपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता महोदय श्री एस के गिरिया एवं शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता महोदय श्री संजय अरोरा सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से विद्युत संबंधी प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूर्ण करने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें व्यवस्थित एवं वैध विद्युत व्यवस्था से जोड़ना रहा।

दिनांक 16-07-26 को आदरणीय मुख्य अभियंता महोदय जबलपुर क्षेत्र द्वारा नरसिंगपुर संभाग के अंतर्गत अधीक्षण अभियंता नरसिंहपुर...
17/07/2026

दिनांक 16-07-26 को आदरणीय मुख्य अभियंता महोदय जबलपुर क्षेत्र द्वारा नरसिंगपुर संभाग के अंतर्गत अधीक्षण अभियंता नरसिंहपुर कार्यपालन अभियंता नरसिंहपुर कार्यपालन अभियंता एसटीएम एचटीसी की उपस्थिती मे बरमान वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया जिसमें उनके द्वारा
1-मुख्यालय बार ग्राम बार राजस्व बकाया राशी की विस्तृत समीक्षा की
2-33 KV -11 KV फीडर की ट्रिपिंग की समीक्षा की
3-NSC
4-PM सूर्य गृह की प्रगति की समीक्षा
5-1912,CM हेल्पलाइन की समीक्षा की

मुख्य अभियंता महोदय द्वारा शत प्रतिशत राजस्व बसूली, सम्मानीय उपभोक्ताओं को घरेलु मे 24 घंटे, कृषि के लिए 10 घण्टे विद्युत प्रदाय हेतु निर्देश प्रसारित किये गए

मुख्य अभियंता, जबलपुर क्षेत्र, श्री एस.के. गिरिया की अध्यक्षता एवं अधीक्षण अभियंता, संचारण-संधारण वृत्त जबलपुर श्री खुशि...
03/07/2026

मुख्य अभियंता, जबलपुर क्षेत्र, श्री एस.के. गिरिया की अध्यक्षता एवं अधीक्षण अभियंता, संचारण-संधारण वृत्त जबलपुर श्री खुशियाल शिववंशी की सह-अध्यक्षता में आज वितरण केन्द्र प्रभारियों, सहायक अभियंताओं एवं कार्यपालन अभियंताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राजस्व संग्रहण, बिलिंग दक्षता, बकाया वसूली, उपभोक्ता संतुष्टि एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वीआईपी एवं अन्य उपभोक्ता शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Respected MD sir meeting at Katni Circle
15/04/2026

Respected MD sir meeting at Katni Circle

02/04/2026
दिनांक 12.03.2026 को माननीय मुख्य अभियंता महोदय द्वारा , अधीक्षण अभियंता छिंदवाड़ा  की गरिमामयी उपस्थिति में चौरई डिवीजन...
13/03/2026

दिनांक 12.03.2026 को माननीय मुख्य अभियंता महोदय द्वारा , अधीक्षण अभियंता छिंदवाड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में चौरई डिवीजन में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में निम्नानुसार निर्देश दिए गए—

1. समाधान योजना के शेष उपभोक्ताओं से या तो बकाया राशि जमा कराई जाए अथवा उनकी विद्युत लाइन डिस्कनेक्ट की जाए। की गई कार्यवाही की डेली प्रोग्रेस प्रतिदिन सायं CE Sir एवं SE Sir को भेजना अनिवार्य है।

2. लाइन डिस्कनेक्शन के बाद भी यदि कोई उपभोक्ता बिजली का अनधिकृत उपयोग करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध धारा 135/138 के तहत नियमानुसार पंचनामा बनाकर कार्यवाही की जाए।

3. समाधान योजना का डेली टारगेट लाइन स्टाफ को दिया जाए तथा प्रतिदिन सायं उसकी समीक्षा की जाए। बड़े बकायादारों से वसूली के लिए संबंधित JE व्यक्तिगत रूप से फॉलो-अप करें।

4. बिछुआ, खमरा एवं खमरपानी DC को अपने क्षेत्र के एरियर्स शून्य (Zero) करने हेतु निर्देशित किया गया है।

5. TC Arrears (other than Ag) की राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए JE एवं लाइनमैन व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। अनियमितता पाए जाने पर सर्कुलर अनुसार वेतन से रिकवरी की जा सकती है।

6. पंचायत दर्पण में आपके DC के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के सभी विद्युत कनेक्शन टैग होना सुनिश्चित करें। इस कार्य को सभी JE व्यक्तिगत रूप से पर्स्यू करें।

7. NSC की QR Coding से संबंधित समस्त पेंडेंसी शून्य की जाए।

8. Cash Demand, Govt. Arrears एवं Balance Samadhan की राशि की 100% रिकवरी सुनिश्चित करें।

9. Cash Collection Growth कम से कम 20–25% प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

गाडरवारा, 13 मार्च 2026।मुख्य अभियंता सरोज कुमार गिरिया, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्...
13/03/2026

गाडरवारा, 13 मार्च 2026।
मुख्य अभियंता सरोज कुमार गिरिया, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा कंपनी के गाडरवारा संभाग की विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निम्नलिखित निर्देश दिए गए।
गार्डवारा संभाग अन्तर्गत प्रत्येक वितरण केंद्र की वितरण केंद्रवार समीक्षा की गई जिसमें गार्डवारा शहर वितरण केंद्र को अगले पांच दिन में समाधान योजना के शत प्रतिशत उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए पैसा जमा करने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीण वितरण केन्द्रों को मुख्यालयवार प्रति दिन समाधान में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
डबल बिलिंग एवं रॉंग बिलिंग के प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
अस्थायी तौर पर विच्छेदित कनेक्शनों में नियमानुसार ट्रांसफार्मर बंद करने एवं धारा एक सौ अड़तीस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध करने हेतु निर्देशित किया गया।
बकाया उपविद्युत उपभोक्ताओं के खाते सीज करने के लिए निर्देशित किया गया
बैठक में अधीक्षण अभियंता नरसिंहपुर नीलाभ श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता गाडरवारा आशुतोष कुमार ओझा, सहायक अभियंता पी. के. लोधी, सहायक अभियंता आशीष पटेल, सहायक अभियंता शुभम मेहरा सहित संभाग के समस्त वितरण केंद्रों के कनिष्ठ अभियंता, अभियंता उपस्थित रहे।

दिनांक -12.03.2026 को माननीय मुख्य अभियंता महोदय के विशेष सहयोग से पाटन संभाग अंतर्गत सबस्टेशन रोसरा में STM/STC टीम द्व...
13/03/2026

दिनांक -12.03.2026 को माननीय मुख्य अभियंता महोदय के विशेष सहयोग से पाटन संभाग अंतर्गत सबस्टेशन रोसरा में STM/STC टीम द्वारा 10 MVA पावर ट्रांसफार्मर लगाकर सफल पूर्वक चार्ज किया गया।

साथ ही महोदयजी द्वारा कैमोरी सबस्टेशन के 5 MVA फेल PTR के बदले नया 5 MVA PTR उपलब्ध करवाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद

Address

Shade Number 3 MPPKVVCL Rampur Jabalpur
Jabalpur
482008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mppkvvcl Jabalpur Region posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category