19/09/2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गारे पेलमा सेक्टर-III में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित
घरघोड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गारे पेलमा सेक्टर-III में “ #आशीर्वाद_ का _दीया” कार्यक्रम उत्साह एवं सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजित किया गया। अभियान के तहत अतिरिक्त मुख्य अभियंता (जन.) कार्यालय, सिविल सीएमडीसी कार्यालय घरघोड़ा, गेस्ट हाउस परिसर तथा गारे पेलमा सेक्टर-III कोल माइंस में एक साथ “ #आशीर्वाद_का_दीया” प्रज्जवलित किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, सद्भाव, सकारात्मकता, एकजुटता एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता (जन.) कार्यालय एवं सिविल सीएमडीसी कार्यालय घरघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में श्री भुवनेश्वर प्रसाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता (जन.), श्री कुलदीप सिंह ठाकुर अधीक्षण अभियंता (जन.), श्री आनंद कुमार खलखो अधीक्षण अभियंता (सिविल), श्री अनुरोध सिंह खुशाल कार्यपालन अभियंता (सिविल), श्री संजय पटेल कार्यपालन अभियंता (जन.), श्री अनुराग पटेल, सहायक प्रबंधक (पर्यावरण), श्री युवराज सिंह पैकरा, श्री कुलदीप सिंह तोमर एवं श्री येशुदास भारती सहायक अभियंता (सिविल) और श्री झानुक लाल चंद्रवंशी लेखाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में गारे पेलमा सेक्टर-III कोल माइंस में आयोजित कार्यक्रम में श्री अगुल्ला सत्यनारायण माइन मैनेजर, श्री दीपचंद सिंह कोलियरी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), श्री खगेश्वर साहू कोलियरी इंजीनियर (मैकेनिकल), डॉ. नेहा झा मेडिकल ऑफिसर तथा श्री कोमल कंसारी, कल्याण अधिकारी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर सेवा एवं सामाजिक सद्भाव के संकल्प को आगे बढ़ाया।
विभिन्न परिसरों में एक ही समय पर प्रज्जवलित “ #आशीर्वाद_का _दीया” ने सेवा संकल्प अभियान की भावना को एक सूत्र में जोड़ते हुए सेवा, समर्पण, सद्भाव एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। अधिकारियों, कर्मचारियों, कोल माइंस के कार्मिकों एवं गणमान्य नागरिकों की सामूहिक सहभागिता से कार्यक्रम विशेष रूप से सार्थक एवं प्रेरणादायी बना।