05/11/2025
मिर्जापुर का दर्दनाक हादसा! आस्था की राह पर मौत बनकर आई कालका एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे, मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट की ओर जा रही थी। कई लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि तभी कालका एक्सप्रेस आ गई। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई चीख़ें गूंज उठीं।7 से 8 श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आ गए, और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।