Saurya Urja Company of Rajasthan Limited

Saurya Urja Company of Rajasthan Limited Saurya Urja Company of Rajasthan Limited is a 50:50 JV Company of Government of Rajasthan and IL&FS

16/04/2026

लोक अधिकार यात्रा के माध्यम से जागरूकता की नई पहल

हमारी टीम द्वारा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आमजन तक उनकी जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से लोक अधिकार यात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का सफल संचालन हमारी इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी Foundation for Education and Development (FED) के सहयोग से किया गया।

इस यात्रा के माध्यम से ग्रामीण एवं स्थानीय समुदायों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। हमारा उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे और समाज में जागरूकता बढ़े।

यह यात्रा जनसंपर्क, सहभागिता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

हम समाजहित में ऐसी पहल आगे भी जारी रखेंगे।

📐✨ राष्ट्रीय गणित दिवस की शुभकामनाएँ ✨📐आज राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर सौर्य ऊर्जा मोबाइल साइंस लैब के माध्यम से विद्य...
22/12/2025

📐✨ राष्ट्रीय गणित दिवस की शुभकामनाएँ ✨📐

आज राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर सौर्य ऊर्जा मोबाइल साइंस लैब के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि आयोजित की गई।

इस पहल के अंतर्गत हम वर्तमान में 26 विद्यालयों के साथ विज्ञान एवं गणित विषयों पर नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ा जा सके।

आज की गतिविधि में बच्चों को 3D आकृतियों (Polyhedrons) एवं उनके Nets के बारे में सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया गया।
बच्चों ने विभिन्न प्रकार की त्रि-आयामी आकृतियों को पहचानना, समझना और उनसे सीखना सीखा, जैसे—

🔺 त्रिभुज (Triangle)
⬛ वर्ग (Square)
▭ आयत (Rectangle)
🥫 बेलन (Cylinder)
🔺 शंकु (Cone)
🟦 घन एवं घनाभ (Cube & Cuboid)

इस गतिविधि का उद्देश्य गणित को कठिन विषय से रोचक अनुभव में बदलना तथा विद्यार्थियों में तार्किक सोच, कल्पनाशक्ति एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना है।

📚🔬 सीखते हुए समझना – यही है सौर्य ऊर्जा मोबाइल साइंस लैब की सतत पहल।







20/11/2025

सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और प्रभावी कदम।

आज ग्राम पंचायत सोनलपुरा (बाप) में पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण समुदाय ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

हमारी टीम द्वारा प्राथमिक नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श आवश्यक फॉलो-अप मार्गदर्शन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ किया गया।

ग्रामीण स्वास्थ्य और जागरूकता को मजबूत बनाना – यही हमारा उद्देश्य है।
सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी सेवाएँ निरंतर जारी रहेंगी।














"ज्ञान की किरणें अब हर गाँव तक!"Saurya Urja की Mobile Science Lab Programme के माध्यम से ग्रामीण विद्यालयों के बच्चों तक...
11/11/2025

"ज्ञान की किरणें अब हर गाँव तक!"
Saurya Urja की Mobile Science Lab Programme के माध्यम से ग्रामीण विद्यालयों के बच्चों तक पहुँचा रहे हैं विज्ञान का अनुभवात्मक ज्ञान।

⚡🌧️ सावधान रहें! सुरक्षित रहें! 🌧️⚡बारिश के मौसम में हाई टेंशन लाइनों के पास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।गर्मी और बारिश ...
04/07/2025

⚡🌧️ सावधान रहें! सुरक्षित रहें! 🌧️⚡

बारिश के मौसम में हाई टेंशन लाइनों के पास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।
गर्मी और बारिश के कारण बिजली की तारों में करंट का खतरा और भी बढ़ जाता है।

✅ अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हाई टेंशन लाइनों से दूरी बनाए रखें।
✅ बच्चों और पशुओं को भी इनसे दूर रहने के लिए जागरूक करें।

👉 याद रखें, थोड़ी सी सावधानी आपका जीवन बचा सकती है।
#सुरक्षितभारत #बिजलीसुरक्षा

🌞💧 सौर्य ऊर्जा — शीतल जल सेवा केंद्र 💧🌞गर्मियों की भीषण तपिश में राहगीरों और स्थानीय निवासियों को शीतल जल उपलब्ध करवाना ...
01/07/2025

🌞💧 सौर्य ऊर्जा — शीतल जल सेवा केंद्र 💧🌞

गर्मियों की भीषण तपिश में राहगीरों और स्थानीय निवासियों को शीतल जल उपलब्ध करवाना ही सबसे बड़ा पुण्य है।

सौर्य ऊर्जा द्वारा कानासर, नूरे की भुर्ज और भड़ला फांटा तीनों स्थानों पर स्थापित शीतल जल सेवा केंद्र में हर आने-जाने वाले को शुद्ध और ठंडा पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह पहल समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भाव को दर्शाती है।

