07/04/2026
राजस्थान मौसम अपडेट | 7 अप्रैल 2026 | आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का बड़ा अलर्ट 🌧️🌩️
इस समय सबसे बड़ा कारण एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है, जो पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर सक्रिय हो चुका है। इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में Cyclonic Circulation (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है और अरब सागर से नमी वाली हवाएं लगातार राजस्थान की ओर आ रही हैं, जिससे मौसम और ज्यादा अस्थिर हो गया है।
वर्तमान स्थिति Live सिस्टम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ इस समय पाकिस्तान–राजस्थान बॉर्डर के आसपास सक्रिय है ऊपरी स्तर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है
अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी नम हवाएं लगातार फीड कर रही हैं
जेट स्ट्रीम राजस्थान और गुजरात के ऊपर सक्रिय होकर सिस्टम को मजबूत कर रही है
सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र आज सुबह से दोपहर तक पश्चिमी राजस्थान में मौसम पूरी तरह बिगड़ चुका है। बाड़मेर, जैसलमेर, रामगढ़, तनोट, पोखरण, फलोदी बीकानेर, कोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर गडरा रोड, शिव, धोरीमन्ना, सांचौर, जालौर यहां तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कई जगह ओलावृष्टि की पूरी संभावना बनी हुई है।
मध्य और उत्तर राजस्थान दोपहर से शाम: जोधपुर, नागौर, मेड़ता, पीपाड़ सिटी पाली, सोजत, ब्यावर, आसींद, अजमेर सीकर, सुजानगढ़, डीडवाना, मकराना गंगानगर, हनुमानगढ़, रावतसर
इन क्षेत्रों में तेज हवाओं (40-60 km/h), बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है।
उदयपुर संभाग शाम के बाद उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा सिरोही, जालौर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ यहां हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें देखने को मिलेंगी।
कोटा और जयपुर संभाग रात के दौरान बड़ा असर कोटा, बूंदी, झालावाड़ जयपुर, टोंक, दौसा, चाकसू, लालसोट भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर रात के समय इन इलाकों में तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना अधिक है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।
किसान भाइयों के लिए चेतावनी: ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों को नुकसान संभव कटाई की फसल तुरंत सुरक्षित स्थान पर रखें पशुओं को खुले में न छोड़ें बिजली गिरने के समय पेड़ों के नीचे खड़े न रहें
आगे का मौसम 8 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा, उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होगा और मौसम शुष्क होने लगेगा, लेकिन हवाओं की गति बनी रह सकती है।
आगे का अपडेट 12–15 अप्रैल एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, लेकिन फिलहाल वह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है जैसे ही कन्फर्म होगा, आपको अगली अपडेट में जानकारी दी जाएगी।
किसान भाइयों, आप अपने जिले का मौसम कमेंट में जरूर बताएं ताकि बाकी लोगों को भी सही जानकारी मिल सके।
पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें और पेज को फॉलो करें ताकि आपको रोजाना सटीक मौसम अपडेट मिलती रहे धन्यवाद 🙏