Manikpur OCM

Manikpur OCM Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manikpur OCM, Mining Company, Manikpur OCP, Korba.

तड़के मानिकपुर खदान पहुँचे एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहनउत्पादन, गुणवत्ता, कोयला प्रेषण एवं मानसून तैयारियों की ली विस्त...
18/05/2026

तड़के मानिकपुर खदान पहुँचे एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन

उत्पादन, गुणवत्ता, कोयला प्रेषण एवं मानसून तैयारियों की ली विस्तृत समीक्षा

साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सीएमडी हरीश दुहन ने आज प्रातः लगभग 6 बजे कोरबा क्षेत्र का विस्तृत दौरा कर मानिकपुर ओपनकास्ट परियोजना सहित विभिन्न परिचालन गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन, उत्पादकता, गुणवत्ता प्रबंधन, साइलो संचालन, कोयला प्रेषण तथा मानसून पूर्व तैयारियों की गहन समीक्षा की।
मानिकपुर परियोजना में निरीक्षण के दौरान सीएमडी श्री दुहन ने खदान में संचालित उत्पादन कार्यों, मशीनों की कार्यक्षमता एवं गुणवत्ता मानकों का स्थल पर जाकर सूक्ष्म मूल्यांकन किया। उन्होंने मानसून को दृष्टिगत रखते हुए जल निकासी व्यवस्था, हॉल रोड की स्थिति, मशीनों की उपलब्धता, सुरक्षा प्रबंधन तथा परिचालन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान उत्पादन गतिविधियाँ निर्बाध रूप से संचालित होती रहें।
दौरे के दौरान सीएमडी श्री दुहन द्वारा साइलो का निरीक्षण भी किया गया तथा साइलो से कोयला प्रेषण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कोयला प्रेषण की गति, गुणवत्ता नियंत्रण, रेक लोडिंग प्रणाली एवं समन्वित कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सुचारु एवं समयबद्ध प्रेषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमडी श्री दुहन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए बेहतर समन्वय, सतर्कता एवं कार्यकुशलता के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सतत एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एसईसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा परिचालन दक्षता बनाए रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है।
दौरे के उपरांत “टीम कोरबा” के साथ आयोजित विस्तृत समीक्षा बैठक में आगामी उत्पादन लक्ष्य, मानसून रणनीति, परिचालन योजनाओं, कोयला प्रेषण व्यवस्था तथा उत्पादकता वृद्धि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में संसाधनों के प्रभावी उपयोग, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर श्री जे. एकाम्बरम, महाप्रबंधक (खनन), मानिकपुर एवं कार्यवाहक एजीएम, कोरबा क्षेत्र, श्री डी.पी. जायसवाल, खान प्रबंधक तथा श्री यू.एन. झा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) सहित क्षेत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं मानिकपुर उपक्षेत्र के अधिकारी उपस्थित थे।



मानिकपुर उपक्षेत्र में रेलवे अधिकारियों का दौरा, कोयला प्रेषण व्यवस्था की समीक्षाआज दिनांक 13.04.2026 को मानिकपुर उपक्षे...
13/04/2026

मानिकपुर उपक्षेत्र में रेलवे अधिकारियों का दौरा, कोयला प्रेषण व्यवस्था की समीक्षा

आज दिनांक 13.04.2026 को मानिकपुर उपक्षेत्र का दौरा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें ADRM श्री श्रीनिवास, ADEN श्री राकेश सिन्हा तथा MI श्री एस. एस. पुस्टी शामिल रहे।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने कोयला प्रेषण में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष चर्चा की तथा मानिकपुर खदान में कोयला प्रेषण हेतु स्थापित साइलो का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोयला लोडिंग की वर्तमान स्थिति, प्रक्रियाओं की दक्षता एवं संभावित सुधार के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मानिकपुर उपक्षेत्र के महाप्रबंधक (खनन) श्री जे. एकम्बरम के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोयला प्रेषण को और अधिक सुगम एवं तीव्र बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा हुई। रेलवे एवं प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शीघ्र एवं प्रभावी कोयला प्रेषण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि आपसी सहयोग एवं समन्वय से कोयला प्रेषण में और अधिक गति आएगी, जिससे उत्पादन लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति में सहायता मिलेगी।




31/03/2026
Congratulations team Manikpur 🎊 👏 💐 🥳
31/03/2026

Congratulations team Manikpur 🎊 👏 💐 🥳

Powering progress with dedication and excellence! 💪⚡

Kudos to Team Manikpur OCM, Korba Area, SECL for achieving an impressive 5.25 MT coal production in FY 2025–26.
This milestone reflects unwavering commitment, teamwork, and operational excellence driving the nation’s energy security forward. 🇮🇳

Kishan Reddy Gangapuram
Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India
Coal India Limited

30/03/2026

मानिकपुर उपक्षेत्र ने 5.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य समय से पूर्व प्राप्त कर रचा कीर्तिमान

एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक परम आदरणीय श्री हरीश दुहन, माननीय निदेशकगण एवं कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजेश गुप्ता के दूरदर्शी मार्गदर्शन, सशक्त नेतृत्व एवं प्रेरणादायी दिशा-निर्देशन में, कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर उपक्षेत्र ने दिनांक 30 मार्च 2026 को 5.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व प्राप्त कर एक गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह उपलब्धि न केवल उपक्षेत्र की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, दक्ष प्रबंधन एवं समन्वित प्रयासों का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में इसके महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित करती है।
विशेष उल्लेखनीय है कि मानिकपुर उपक्षेत्र ने सभी प्रतिकूल परिस्थितियों एवं चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए लगातार 12वें वर्ष कोयला उत्पादन लक्ष्य को समय से पूर्व प्राप्त कर अपनी सुदृढ़ कार्य संस्कृति, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय दिया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाप्रबंधक (खनन) श्री जे. एकम्बरम ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों एवं समर्पित श्रमिकों के अथक परिश्रम, निष्ठा एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सभी ट्रेड यूनियनों, काउंसिल एवं एसोसिएशनों के अमूल्य सहयोग के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस सफलता में महिला कार्यबल एवं सुरक्षा विभाग की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिनकी सतर्कता, प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयासों ने लक्ष्य प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल संगठन की कार्यदक्षता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रतीक है, बल्कि एक सशक्त, उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा भी प्रदान करती है।




India Limited

एसईसीएल निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार का मानिकपुर उपक्षेत्र का निरीक्षणमानिकपुरSouth Eastern Coalfie...
01/03/2026

एसईसीएल निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार का मानिकपुर उपक्षेत्र का निरीक्षण
मानिकपुर
South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने दिनांक 01.03.2026 को मानिकपुर उपक्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर माइंस का निरीक्षण किया तथा खनन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं निर्धारित उत्पादन लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जमीनी स्तर पर संचालित खनन गतिविधियों का अवलोकन किया तथा कार्यस्थल पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा कर संचालन संबंधी पहलुओं की समीक्षा की।
निदेशक (तकनीकी संचालन) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट कार्य हेतु 20 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को उपहार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने साइलो कार्य का भी निरीक्षण किया तथा उसके सुचारु एवं सुरक्षित संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
अपने संबोधन में उन्होंने आगामी वर्ष में सुरक्षा के साथ कोयला उत्पादन में वृद्धि, कार्य दक्षता में सुधार तथा सतत एवं सुरक्षित उत्पादन सुनिश्चित करने के उपायों के मूल्यांकन पर विशेष बल दिया।
दौरे के दौरान कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री आर. के. गुप्ता, मानिकपुर उपक्षेत्र के महाप्रबंधक (खनन) श्री जे. एकमबरम सहित उपक्षेत्र के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।



देश के भविष्य के लिए
28/02/2026

देश के भविष्य के लिए

Urja jo desh ko aage badhaye. ⚡🇮🇳

Kishan Reddy Gangapuram
Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India
Coal India Limited

अत्यंत गर्व एवं हर्ष के साथ अवगत कराना है कि कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल की कोरबा क्षेत्र की प्रमुख इकाई मानिकपुर ...
28/02/2026

अत्यंत गर्व एवं हर्ष के साथ अवगत कराना है कि कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल की कोरबा क्षेत्र की प्रमुख इकाई मानिकपुर परियोजना ने आज कोयला उत्पादन के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। समस्त टीम के संयुक्त प्रयासों से परियोजना ने 5 मिलियन टन (50 लाख टन) कोयला उत्पादन का महत्वपूर्ण आँकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह उपलब्धि न केवल मानिकपुर परियोजना, बल्कि पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के पीछे हमारी कंपनी के मुखिया श्री हरीश दुहन, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक महोदय के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में मानिकपुर परियोजना ने न केवल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है, बल्कि सुरक्षा मानकों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए ‘ऊर्जा सुरक्षा’, ‘कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता’ एवं ‘कोयले की गुणवत्ता’ को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है।
इस सफलता की यात्रा में कंपनी के समस्त माननीय निदेशकगण, क्षेत्रीय महाप्रबंधक महोदय तथा महाप्रबंधक (खनन)/उपक्षेत्रीय प्रबंधक महोदय का रणनीतिक मार्गदर्शन मील का पत्थर सिद्ध हुआ है। खान प्रबंधक एवं उनकी तकनीकी टीम की दिन-रात की अथक मेहनत और समर्पण ने इस लक्ष्य को धरातल पर साकार किया है।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया जाता है। प्रबंधन एवं यूनियन के बीच उत्कृष्ट समन्वय और आपसी सहयोग ही वह सशक्त आधार रहा है, जिसने प्रत्येक चुनौती को पार कर 5 एमटी के इस लक्ष्य को वास्तविकता में परिवर्तित किया। यह उपलब्धि हम सभी के सामूहिक परिश्रम, प्रतिबद्धता एवं अटूट संकल्प का परिणाम है। मानिकपुर परियोजना उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा एवं टीम भावना के क्षेत्र में भी एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
आगामी समय में निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 5.25 मिलियन टन को भी समय से पूर्व प्राप्त करने का पूर्ण विश्वास है।
मानिकपुर परियोजना प्रबंधन ने इस अवसर पर पुनः संकल्प लिया है कि भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों एवं सुरक्षित खनन पद्धतियों को अपनाते हुए राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

