08/03/2026
तरबूज की खेती कब और कैसे करें | Early Watermelon Farming Complete Guide
परिचयः गर्मियों में फलों का राजा - तरबूज
यह वीडियो खास तौर पर उन किसानों के लिए है जोः
अगेती तरबूज की खेती करना चाहते हैं
कम समय में फसल लेकर ऊँचे रेट पाना चाहते हैं
मल्चिंग + ड्रिप से आधुनिक खेती सीखना चाहते हैं
रोग, कीट और पोषण प्रबंधन की पूरी शेड्यूल जानकारी चाहते हैं
इस वीडियो में आपको अगेती तरबूज की खेती की A to Z पूरी जानकारी मिलने वाली है।
17 अगेती तरबूज की खेती का सही समय
अगेती खेती का सबसे बड़ा फायदा यही है कि मार्केट में फसल जल्दी पहुँचती है और रेट बहुत शानदार मिलते हैं।
बुवाई का समय
अगेती तरबूजः दिसंबर से जनवरी
नॉर्मल सीजन तरबूजः मार्च महीना
अगेती तरबूज की खेती के लिए फसल पर क्रॉप कर लगाना बेहद ज्यादा जरूरी है सर्दियों से फसल को बचाव के लिए
तरबूज के लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी तरबूज एक गर्मियों की फसल है और इसे भरपूर धूप पसंद है।
जलवायू
गर्म और शुष्क मौसम सबसे उपयुक्त पाला और अत्यधिक ठंड से बचाव जरूरी (अगेती में खास)
मिट्टी
आज के समय तरबूज लगभग सभी मिट्टियों में उगाया जा सकता है, लेकिनः
बलुई दोमट मिट्टी
रेतीली भूमि सबसे ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है।
मिट्टी का pH मानः 5.5 से 6.5 - बेस्ट रिजल्ट के लिए आदर्श
खेत की तैयारी और बेड सिस्टम खेत की 2-3 गहरी जुताई करके मिट्टी भुरभुरी करें खरपतवार पूरी तरह साफ करें मेड/बेड बनाकर खेती करें ताकि जल निकास अच्छा रहे
मल्चिंग पेपर और ड्रिप सिस्टम के साथ बेड सिस्टम में खेती करने सेः
नमी बनी रहती है खरपतवार नहीं उगते फसल स्वस्थ रहती है
फसल स्वस्थ रहती है उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ते हैं
बुवाई की दूरी (Spacing) अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फल के लिए सही दूरी बहुत जरूरी है।
लाइन से लाइन की दूरी: 4.5 फीट
पौधे से पौधे की दूरी: 1.5 फीट
इससे पौधों को पर्याप्त जगह, धूप और हवा मिलती है।
उन्नत हाइब्रिड तरबूज वैरायटी (F1) अगेती खेती में हमेशा हाइब्रिड वैरायटी का चयन करें, ताकिः
फल एकसमान हो मिठास ज्यादा हो उत्पादन अधिक मिले रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो
बेस्ट हाइब्रिड वैरायटी
Nunhems Maxx F1 Seminis Seeds Bahubali Kalash Seeds Melody Kalash Kandy Syngenta Simbha Sagar Seeds Sagar King / Marvel
Sagar Seeds Sagar King / Marvel
बीज की मात्रा
प्रति एकड़ बीज: 350 ग्राम
प्रति एकड़ पौधे: 7,000 से 8,000
बुवाई के समय बेसल डोज (खाद प्रबंधन)
अगेती तरबूज में शुरुआत से ही मजबूत जड़ और तेज ग्रोथ के लिए सही बेसल डोज बहुत जरूरी है।
प्रति एकड़ बेसल डोज
ICL Poly Sulphate - 25 kg
DAP खाद - 50 kg
SSP - 100 kg
MOP (पोटाश) - 35 kg
Fury insecticide (दानेदार) - 5 kg
Pi Biovita दानेदार - 10 kg
यह सभी खाद बुवाई के समय प्रति एकड़ खेत में अच्छी तरह मिलाकर डालें।
सिंचाई प्रबंधन तरबूज की फसल में पानी का सही मैनेजमेंट बहुत जरूरी है।