11/12/2025
शिवार ऑर्गेनिक इंडस्ट्रियल लिमिटेड के बिहार राज्य के केन्द्रीय कार्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस शुभ अवसर की शोभा बढ़ाने हेतु बिहार सरकार के आदरणीय कृषि मंत्री माननीय श्री रामकृपाल यादव जी, श्री अविनाश उपाध्याय जी, श्री अंजनी कुमार सिंह जी, तथा क्रांतिकारी किसान यूनियन के उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुमार सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वास्तु पूजन द्वारा की गई, जिसके पश्चात माननीय अतिथियों के करकमलों द्वारा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में किसान भाइयों की उपस्थिति रही। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उपस्थित किसानों को कंपनी की उद्देश्यपूर्ण कार्यशैली, आने वाली योजनाओं तथा जैविक खेती के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में SOIL कंपनी के निदेशक मंडल—
श्री श्रवण माने,
श्री संतोष सनदी,
श्रीमती उषा वाघमोडे,
श्री प्रमोद खेड़ेकर,
तथा SOIL के मुख्य सलाहकार श्री गणेश वाघमोडे और बिहार राज्य के मार्केटिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन हेड श्री सुधीर कुमार यादव ने अपने विचार व्यक्त किए और किसानों का मार्गदर्शन किया।
इस दौरान SOIL कंपनी के निदेशक श्री संतोष सनदी ने मिट्टी में रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों पर तकनीकी प्रस्तुति दी। उन्होंने माननीय मंत्री को विस्तारपूर्वक बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी की उर्वरता, जलधारण क्षमता तथा फसल की गुणवत्ता पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह व्यक्त किया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहन योजनाएँ और अधिक सुदृढ़ की जाएँ ताकि किसानों को रसायन-मुक्त, सुरक्षित तथा टिकाऊ खेती की दिशा में मार्गदर्शन एवं सहयोग मिल सके।
समारोह का समापन अतिथियों के आशीर्वचन, किसानों के उत्साहपूर्ण सहयोग तथा कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।