26/01/2026
दिल्ली–सहारनपुर रोड स्थित आत्मा राम गुप्ता एचपी पेट्रोल पंप पर 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झंडारोहण पूर्व मंत्री एवं एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया और देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेश सैनी, मंडल अध्यक्ष रश्मिकांत जैन, पवन कंसल, अनिल काकरान सुपुत्र पूर्व कमिश्नर दिल्ली गंगादास, सपा नेता मेहर चंद सिंगल, डॉ. विक्रम सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।