04/05/2023
केदारनाथ व बाकी तीन धाम यात्रा के लिये जरूरी बातें ...
1. यात्रा अपने पैरों से ही करे , 60 साल से अधिक हैं तभी घोड़े या पालकी या हेलीकॉप्टर का उपयोग करे....
2. -10℃ तक का स्लीपिंग बैग लेकर जरूर चले , कोई रजाई अधिक ठंड मे आपको उतना नही बचा पायेगी, जितना स्लीपिंग बैग बचाएगा....
3. पहाड़ो का हर झरना ड्रिंकिंग वाटर होता है , उसी को पीये, शरीर भी स्वस्थ रहेगा और जेब भी , रास्ते मे जगह जगह झरने है....
3. कैंपिंग टेंट जरूर लेके जाये , 2kg भी वजन नहीं होता... 2000 तक आ जाता है ... कमरा ना मिलने की स्थिति मे उसे लगा सकते हो.... पूरी ब्यवस्था है,धाम है , वाशरूम सबके लिए उपलब्ध है....
4. खाने के रेट का रोना रोने से बढ़िया है , जगह जगह भंडारा चलता है , एक टाइम वहां खाइये.... दर्शन को गए है घूमने को नही... खाली पेट प्रभु जल्दी मिलते है...
5.पोलेथिन वाले रेन कोट लेकर चलें... वजन मे हल्के ओर गर्मी भी नही लगेग..., शूज़ सेफ्टी वाले ज्यादा बढ़िया हैं...आपके बाटा वाटा का पूरा आटा निकल जायेगा , सेफ्टी शूज़ ज्यादा अच्छा रहता है...
6. बेग मे दो टार्च लेकर जरूर चलें.... लाइट जाने पे सबसे ज्यादा काम आएगी , फ़ोन के भरोसे ना रहें...
7.जैकेट लेकर जाना अनिवार्य है , चाहे जून मे जाओ...
8. किसी भी मदद के लिए पंडा समाज के किसी व्यक्ति को ही पूछे या किसी पुलिस वाले को.... वही आपको सही सलाह देंगे... सब वहाँ मदद के भाव से ही होते है....
9. 50g नमक साथ लेकर चले , ज्यादा बरसात मे पांव मे जोंक चिपकती है... जो सिर्फ नमक डालने से ही पैर छोड़ती है , जूते मे भी लगती है....
10.ज्यादा होच पोच वाली जगह से थोड़ा हट कर कमरा लेंगे तो सही रहेगा ...
11. यात्रा सुबह जल्दी करे , दिन के बाद मौसम कभी भी बिगड़ सकता है....
12. ये सब फॉलो करेंगे तो कोई दिकत नही आएगी ....
बाकी किसी भी मदद के लिए संपर्क करें टीम उत्तरांचल टूरिज्म के व्हाट्सएप नंबर पे 088008 67200 पर संपर्क करें....
#जय #केदार !
Copied From wall of Page.
🙏🙏🙏🙏🙏