30/01/2024
ठगों ने ऑनलाइन ठगी का ऐसा नया तरीका निकाला है कि फैमिली ग्रुप में भी मैसेज करने से डरेंगे आप
साइबर ठगों और ऑनलाइन लुटेरों ने ठगी के लिए अब ग्रुप का सहारा लिया है. तरीका तो पुराना है मगर ग्रुप में कमाई के स्क्रीन शॉट डालकर लोगों को भरमाया जा रहा है. कैसे होता है ये सब? वो भी जान लीजिए और बचने का सबसे माकूल तरीका भी.
vipin kumar pal(cyber expert)
किसी बात को सिर्फ मैं आपसे आकर कहूं तो मुमकिन है कि आपको भरोसा न हो. माने कि अगर मैं आपसे कहूं कि बिना-कुछ किये धरे आप पैसा कमा सकते हैं, तो आप कहोगे क्या बतोलेबाजी कर रहे भई. लेकिन अगर यही बात 100 लोग आपसे आकर कहें, तो शायद आप यकीन कर लेंगे. मतलब जो बात ऐसे तो फर्जी लग रही थी, वही अगर ग्रुप में कही जाए तो शायद उस पर यकीन करना आसान होगा. कुछ ऐसा ही आजकल हो रहा है ठगी के लिए. ग्रुप में लूटेंगे टाइप. इतना ही नहीं हम खुद इसका शिकार होते-होते बचे.
साइबर ठगों और ऑनलाइन लुटेरों ने ठगी के लिए अब ग्रुप का सहारा लिया है. तरीका तो पुराना है मगर ग्रुप में कमाई के स्क्रीन शॉट डालकर लोगों को भरमाया जा रहा है. कैसे होता है ये सब? वो भी जान लीजिए और बचने का सबसे माकूल तरीका भी.
यूट्यूब लाइक का फंदा अब ग्रुप पर
पढ़कर आपको लगेगा कि ये तो बहुतई पुराना तरीका है. जी बिल्कुल. हमने भी इसके बारे में बताया है. एक बार नहीं बल्कि कई बार. एक अंजान नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज आता है और फिर कुछ यूट्यूब वीडियो लाइक करने या किसी वेबसाइट पर रीव्यू पोस्ट करने को कहा जाता है. बदले में पैसा ऑफर किया जाता है. इसके बाद ठगी होती है. शुरु-शुरु में लोग इसके झांसे में आए और फिर ठगी का शिकार भी हुए. वक्त के साथ लोगों को सारा कांड समझ में आया और अब ऐसे मैसेज को आमतौर पर देखते ही ब्लॉक कर दिया जाता है.
cyber helpline no..1930.
cyber complaint portal. www.cybercrime.gov.in
any support call.8218714564.