28/05/2026
सम्मानित साथियों,
हम सभी के लोकप्रिय नेता, देश की आशाओं, आकांक्षाओं और जन-जन की आवाज़, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री Rahul Gandhi जी दिनांक 4 जून, 2026 को उत्तराखंड के व्यापक दौरे के अंतर्गत अल्मोड़ा पधार रहे हैं।
राहुल गांधी जी का यह आगमन उत्तराखंड की जनता, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों एवं आम जनमानस की आवाज़ को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। वर्तमान समय में जब प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा संकट और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में राहुल जी का उत्तराखंड आगमन नई ऊर्जा, नई आशा और संघर्ष के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा।
उनका यह दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनता के दुख-दर्द को सुनने, समझने और उनके अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अवसर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस में भारी उत्साह और जोश का वातावरण है। हम सभी कांग्रेसजनों का यह दायित्व है कि हम अपने प्रिय नेता का अल्मोड़ा की देवभूमि में ऐतिहासिक, भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत करें और यह संदेश दें कि उत्तराखंड बदलाव, न्याय और जनहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ा है।
मैं सभी सम्मानित कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, युवा साथियों, मातृशक्ति एवं आम नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
आइए, हम सब मिलकर अपने प्रिय नेता आदरणीय राहुल गांधी जी का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन करें।
जय हिंद!
जय उत्तराखंड!
जय कांग्रेस!
Indian National Congress Uttarakhand Indian National Congress Harish Rawat Kumari Selja Bhuwan Kapri Dr Harak Singh Rawat Madan Singh Bisht Sumit Hridayesh Tilak Raj Behar Harish Dhami Manoj Rawat Priyanka Gandhi Vadra Pradeep Tamta Ganesh Godiyal