IFFCO Phulpur

Directions

IFFCO Phulpur IFFCO PHULPUR UNIT

इफको स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎂🎈आज इफको के गौरवशाली स्थापना दिवस के अवसर पर महिला चेतना क्लब, इफको फूलपुर इका...
03/11/2026

इफको स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎂🎈

आज इफको के गौरवशाली स्थापना दिवस के अवसर पर महिला चेतना क्लब, इफको फूलपुर इकाई द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।

इस विशेष अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने केक काटकर इफको के 60 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों एवं सहकारिता के प्रति समर्पण का उत्सव मनाया। साथ ही, रंग-बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में उड़ाकर इफको के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और नई ऊँचाइयों की कामना की।

यह आयोजन इफको परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान का सुंदर प्रतीक बना।

इफको के 60 गौरवशाली वर्ष – विश्वास, विकास और सहकारिता का अनवरत सफर! 💐

आज इफको फूलपुर इकाई में दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ...
27/10/2026

आज इफको फूलपुर इकाई में दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर इफको के माननीय प्रबंध निदेशक महोदय श्री के.जे. पटेल जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर्मचारियों को संबोधित किया तथा सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं नियमों के अनुरूप समयबद्ध कार्य करने का संदेश दिया।इस अवसर पर इफको के माननीय अध्यक्ष श्री दिलीप संघानी जी का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया ।

इकाई प्रमुख श्री पी.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कर्मचारियों को बिना किसी पूर्वाग्रह एवं पक्षपात के, निष्पक्षता और पूर्ण ईमानदारी के साथ संस्था के हित में समयबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए। नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए लिए गए पारदर्शी निर्णय संस्था की प्रगति और विश्वास को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतर्कता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर अपने कार्यों में ईमानदारी, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एक क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।

सतर्कता अपनाएं, ईमानदारी निभाएं—इफको की प्रगति में अपना योगदान बढ़ाएं।

इफको टाउनशिप घियानगर के कावेरी सेक्टर स्थित कृत्रिम छठ तालाब में माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा एवं भक्तिभाव क...
21/10/2026

इफको टाउनशिप घियानगर के कावेरी सेक्टर स्थित कृत्रिम छठ तालाब में माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन से पूर्व आयोजित पारंपरिक सिंदूर खेला में महिलाओं ने माँ दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सुख, सौभाग्य एवं समृद्धि की कामना की। 🌸

भक्तिमय वातावरण में माँ को भावपूर्ण विदाई देते हुए सभी ने प्रार्थना की—माँ अगले वर्ष पुनः पधारें और सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।

🙏जय माता दी! 🙏

इफको घियानगर फूलपुर में स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की भावना के साथ स्वच्छता रैली निकाली गयी। वरिष्ठ मह...
02/10/2026

इफको घियानगर फूलपुर में स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की भावना के साथ स्वच्छता रैली निकाली गयी। वरिष्ठ महापप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ हुआ। स्वच्छता रैली बैनर,पोस्टर तथा स्वच्छता जागरूकता के नारों के साथ निकाली गई जो कि स्वच्छता का संदेश दे रही थी। इसके साथ ही इफको घियानगर कालोनी में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया तथा पर्यावरण का ध्यान रखते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक पी.के.सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सपनों स्वच्छ भारत को पूरा करने हेतु तथा भारत सरकार के दिशा निर्देश स्वच्छ भारत अभियान में हम सदैव सहभागी होंगे। उन्होंने वर्षभर संयंत्र एवं इफको कालोनी को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया।

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत “स्वच्छता से सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत” अभियान के तहत इफको फूलपुर इकाई के घियानगर ...
25/09/2026

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत “स्वच्छता से सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत” अभियान के तहत इफको फूलपुर इकाई के घियानगर टाउनशिप में दिनांक 24 सितंबर 2026 को सफाईकर्मियों के बीच PPE किट का वितरण किया गया।

सफाईकर्मियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ यह पहल स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भरा कदम है।

माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के द्वारा चलाये जा रहे स्वक्षता पखवाड़ा “स्वक्षता से सहभा...
23/09/2026

माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के द्वारा चलाये जा रहे स्वक्षता पखवाड़ा “स्वक्षता से सहभाग , स्वच्छ भारत विकसित भारत “ के तहत इफको फूलपुर इकाई में सभी कार्यालयों में सफाई अभियान 21 सितंबर (सोमवार ) को चलाया गया ।

आज इफको फूलपुर इकाई में Solid Waste Management 2026 के संबंध में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट के उचि...
23/09/2026

आज इफको फूलपुर इकाई में Solid Waste Management 2026 के संबंध में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट के उचित पृथक्करण, संग्रहण, निस्तारण एवं पुनर्चक्रण के महत्व पर चर्चा की गई तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल कार्यस्थल एवं टाउनशिप के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

इफको फूलपुर इकाई में आयोजित हिंदी सप्ताह का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सप्ताहभर आयोजित व...
23/09/2026

इफको फूलपुर इकाई में आयोजित हिंदी सप्ताह का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सप्ताहभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया।

हिंदी—हमारी पहचान, हमारी शान।

इफको टाउनशिप, घियानगर के मुक्तांगन में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...
20/09/2026

इफको टाउनशिप, घियानगर के मुक्तांगन में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इफको फूलपुर इकाई प्रमुख श्री पी.के. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक श्री भूपेंद्र शुक्ला ने भक्तिमय भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। सुश्री सुप्रिया रावत के नेतृत्व में डांस टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं प्रसिद्ध हास्य कवि श्री दिनेश बावरा ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति के प्रमुख श्री एस.के. सिंह व अजय कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं सांस्कृतिक समिति की टीम द्वारा सुचारु रूप से संभाली गईं।

संगीत, नृत्य और हास्य से सजी इस सांस्कृतिक संध्या ने घियानगर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना दिया। 🙏✨


इफको टाउनशिप के कावेरी सेक्टर में निर्मित कृत्रिम छठ पूजा तालाब में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ श्री श्री विश्वकर्मा भगवान ...
18/09/2026

इफको टाउनशिप के कावेरी सेक्टर में निर्मित कृत्रिम छठ पूजा तालाब में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ श्री श्री विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर भगवान विश्वकर्मा से इफको परिवार की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

Address

Phulpur
212404

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IFFCO Phulpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby engineering companies