23/02/2026
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा उन्मूलन” कार्यक्रम का सफल आयोजन l
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में विज्ञान, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार दिनांक 23 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के सभागार में “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा उन्मूलन” विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागीय निर्देश के अनुसार छात्रों में बढ़ते अवसाद, तनाव, परीक्षा संबंधी चिंता तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें नशामुक्त, सकारात्मक और संतुलित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।