24/04/2023
ये कहानी एक कंपनी की है। जो काफी घाटे में जा रही थी। कंपनी का मालिक और कर्मचारी इस बात से काफी परेशान थे क्यूंकि Company की Growth के साथ-साथ उनकी Growth भी रुकी हुई थी। एक दिन उस Company के मालिक ने Company के Gate पर एक Notice लगा दिया. जिस पर लिखा था, “कल रात उस कर्मचारी की मौत हो गयी, जिसकी वजह से इस कंपनी की और आपकी Growth नहीं हो पा रही थी और शोक मनाने के लिए हम सभी एक घंटे बाद Auditorium में मिलेंगे।”
ये बात सुनकर सभी कर्मचारी थोड़ा दुखी भी थे और खुश भी थे..दुखी इसलिए थे क्यूंकि उनके साथ का ही कोई अब इस दुनिया में नहीं रहा लेकिन वो इस बात से खुश भी थे की अब वो व्यक्ति नहीं रहा, जिसकी वजह से उनकी और उनकी कंपनी, दोनों की Growth नहीं हो पा रही थी।” और हर कर्मचारी यह भी देखना चाहता था की आखिर वह व्यक्ति था कौन।
एक घंटे बाद सभी कर्मचारी Auditorium में पहुंच गए। Auditorium में एक Coffin रखा हुवा था और बारी-बारी से सभी कर्मचारियों को उस व्यक्ति को देखने का मौका मिला , लेकिन जब भी कोई कर्मचारी उस Coffin के अंदर देखता तो वो मायूस हो जाता और सर झुकाकर वहां से चला जाता..
क्यूंकि उस कॉफिन के अंदर एक आइना रखा हुवा था, जो कोई भी उसके अंदर देखता तो उसे अपना ही चेहरा नज़र आता। उस Coffin में खुद को देख कर कर्मचारी ये बात समझ गए की Company की Growth किसी और की नहीं बल्कि उन्ही लोगों की वजह से कम हो रही है जो उस Company में काम करते हैं।
सीख जो हमें इस प्रेरणादायक कहानी से मिलती है:-
ये छोटी सी कहानी हमें ये बात सिखाती है की हमारी असफलता और हमारे Failure का कारण कोई और नहीं बल्कि हम खुद हैं। अगर हम अपने काम में अपना 100% Effort नहीं देंगे तो हमारी Growth कभी हो ही नहीं सकती। कामचोरी किसी भी इंसान को Life में कभी भी आगे नहीं बड़ा सकती।
इस बात से फर्क नहीं पड़ता की आप किसी Company के लिए काम करते हैं या फिर आपकी खुद की Company है। फर्क इस बात से पड़ता है की आप अपने काम को कितनी लगन और मेहनत से करते हैं। किसी Company में अगर हर कोई व्यक्ति कामचोर हो जाये तो वह Company कभी Growth ही नहीं कर सकती और ठीक इसी तरह अगर हम खुद के कामों में भी कामचोरी करेंगे तो हम खुद भी कभी Life में Growth नहीं कर पाएंगे।
कई लोग आज भी Unsuccessful सिर्फ इसलिए हैं क्यूंकि वो अपने काम को मन से नहीं करते, मेहनत से नहीं करते और अपने ही काम में कामचोरी दिखाते हैं। अगर Life में आपको Successful होना है तो अपने काम के लिए खूब मेहनत करिये, कामचोरी मत करिये, और हमेसा 100% Effort करिये। याद रखें की मेहनत का फल एक ना एक दिन जरूर मिलता है।