साथ मिलकर हम "हर कदम समाज के साथ" के संकल्प को साकार कर रहे हैं।

✨ सौर्य ऊर्जा — ऊर्जादाता ही नहीं, समाज सेवा में भी अग्रणी! ✨

स्थानीय निवासियों और और सोलर पार्क की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुये सौर्य ऊर्जा द्वारा फायर स्टेशन (अग्निशमन केंद्र) की स...
09/06/2024

स्थानीय निवासियों और और सोलर पार्क की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुये सौर्य ऊर्जा द्वारा फायर स्टेशन (अग्निशमन केंद्र) की स्थापना की गई थी।

फायर स्टेशन का मुख्य उपयोग गाँव की जनता और सोलर कंपनियों के धन-माल की सुरक्षा और सुरक्षितता के लिए होता है। इस फायर स्टेशन की मदद से, गाँव के निवासियों को त्वरित और प्रभावी रूप से आग जलने पर सहायता मिलती है, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

पिछले चार सालों में, इस फायर स्टेशन ने 100 से अधिक आगजनी की धटनाओं पर काबू पाया है। यह आँकड़ा दर्शाता है कि इस संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसने समुदाय के सदस्यों को संकट समय में सहायता प्रदान की है। इस तरह, यह फायर स्टेशन एक संपूर्णत: अद्वितीय और सामूहिक स्वास्थ्य की दिशा में उन्नति का माध्यम है।

1750 स्क्वायर फीट के इस फायर स्टेशन से गाँव के लोगों को फायर टेंडर की सुविधा का निःशुल्क लाभ मिलता है।

07/06/2024

सौर्य ऊर्जा खेल शिक्षा कार्यक्रम: एक सराहनीय पहल
सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड द्वारा स्पोर्ट्ससीड के सहयोग से बाप ब्लॉक के 29 विद्यालयों में खेल शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत छात्र एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसे खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें उचित प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने बच्चों में खेल भावना जगाने और उन्हें आगे बढ़ाने के महत्व को भी रेखांकित किया।

फलोदी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, किशोर बोहरा, ने प्रशिक्षण स्थल का दौरा किया और विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने सौर्य ऊर्जा और बच्चों के उत्साह की सराहना की।

सौर्य ऊर्जा के सहायक प्रबंधक, मनोज व्यास, ने बताया कि वर्तमान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण 5 विद्यालयों में नियमित रूप से संचालित है, जिसमें बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। स्पोर्ट्ससीड के खेल प्रभारी, स्वागतो, ने कहा कि गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल, ग्लूकोज, मौसमी फल और टी-शर्ट्स की व्यवस्था की गई है।

इस कार्यक्रम ने बच्चों के बीच खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया है और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र पर रचनात्मक गतिविधियाँ: बच्चों के मानसिक विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है | सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ़...
06/06/2024

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र पर रचनात्मक गतिविधियाँ: बच्चों के मानसिक विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है | सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ़ राजस्थान लिमिटेड द्वारा आंगनवाड़ी सम्बल कार्यक्रम के अंतर्गत दो मॉडल आंगनवाड़ी केन्द्रो का संचालन किया जा रहा है |

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को नियमित रूप से जोड़ने और पढ़ाई में रुचि जगाने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक मजबूत शैक्षिक आधार प्रदान करना है, जो आगे चलकर स्कूल में उनके लिए लाभदायक साबित होगा।

रचनात्मक गतिविधियाँ
बच्चों के लिए कला और शिल्प कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं, जहाँ वे रंगों और विभिन्न सामग्रियों के साथ खेलते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हैं। पेंटिंग, ड्राइंग, कटिंग और पेस्टिंग जैसी गतिविधियाँ न केवल उनके कला कौशल को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उनके हाथों की निपुणता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी सुधारती हैं।

समूह गतिविधियाँ
समूह में किए जाने वाले कार्यों, जैसे समूह में चित्र बनाना, मिलकर गाने गाना, या छोटे-छोटे नाटकों में भाग लेना, बच्चों में सामाजिक कौशल और सामूहिकता की भावना को विकसित करता है। इससे वे एक-दूसरे के साथ सहयोग करना और विचार साझा करना सीखते हैं।

मानसिक विकास और स्कूल में लाभ
इन सभी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का मानसिक विकास हो रहा है। वे नई चीजें सीख रहे हैं, अपनी कल्पनाशक्ति को बढ़ा रहे हैं, और आत्मविश्वास से भर रहे हैं। इन गतिविधियों से वे समस्या-समाधान के कौशल, तार्किक सोच, और रचनात्मकता को भी विकसित कर रहे हैं। जब ये बच्चे स्कूल में प्रवेश करेंगे, तो ये सभी गुण उनके शैक्षणिक और सामाजिक जीवन में बहुत सहायक सिद्ध होंगे।

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र पर की जा रही रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह पहल न केवल उनके मानसिक विकास को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि उन्हें एक मजबूत और स्थिर शैक्षिक आधार भी प्रदान कर रही है, जो आगे चलकर उनके स्कूल जीवन में अत्यधिक लाभदायक साबित होगा। इन प्रयासों के माध्यम से हम बच्चों को एक उज्जवल और सफल भविष्य की ओर अग्रसर कर सकते हैं।