*🇮🇳एसईसीएल मानिकपुर उपक्षेत्र, कोरबा में धूमधाम से मनाया गया 77 वाँ गणतंत्र दिवस*🇮🇳गणतंत्र  दिवस 2026 के सुअवसर पर मानिक...
26/01/2026

*🇮🇳एसईसीएल मानिकपुर उपक्षेत्र, कोरबा में धूमधाम से मनाया गया 77 वाँ गणतंत्र दिवस*🇮🇳

गणतंत्र दिवस 2026 के सुअवसर पर मानिकपुर खुली खदान कोरबा में श्री जे एकमबरम, महाप्रबंधक(खनन) के द्वारा ध्वाजारोहण किया गया। महाप्रबंधक महोदय के द्वारा देश के विकाश में कोयले का योगदान एवं इसमें एसईसीएल की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानिकपुर खदान के द्वारा समय से पूर्व कोयला उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने का भरोसा दिलाया एवं इस कार्य हेतु मानिकपुर की पूरी टीम के योगदान को सराहा। मानिकपुर खदान के विस्तारीकरण की भी योजना पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, इकाई जेसीसी, कल्याण , सुरक्षा सदस्य एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कर्मियों को महाप्रबंधक के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री शक्ति कुमार, सहायक प्रबंधक(कार्मिक) और माननीय सीएमडी सर का संदेश पाठन श्री आनंद शुक्ला, विभागाध्यक्ष (उत्खनन), मानिकपुर के द्वारा किया गया।🇮🇳🇮🇳

मानिकपुर कोलियरी द्वारा अंतर उप-क्षेत्रीय प्रथमोपचार प्रतियोगिता-2025 का सफल आयोजन औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा एवं...
20/12/2025

मानिकपुर कोलियरी द्वारा अंतर उप-क्षेत्रीय प्रथमोपचार प्रतियोगिता-2025 का सफल आयोजन
औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एसईसीएल कोरबा क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर कोलियरी द्वारा अंतर उप-क्षेत्रीय प्रथमोपचार प्रतियोगिता-2025 का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता न केवल कर्मचारियों में प्राथमिक उपचार संबंधी ज्ञान को सुदृढ़ करने का माध्यम बनी, बल्कि आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया की महत्ता को भी रेखांकित करती है। मैडम कुमुदनी ज़ेवियर, मुख्या चिकित्सा अधिकारी, कोरबा क्षेत्र के कुशल मार्गदर्शन एवं तत्वाधान में अंतर उप-क्षेत्रीय प्रथमोपचार प्रतियोगिता का सफल एवं अनुकरणीय आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कोरबा क्षेत्र की विभिन्न उप-क्षेत्रीय इकाइयों से आई टीमों के 80 खिलाडियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहली बार महिला टीम के द्वारा स्ट्रेचर ड्रिल को रेखांकित किया गया जिससे उपस्थित अतिथियों, श्रम संघ प्रतिनिधियों एवं दर्शको के द्वारा खूब सराहना मिली। इस प्रतियोगिता में ठेका श्रमिको की टीम के द्वारा भी अद्युत प्रदर्शन किया गया ।
प्रतिभागियों ने दुर्घटना की स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव नियंत्रण, फ्रैक्चर प्रबंधन, सीपीआर, कृत्रिम श्वसन तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की अपनी दक्षता का व्यवहारिक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में टीमवर्क, समयबद्धता एवं सटीक निर्णय क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि श्री आर के गुप्ता, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कोरबा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मानिकपुर कोलियरी प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महाप्रबंधक (खनन), मानिकपुर श्री जे एकमबरम के द्वारा कहा गया कि खनन जैसे जोखिमपूर्ण उद्योग में प्रथमोपचार का ज्ञान जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ कर्मचारियों को न केवल प्रशिक्षित करती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सतर्कता भी विकसित करती हैं। साथ ही सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।
प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमे मानिकपुर टीम को ओवरआल विजेता घोषित किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री डी पी जयसवाल, श्री मिहित सवाइं, श्री सुरेश प्रसाद, श्री आर के मिश्रा, श्री शक्ति कुमार, श्री शैलेश महापात्र, श्री जय मुख़र्जी एवं अन्य अधिकारियो एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।



Address

Manikpur OCP
Korba
495682

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

07759249444

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manikpur OCM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category