31/03/2020
सभी उज्ज्वला ग्राहकों को 30 जून 2020 तक 3 सिलिंडर (1 सिलिंडर प्रत्येक महीने ) दिए जा रहे है |
इस योजना के तहत उज्जवला ग्राहक के खाते में इस महीने की 4 - 5 अप्रैल तक 1 सिलिंडर के रूपए आ जायेंगे अगर आपका सही मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में रजिस्टर है तो आपके पास सन्देश भी आएगा कि आपके खाते में रूपए डाल दिए गए है और आप सिलिंडर भरवा सकते है वो रूपए आपको गैस भरवाते समय देने होंगे | कृपया ध्यान दे अगर रूपए आने के बाद आप सिलिंडर नहीं भरवाते है तो अगले महीने आपके खाते में रूपए नहीं आएंगे | सभी उज्जवला ग्राहकों से अनुरोध है कि वो अपना सही मोबाइल नंबर एजेंसी में रजिस्टर कराये ताकि आपके पास सन्देश आ सके और आप इस योजना का आसानी से लाभ उठा सके |आप अपना मोबाइल नंबर स्वयं ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते है ,फेसबुक पेज पर अपनी ग्राहक सं एवं मोबाइल नंबर भेज सकते है जिससे आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जायेगा | आप कोई भी बात यहां पूछ सकते हो कृपया एजेंसी में भीड़ न लगाए, लॉकडाउन का पालन करे | HOME SAFE(घर पर रहे , सुरक्षित रहे )
योगिता इंडेन ग्रामीण वितरक इटौरा