आंगनवाड़ी सम्बल कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मॉडल आंगनवाड़ी कार्यक्रम का संचालन सौर्य ऊर्जा द्वारा NGO दूसरा दशक (FED) के साथ मिलकर किया जा रहा है | -school

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, हम सभी को यह याद दिलाना चाहिए कि प्रकृति हमारा ही हमारा असली धन है, जिसे हमें संरक्षित र...
05/06/2024

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, हम सभी को यह याद दिलाना चाहिए कि प्रकृति हमारा ही हमारा असली धन है, जिसे हमें संरक्षित रखना होगा। यह वह संपत्ति है जो हमें स्वास्थ्य, सुख, और समृद्धि प्रदान करती है। पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है, जिससे हम और हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी सुरक्षित और समृद्ध रह सकें।

प्रकृति के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में संवेदनशीलता और संगठन की भावना लानी चाहिए। हमें अपनी दैनिक गतिविधियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ानी चाहिए, जैसे कि ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक का प्रयोग कम करना, और पेड़-पौधों का संरक्षण करना।

इस विशेष दिन पर, हमें अपने समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को साझा करना चाहिए और साथ मिलकर सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण के लिए कदम उठाने की प्रेरणा देनी चाहिए।

यह हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें, क्योंकि यह हमारे और हमारे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। #पर्यावरणमहोत्सव 🌿🌍

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024, 31 मई 2024 को प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय "बच्चों को तंबाकू उद्योग के प्रभाव से...
31/05/2024

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024, 31 मई 2024 को प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय "बच्चों को तंबाकू उद्योग के प्रभाव से बचाना" है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तंबाकू उद्योग की षडयंत्रकारी प्रथाओं से बचाना और अधिक कठोर सुरक्षात्मक नीतियों की आवश्यकता को बढ़ाना है। जिसमें युवाओं को उद्योग की चालों से बचाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया है, साथ ही तंबाकू की अस्पष्ट उत्पत्ति को उजागर किया गया है और तंबाकू छोड़ने का सबसे प्रभावी तरीका बताया गया है:

ग्रीष्म कालीन समर कैम्प की मीडिया कवरेज !सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ़ राजस्थान लिमिटेड द्वारा राजस्थान के फलोदी जिले के बाप ब्लॉ...
30/05/2024

ग्रीष्म कालीन समर कैम्प की मीडिया कवरेज !

सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ़ राजस्थान लिमिटेड द्वारा राजस्थान के फलोदी जिले के बाप ब्लॉक के 26 सरकारी विद्यालयों में विज्ञान विषय को कठिन विषय मानने की भ्रांति को दूर कर विज्ञान के प्रति उनकी रूचि बढ़े इस हेतु मोबाईल साइंस परियोजना के माध्यम पिछले 4 साल से प्रयासरत है |

हालही में ग्रीष्म कालीन विद्यालय अवकाश के दौरान 14 विद्यालयों के अतिरिक्त शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है । विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से विधार्थियो के होसलो को नई उड़ान मिली हैं। इसका प्रभाव ये है की वे अब विद्यार्थी डॉक्टरऔर वैज्ञानिक बनने के सपने देखने लगे है व उसे पूरा करने के लिए अथक प्रयास करना चाहते हैं। ग्रामीण छात्राओं के आत्मविश्वास को देखकर लगता है की विज्ञान के क्षेत्र में ये आने वाले समय में बहुत आगे बढ़ेगी।

26 विद्यालयों के 6000+ विद्यार्थियों के साथ मोबाईल साइंस लैब प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है | इसमें कक्षा 3 से 10 तक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में आए विज्ञानं विषय के प्रयोग को आसान तरिके से उनको न केवल बताया जा रहा है बल्कि उनको अपने हाथों से प्रयोग करवाया जा रहा है | इस प्रकार के उपकरणों के माध्यम से विधार्थियो को जानकारी देने व प्रैक्टिकल करने से उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा होता है।

विज्ञान विषय में थ्योरी के साथ प्रेक्टिकल करके अवधारणा को सरलता से समझा जा सकता है। प्रेक्टिकल के माध्यम से बच्चे कांसेप्ट को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। अगर ग्रामीण बच्चो को अवसर, जानकारी व संसाधन उपलब्ध कराए जाए तो वे विज्ञान के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ सकते है।

इनोवेटिव एक्स्प्रिमेंट-बेस्ड लर्निंग एक्सपीरियंस पर आधारित इस 'मोबाइल साइंस लैब’ से हजारों बच्चे उत्साह के साथ विभिन्न वैज्ञानिक तौर-तरीकों को समझ रहे हैं।
मोबाइल साइंस लैब प्रोजेक्ट का किर्यान्वयन ENTECRES Labs Private Limited के द्वारा किया जा रहा हैं।

Address

R7–A, 3rd Floor, Crystal Palm Mall, Sahkar Circle, Sardar Patel Marg
Jaipur
302004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saurya Urja Company of Rajasthan Limited posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Saurya Urja Company of Rajasthan Limited:

Share